कच्चे केले का ऐसे करें चेहरे पर इस्तेमाल, स्किन प्रॉब्लम से मिलेगी राहत
-1766068208378.webp)
सर्दियों के मौसम में त्वचा संबंधित परेशानी होना एक आम समस्या है, जिससे अधिकतर महिलाएं परेशान रहती हैं। अगर आप भी स्किन प्रॉब्लम का सामना कर रही हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं हैं। आप सर्दी के मौसम में अपनी स्किन को मुलायम और सॉफ्ट बना सकती हैं। आज हम आपको एक ऐसे खास उपाय के बारे में बताएंगे, जिसे आजमाकर आप सर्दियों में अपनी त्वचा को मुलायम और खूबसूरत बना सकती हैं।
चेहरे क लिए कच्चे केले का इस्तेमाल
दिल्ली, शाहदरा स्थित Colorrs Salon की ओनर एवं सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट और ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू माहेश्वरी ने बताया कि सर्दियों में अधिकतर महिलाएं स्किन प्रॉब्लम का सामना करती हैं। ऐसे में अगर आप भी अपनी स्किन को मुलायम और खूबसूरत बनाने के लिए कोई खास उपाय तलाश रही हैं, तो आप घर पर रहकर कच्चे केले का इस्तेमाल कर एक खास पेस्ट तैयार कर सकती हैं। कच्चे केले से बना खास पेस्ट आपको सर्दियों में मुलायम और सॉफ्ट स्किन बनाने में मदद करेगा। इसे बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत लगेगी। जैसे -

पेस्ट बनाने के लिए सामग्री
- कच्चा केला
- बादाम का तेल
- चावल का आटा
- विटामिन ई ऑयल
- एलोवेरा जेल
यह भी पढ़ें- Skin care home remedy : स्किन के लिए कैसे फायदेमंद है चावल का आटा, एक्सपर्ट से जानें इस्तेमाल करने का तरीका
पेस्ट बनाने का तरीका
- कच्चे केले से पेस्ट बनाने के लिए सबसे पहले आप मिक्सर में कच्चे केले को पीस कर मैश कर लें।
- अब इसमें थोड़ा चावल का आटा मिला दें और थोड़ा बादाम तेल ऐड कर दें।
- सभी सामग्री को मिलाने के बाद आप इसमें विटामिन ई ऑयल मिलकर पेस्ट को फेंट लें।
- अब आपका खास पेस्ट बनकर तैयार है, आप इसका अपने चेहरे पर इस्तेमाल कर सकती हैं।
![2 - 2025-12-18T195610.669]()
- अगर आपकी स्किन ऑयली है, तो आप इस पेस्ट में एलोवेरा जेल भी शामिल कर सकती हैं।
- इसे आप अपने चेहरे पर कम से कम 30 मिनट तक लगाकर रखें, उसके बाद चेहरे को धो सकती हैं।
- आप इस खास पेस्ट का एक हफ्ते में दो बार इस्तेमाल कर सकती हैं।
- अगर आप इस पेस्ट का पहली बार इस्तेमाल कर रही हैं, तो पहले पैच टेस्ट करें।
यह भी पढ़ें- Curly Hair Care: कर्ली बालों के लिए स्पेशल हेयर मास्क, एक्सपर्ट से जानें बनाने का आसान तरीका
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit : Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।
