दोमुंहे बालों की समस्या अक्सर देखने को मिल जाती है। इसकी वजह से बाल भी ड्राई हो जाते हैं। साथ ही, बालों की ग्रोथ भी रुक जाती है। ऐसे में हम बालों की केयर करने के लिए महंगे ट्रीटमेंट लेते हैं। साथ ही, हर महीने हेयर स्पा भी करवाते हैं। अगर इससे भी कुछ नहीं होता पार्लर जाकर बालों को ट्रिम भी करवाते हैं। इससे बाल कुछ समय के लिए सही रहते हैं। लेकिन इसके बाद फिर दोमुंहे नजर आते हैं। ऐसे में आप घर की नेचुरल चीजों से हेयर मास्क को बनाएं। हेयर मास्क से आपके बाल हेल्दी नजर आएंगे। आर्टिकल में ब्यूटी एक्सपर्ट रजनी निगम के बताए गए तरीके से हेयर मास्क बनाने का तरीका बताते हैं।
अंडे और ऑलिव ऑयल का हेयर मास्क करें अप्लाई
अगर आपके बालों में ज्यादा दोमुंहे बाल नजर आ रहे हैं, तो ऐसे में आप अंडे और ऑलिव ऑयल को बालों में लगाएं। इन दोनों चीजों को लगाने से आपके बालों को प्रोटीन मिलेगा। साथ ही, बालों में मजबूती नजर आएगी। इससे आपके बाल हेल्दी और सिल्की लगेंगे।
अंडे और ऑलिव ऑयल के हेयर मास्क को बनाने का तरीका
- इसके लिए आपको एक अंडा लेना है।
- अब इसमें 2 बड़े चम्मच ऑलिव ऑयल को मिक्स करना है।
- इसमें आपको थोड़ा सा शहद डालना है।
- इसके बाद इसका हेयर मास्क बनाना है और बालों में अप्लाई करना है। इससे आपके दोमुंहे बालों की समस्या कम हो जाएगी।
केले और एलोवेरा का हेयर मास्क
अगर आपके बालों की ग्रोथ दोमुंहे होने की वजह से कम हो गई है, तो ऐसे में आप केले और एलोवेरा जेल को बालों में लगाएं। इस तरह के हेयर मास्क से बाल हेल्दी नजर आएंगे। साथ ही, डैमेज बाल रिपेयर हो जाएंगे। इसे आप घर पर कभी भी बनाकर बालों में अप्लाई कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: बालों की ग्रोथ में रुकावट पैदा कर सकती हैं आपकी ये गलतियां, आज ही करें बदलाव
केलो और एलोवेरा जेल का हेयर मास्क को कैसे लगाएं
- इसके लिए आपको एक पका हुआ केला लेना है।
- अब इसमें फ्रेश एलोवेरा जेल को मिक्स करना है।
- फिर इसमें 1 चम्मच नारियल के तेल को डालना है।
- इसके बाद आपको इसमें दही मिक्स करना है।
- फिर इसे बालों में लगाना है।
- इसके बाद आपके बालों में इसे लगाएं।
- इसे 20 मिनट बालों में सूखने दें।
- इसके बाद शैंपू से बालों को साफ कर लें।
- इससे आपके बाल हेल्दी नजर आएंगे।
इन बातों का रखें ध्यान
- दोमुंहे बालों से छुटकारा पाने के लिए हर 6-8 हफ्ते में बालों को ट्रिम करवाएं।
- हीट स्टाइलिंग टूल्स का इस्तेमाल कम करें।
- बालों को धोने के बाद हमेशा कंडीशनर का इस्तेमाल करें।
- बालों में सीरम का इस्तेमाल करते रहें।
- इन घरेलू हेयर मास्क को जरूर लगाएं। इससे बाल हेल्दी रहेंगे।
बालों को हेल्दी रखने के लिए जरूरी है कि आप इनका सही तरीके से ख्याल रखें, ताकि बालों में किसी तरह की कोई प्रॉब्लम न हो।
इसे भी पढ़ें: दोमुंहे बालों की समस्या हो सकती है खत्म, आजमाएं एक्सपर्ट का बताया यह घरेलू हेयर मास्क
नोट: बालों में किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही, एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit- Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों