Face Care: तेज धूप से डल पड़ गई त्वचा खिल जाएगी, घर पर बनाएं हाइड्रेटिंग फेस मिस्ट

तेज धूप में पसीने, धूल-मिट्टी और गर्माहट के कारण त्वचा बहुत अधिक डल हो जाती है। कई बार तो त्वचा पर डेड स्किन की परत जम जाती है तो कई बार त्वचा झुलस जाती है। ऐसे में आपकी खूबसूरती पर भी असर पड़ता है। जाहिर है, आप ऐसा नहीं चाहेंगे और त्वचा को खिला रखने के लिए बहुत सारे ब्यूटी प्रोडक्ट्स भी इस्तेमाल कर रही होंगी। मगर आज हम आपको कुछ ऐसे फेशियल मिस्ट के बारे में बताएंगे जो आप घर पर ही तैयार कर सकती हैं और यह आपकी त्वचा पर कोई साइड इफेक्ट भी नहीं करेंगे।
इसे जरूर पढ़ें- स्किन की केयर करने के लिए घर पर बनाएं ये हाइड्रेटिंग फेस मिस्ट
तरबूज का रस और नींबू का रस
सामग्री
- 1 कप तरबूज का रस
- 1 बड़ा चम्मच नींबू का रस
- 3 ड्रॉप्स रोजमैरी एसेंशियल ऑयल
विधि
- एक स्प्रे बॉटल लें और उसमें तरबूज का रस, नींबू का रस और रोजमैरी एसेंशियल ऑयल को अच्छी तरह से मिक्स कर लें। अब आप इसे फेशियल मिस्ट की तरह यूज कर सकती हैं।
- इस बात का ध्यान रखें कि तरबूज और नींबू दोनों में ही विटामिन-सी की मौजूदगी होने के कारण इस फेशियल मिस्ट को रात में सोने से पहले लगाएं और 10 से 15 मिनट बाद चेहरे को वॉश कर लें।
- यह फेशियल मिस्ट आमतौर पर कोई भी यूज कर सकता है, मगर आपकी त्वचा यदि ऑयली है तो यह आपके लिए बहुत ही अच्छा साबित होगा।
केसर का पानी और गुलाब जल
सामग्री
- 1 कप केसर का पानी
- 1/2 कप गुलाब जल
विधि
- 1 कप पानी में 4 से 5 धागे केसर के डालें और फिर इस पानी को छान लें। इसके बाद आप इस पानी में गुलाब जल मिक्स करें और फिर इस मिश्रण को स्प्रे बॉटल में भर लें। अब आपको इस मिश्रण को सुबह और शाम दो वक्त अपने चेहरे पर लगाना है। कुछ ही दिनों में आपको अपने चेहरे पर चमक नजर आने लग जाएगी।
- अगर आपकी त्वचा ड्राई है तो यह मिस्ट आपके लिए किसी वरदान से कम साबित नहीं होगा। आप इस मिस्ट को लगा कर चेहरे पर छोड़ भी सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें- त्वचा को इन प्राकृतिक 'एस्ट्रिंजेंट टोनर्स' से करें क्लीन
फिटकरी का पानी और एलोवेरा जेल
सामग्री
- 1 कप फिटकरी का पानी
- 1 कप साधारण पानी
- 1 बड़ा चम्मच एलोवेरा जेल
विधि
- 1 कप पानी में फिटकरी को डिप करके रख दें। इसके बाद इस पानी को छान लें और उसमें साधारण पानी भी मिक्स करें। अब आप एलोवेरा जेल को इस मिश्रण में डालें और स्प्रे बॉटल में इस सामग्री को भर लें।
- आप सुबह उठने के तुरंत बाद इस मिस्ट को चेहरे पर स्प्रे करें और कॉटन बॉल्स से चेहरे को पोछ लें। इससे आपके चेहरे की न केवल डलनेस दूर होगी बल्कि आपके चेहरे पर चमक और निखार भी आएगा।
- यदि आपकी स्किन सेंसिटिव है तो आपको इस तरह का फेशियल मिस्ट नहीं इस्तेमाल करना चाहिए। वैसे यह फेशियल मिस्ट उन महिलाओं के लिए अच्छा साबित होगा जिनकी त्वचा में ढीलापन आ रहा है और स्किन पोर्स बड़े हो रहे हैं।
नोट- किसी भी फेशियल मास्क का प्रयोग करने से पूर्व आपको स्किन पैच टेस्ट जरूर कर लेना चाहिए।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।