हेयर कंडीशनर इस्तेमाल करते वक्त फॉलो करें ये रुल्स, नहीं झड़ेंगे बाल

अगर कंडीशनर लगाने के बाद भी बाल झड़-झड़ के झाड़ू की तरह पतले और रुखे हो गए हैं तो आपको कुछ जरूरी बातों पर ध्यान देने की जरूरत है। कंडीशनर बालों को धोने के बाद इस्तेमाल किए जाते हैं। क्योंकि कंडीशनर से बाल सिलकी और सॉफ्ट बनते हैं। साथ ही इससे बालों में शाइन आती है। इसलिए बालों को ग्लो कराने के लिए महिलाएं कंडीशनर जरूर लगाती हैं।
कंडीशनर के रुल्स औऱ हेयर फॉल
लेकिन कई बार कंडीशनर लगाने के बावजूद भी बाल झड़ते हैं। ऐसा कंडीशनर लगाने के रुल्स फॉलो ना करने के कारण होता है। तो अगर आपके भी बाल कंडीशनर लगाने के बावजूद झड़ते हैं तो इन रुल्स को फॉलो करें।
ना करें ग़लत तरीक़े से प्रॉडक्ट का इस्तेमाल
बाल झड़ने का सबसे पहला कारण है प्रॉडक्ट का गलत तरीके से इस्तेमाल करना। बालों में कंडीशनर सही हिस्सों में लगाने चाहिए। बालों के सिरों पर कंडीशनर लगाना बहुत जरूरी है। कंडिशनर को स्कैल्प पर कभी भी नहीं लगाना चाहिए।
बहुत ज़्यादा इस्तेमाल करना
कंडीशनर का ज्यादा इस्तेमाल करने से भी बालों के झड़ने की समस्या पैदा हो जाती है। ज़्यादा कंडिशनर लगाने से बालों को धोने में मुश्क़िल होती है। कंडीशनर थोड़ी सी मात्रा में केवल बालों के सिरों में लगाये जाते हैं।
बालों के रूट्स पर ना लगायें
कंडीशनर कभी भी बालों के रुट्स में नहीं लगाने चाहिए। कई बार महिलायें कंडीशनर को बालों के रुट्स में लगाकर मसाज करती हैं। कंडीशनर लगाने का ये तरीका बहुत ही गलत है। कंडीशनर बालों की लंबाई के लिए होता है, न कि स्कैल्प के लिए। हाथों में एक कॉइन जितना कंडीशनर लें और उसे उंगलियों से रुट्स से कम से कम दो इंच ऊपर से लगाएं। इससे कंडीशनर से रुट्स को किसी तरह का नुकसान नहीं होगा।
Read More: हेल्दी और शाइनिंग बालों के लिए आज से लें बालों के लिए केराटिन ट्रीटमेंट
देर तक ना रखना
कंडीशनर लगाकर कभी भी देर तक नहीं रखना चाहिए। इससे उल्टा असर होता है। वहीं कंडीशनर को लगाकर तुरंत भी नहीं धो लेना चाहिए। इससे कोई असर नहीं होता। कंडीशनर लगाने के लिए दो से तीन मिनट काफी है। इसके बाद बालों को धो लें।
तो कंडीशनर लगाने के इन रुल्स को फॉलो करें और बालों को स्ट्रॉन्ग और हेल्दी बनायेँ।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।