Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:58 AM IST

झड़ते बालों के लिए इस होममेड तेल को करें अपने हेयर केयर रूटीन में शामिल

झड़ते बालों के लिए तेल से बेहतर कोई दूसरा असरदार उपाय नहीं हो सकता है। आपको अपने हेयर केयर रूटीन में घर पर बने तेल को शामिल करना चाहिए। 
Updated:- 2023-05-01, 15:01 IST
how to make hair oil for hair fall problem

लों संबंधित समस्या में से एक है,बालों का झड़ना। टूटते बालों के कारण हेयर थिनिंग की परेशानी भी होती है। झड़ते बालों के लिए शैंपू और कंडीशनर के अलावा तेल भी फायदेमंद होते हैं। आपकी भी दादी-नानी ने आपसे यह जरूर कहा होगा कि तेल लगाओ और बालों की समस्याओं से छुटकारा पाओ। यह बात एकदम सच है। बाजार में मिलने वाले एंटी हेयर फॉल शैंपू के बजाय आपको घर पर बने तेल का इस्तेमाल करना चाहिए। आज इस आर्टिकल में हम आपको झड़ते बालों की परेशानी को कम करने के लिए तेल से लेकर बालों की सही देखभाल करने का तरीका बताएंगे।

इन कारणों से झड़ते हैं बाल

  • किसी बीमारी के चपेट में आने के बाद अक्सर बाल झड़ने और टूटने लगते हैं।
  • किसी नए प्रोडक्ट के साइड इफेक्ट्स के कारण भी बालों का झड़ना एक समस्या बन जाता है।
  • हेयर ट्रीटमेंट और हेयर केयर प्रोडक्ट्स के अत्यधिक उपयोग के कारण बालों के झड़ने की समस्या शुरू हो सकती है।

बनाएं यह तेल

how to make hibiscus hair oil

क्या चाहिए?

  • गुड़हल के फूल
  • नारियल का तेल

क्या करें?

  • सबसे पहले गुड़हल के फूल को धोकर साफ कर लें।
  • अब मिक्सी में फूल को पीसकर इसका पेस्ट बना लें।
  • एक बर्तन में नारियल के तेल को गर्म करने के लिए रख दें।
  • अब गर्म तेल में गुड़हल के फूल का पेस्ट मिलाएं।
  • तेल को कुछ देर धीमी आंच पर अच्छे से पकने दें, कुछ देर में तेल का रंग हल्का होने लगेगा।
  • गैस बंद कर दें और चेल को ठंडा होने के लिए रख दें।
  • लीजिए तैयार है आपका झड़ते बालों की समस्या को कम करने के लिए तेल।

इसे भी पढ़ें:Homemade Tips for Hair Fall in Hindi: बाल झड़ने की परेशानी को इन 5 तरीकों से करें दूर

कैसे करें इस्तेमाल?

  • जब भी आपको हेयर वॉश करना हो, तब बालों में इस तेल का इस्तेमाल करें।
  • बालों को मसाज दें, ताकि तेल जड़ और टिप्स में अच्छे से लग जाए।
  • अब अपने बालों को धो लें।
  • हफ्ते में 2-3 बार इस तेल का इस्तेमाल करने से आपके बाल झड़ने कम हो जाएंगे।

इसे भी पढ़ें:बालों का झड़ना रोकने के लिए ध्यान रखें ये Do's and Don'ts

बनाएं मेथी के दाने का तेल

fenugreek oil for hair fall problem

झड़ते बालों की समस्या से जूझ रहे लोग मेथी के दाने से बने तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। (झड़ते बालों के लिए नुस्खे)

क्या चाहिए?

  • 1/2 कप मेथी के दाने
  • ऑलिव ऑयल

क्या करें?

  • एक साफ जार में 1/2 कप मेथी के दाने डालें।
  • अब इसमें ऑलिव ऑयल मिलाएं।
  • जार को अच्छी तरह से सील करके 3-6 हफ्तों के लिए स्टोर कर दें।
  • समय सीमा पूरी होने के बाद तेल को छानकर एक साफ बोतल में भर लें और इसे रेफ्रिजरेटर में रख दें।

बालों को झड़ने से कैसे रोकें?

how to prevent hair fall in hindi

  • बाल झड़े नहीं, इसके लिए आपको समय-समय पर हेयर वॉश करना चाहिए। गंदे बाल आसानी से टूटने लगते हैं। इसलिए बालों को साफ रखना बेहद जरूरी है।
  • रोजाना बालों में कंघी जरूर करें। अगर आप बालों को सुलझाकर नहीं रखेंगी तो इसके कारण बाल आसानी से टूट सकते हैं। इसलिए कंघी करना न भूलें।
  • बालों में तेल जरूर लगाएं। पोषित बाल टूटते नहीं है। हफ्ते में एक बार हेयर ऑयलिंग करें, ताकि बाल हेल्दी रहें।
  • आपको हेयर केयर रूटीन में मास्क और हेयर स्पा शामिल करना चाहिए। ये दोनों चीजें बालों को कई तरह से फायदा पहुंचाती हैं।

उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।