Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:31 AM IST

फ्रिज़ी बालों को सिल्की और स्मूथ बनाने के लिए घर पर करें DIY केराटिन ट्रीटमेंट

फ्रिज़ी बालों को ठीक करने के लिए आप घर पर ही केराटिन ट्रीटमेंट कर सकते हैं। ये प्रोटीन युक्त हेयर मास्क आपका काम आसान कर देंगे। 
Updated:- 2021-06-20, 11:00 IST
best home keratine treatment

आपमें से कितने लोग हैं जो बालों के फ्रिज़ी होने की वजह से परेशान रहते हैं? ये बहुत आम बात है कि आपके बाल बहुत ज्यादा फ्रिजी हो जाएं तो आपका पूरा लुक खराब हो जाता है। कर्ली और फ्रिज़ी बालों से ये देखना अच्छा नहीं लगता है, लेकिन बहुत ज्यादा असर होता है तो ये अच्छा भी नहीं लगता है। यकीनन बालों की ये समस्या बहुत सारे लोगों के साथ होती है और ये समस्या बढ़ती चली जाती है। ह्यूमिड मौसम में तो बालों की केयर करना और भी ज्यादा मुश्किल हो जाता है।

इसके कई कारण हो सकते हैं। सबसे पहले तो ये कि हमारी डाइट के कारण हमारे बालों पर असर हो रहा है और प्रोटीन नहीं मिल पा रहा है। अगर न्यूट्रिएंट्स और विटामिन्स स्कैल्प आदि में नहीं जा पाते हैं तो बाल हेल्दी नहीं रह पाता है।

फ्रिजी बालों के लिए केराटिन ट्रीटमेंट करावना बहुत फेमस हो गया है पर स्मूथनिंग और रीबॉन्डिंग के बाद केराटिन ट्रीटमेंट करवाना अपने बालों पर बहुत सारे केमिकल्स की बौछार करवाने जैसा है। केराटिन ट्रीटमेंट बहुत ज्यादा महंगा भी होता है। केराटिन एक प्रोटीन है जो बालों को स्मूथ और सिल्की बनाने में मदद करता है। ऐसे में क्यों न हम भी घर पर DIY केराटिन ट्रीटमेंट करने के बारे में सोचें?

आज हम आपको केराटिन ट्रीटमेंट के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपको बहुत पसंद आ सकता है। ये तीन DIY हेयर मास्क आपके बालों पर वैसा ही असर करेंगे जैसा बाज़ार का केराटिन ट्रीटमेंट करता है।

hair frizz problems

इसे जरूर पढ़ें- गुलाब जल हल कर सकता है आपकी ये 9 समस्याएं, जानें कैसे?

1. अंडे, बादाम और शहद वाला मास्क

अगर आप होममेड एग योक, हनी मास्क का इस्तेमाल करती हैं तो ये बालों को अच्छा बनाता होगा, लेकिन ये डैमेज और खराब बालों के लिए केराटिन का असर नहीं करता होगा। इसके लिए आप बादाम तेल भी मिलाएं।

सामग्री-

  • 1 अंडे का योक
  • 1 चम्मच शहद
  • 1 चम्मच बादाम तेल

सभी इंग्रीडियंट्स को 2-3 मिनट तक मिक्स करें और बालों में लगाकर 1 घंटे के लिए छोड़ दें। इसके बाद इन्हें ठंडे पानी से धो लें और बालों में माइल्ड शैम्पू करें।

keratin at home

2. केला और एवोकाडो का मास्क

केला नेचर का बोटॉक्स होता है और इसमें पोटैशियम के साथ अमीनो एसिड भी भरपूर होता है जो स्कैल्प के प्रोटीन डैमेज को कम कर सकता है। एवोकाडो विटामिन-सी और विटामिन-ई से भरपूर होता है और ये बालों को स्मूथ बनाने में मदद करता है।

सामग्री-

  • 1 पका केला
  • 1 पका एवोकाडो
  • 1 चम्मच व्हीट जर्म ऑयल
  • 1 चम्मच रोज ऑयल

ये सभी सामग्री मिलाकर आप स्कैल्प से लेकर बालों की लेंथ तक लगाएं। इसे 30-45 मिनट तक बालों में लगे रहने दें और उसके बाद माइल्ड शैम्पू से बाल धो लें। इसे हफ्ते में एक बार जरूर करें।

mask for keratin

इसे जरूर पढ़ें- ह्यूमिड मौसम में चिपचिपे स्कैल्प से ऐसे पाएं छुटकारा

3. अंडे और दही वाला मास्क

केराटिन ट्रीटमेंट बालों को सॉफ्ट और स्मूथ करता है और अंडे और दही वाला ये मास्क भी वही करता है। ये मास्क आपके बालों में अच्छे से फैल भी जाएगा और साथ ही साथ आपके बालों को बहुत ही अच्छा लुक भी देगा।

सामग्री-

  • 1 अंडा
  • 1 चम्मच मलाई
  • 2 चम्मच दही

सभी को ब्लेंडर से ब्लेंड कर लें ताकि कंसिस्टेंसी अच्छी बन जाए और इसे 45 मिनट के लिए बालों में लगाकर छोड़ दीजिए और फिर शैम्पू और ठंडे पानी से धो लें। इसे भी हफ्ते में एक बार करना बहुत अच्छा साबित हो सकता है।

ये तीनों हेयर मास्क आपके बालों को अलग लुक देंगे और साथ ही साथ आपके बालों को धीरे-धीरे केराटिन स्मूथ बनाएंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।