DIY: घर पर बनें 'Onion Gel' से दूर करें बालों का पतलापन

केवल लंबे बाल होने से वह खूबसूरत नहीं कहलाते हैं बल्कि बालों की खूबसूरती इस बात पर निर्भर करती है कि वह कितने घने और बाउंसी हैं। आमतौर पर महिलाओं को इस बात की शिकायत होती है कि उनके बाल लंबे तो हैं, मगर वह काफी पतले हैं और जरा सा उलझने पर टूटना शुरू हो जाते हैं।
वैसे तो बालों का पतलापन दूर कर उन्हें घना और मजबूत बनाने के बहुत सारे उपाय हैं। मगर आप यदि नेचुरल तरीके से बालों को घना बनाना चाहती हैं तो आपको बालों में प्याज का जैल लगना चाहिए। इसे आप घर पर ही आसान स्टेप्स को फॉलो करके तैयार कर सकती हैं।

प्याज में मौजूद पोषक तत्व
- प्रोटीन-1.10 ग्राम
- विटामिन-सी- 7.4 मिलीग्राम
- विटामिन-ई-0.02 मिलीग्राम
- पोटैशियम- 146 मिलीग्राम
- आयरन-0.021 मिलीग्राम
- मैग्नीशियम-10 मिलीग्रम
- मैंगनीज-0.129 मिलीग्रम
- जिंक-0.17 मिलीग्रम
- कैरोटीन-बीटा-1 यूजी
इसे जरूर पढ़ें: Expert Tips: गले हुए केले से ऐसे करें बालों को 'Deep Conditioner'
प्याज का जैल बनाने की विधि
सामग्री
- 2 बड़े चम्मच प्याज का रस
- 1 विटामिन-ई कैप्सूल
- 2 बड़े चम्मच कैस्टर ऑयल
- 2 बड़े चम्मच एलोवेरा जैल
विधि
- सबसे पहले प्याज को अच्छी तरह से कस लें।
- अब एक स्टेनर की मदद से प्याज का रस निकाल लें।
- इसके बाद एक बाउल में प्याज का रस लें और उसमें विटामिन-ई का कैप्सूल डालें।
- इसके बाद इस मिश्रण में कैस्टर ऑयल और एलोवेरा जैल डालें।
- अब आप इसे अच्छी तरह से मिक्स करें और बालों में लगाएं।
इसे जरूर पढ़ें: ड्राई बालों में इस तरह लगाएं 'मेहंदी हेयर पैक'
बालों में कैसे लगाएं प्याज का जैल
- बालों में प्याज का जैल लगाने के लिए आपको उंगलियों में जैल लेना है और उस जैल को सर्कुलर मोशन में अपने स्कैल्प पर लगाना है। बालों की जड़ों से लेकर आप इसे बालों की लेंथ तक अच्छी तरह से लगाएं।
- बालों में 2-3 घंटे तक इस जैल को लगा रहने दें और फिर शैम्पू से बालों को वॉश कर लें। इस जैल को लगाने का बेस्ट टाइम है कि आप इसे सुबह लगा लें।
- आप रात में भी इसे बालों में लगा कर सो सकती हैं, मगर इससे आपके बालों में प्याज की गंध आएगी और सुबह शैम्पू से बालों को धोने पर भी आसानी से नहीं जाएगी।
प्याज का जैल लगाने के फायदे
- अगर आप नियमित रूप से रोज प्याज का जैल बालों में लगाती हैं या फिर हफ्ते में 3-4 बार लगाती हैं तो आपको इससे यह लाभ होंगे-
- अगर आपके बाल बहुत अधिक झड़ रहे हैं तो आप प्याज का जैल लगा कर इस समस्या से निजात पा सकती हैं।
- प्याज का जैल स्कैल्प की सेहत को भी बहुत फायदे पहुंचाता है।
- एंटीबैक्टीरियल प्रॉपर्टीज होने के कारण प्याज के जैल को स्कैल्प पर लगाने से किसी भी तरह का इन्फेक्शन नहीं होता है।
- प्याज के जैल में सल्फर की अच्छी मात्रा मौजूद होती है। इससे स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और बाल की जड़ें मजबूत होती हैं।
- अगर आपके बाल बहुत पतले हैं तो प्याज का जैल लगाने से उनमें मोटापन आता है और वह घने नजर आने लगते हैं।
- प्याज के जैल में बीटा-केराटिन होता है, जो बालों को मजबूत, मुलायम और चमकदार बनाता है।
किस तरह के बालों में न लगाएं प्याज का जैल
प्याज का जैल हर तरह के बालों में लगाया जा सकता है। अगर आपके बाल बहुत अधिक ऑयली हैं तो आपको जैल में थोड़ा सा नींबू का रस मिक्स करके लगाना चाहिए। इससे जैल लगाने से आपके बाल चिपचिपे नहीं होंगे।
प्याज के जैल को स्टोर करने का तरीका
आप प्याज के जैल को एक एयरटाइट डिब्बी में बंद करके कमरे के तापमान पर रख सकती हैं और इसे 20-25 दिन तक स्टोर कर सकती हैं।
अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें और साथ ही इसी तरह और भी आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Freepik,Laura Murray
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।