सर्दी आते ही एड़ी में पड़ने लगी हैं दरारें, घर पर बनाकर लगाएं यह 1 देसी क्रीम, होगी नरम-मुलायम

  • Nikki Rai
  • Editorial
  • Updated - 2024-12-12, 15:08 IST
Home remedies for cracked heels in winter: सर्दियों का मौसम आते ही शरीर के अलग-अलग हिस्सों में ड्राईनेस की समस्या होने लगती है। इस मौसम में सबसे ज्यादा दिक्कत फटी एड़ियों की वजह से होती है। अगर आप भी फटी एड़ियों के दर्द से जूझ रहे हैं, तो आज हम आपको एक ऐसी घरेलू क्रीम के बारे में बताएंगे, जो आपकी इस समस्या से आपको राहत दिला सकती है। आइए जानें फटी एड़ी को सॉफ्ट बनाने वाली देसी घरेलू क्रीम कैसे बनाएं?
cracked heels in winter
cracked heels in winter

Home remedies for cracked heels in winter: सर्दियों का मौसम आते ही शरीर के अलग-अलग हिस्सों में ड्राईनेस की समस्या होने लगती है। इस मौसम में सबसे ज्यादा दिक्कत फटी एड़ियों की वजह से होती है। ये पैरों की खूबसूरती को तो कम करते ही हैं, साथ ही ये बहुत ही दर्दनाक भी होता है। अगर गलती से फटी एड़ियों में कपड़ा या किसी भी फस जाए, तो बहुत दर्द होता है।

कई बार तो एड़ियों में इतनी ड्राईनेस हो जाती है कि उनसे खून निकलने लगता है। हर कोई चाहता है उसकी एड़ियां नरम और मुलायम हो। इसके लिए लोग बाजार में मिलने वाली महंगी कैमिलकल क्रीम्स भी लगाते हैं, लेकिन इसके बाद भी कोई खास असर नहीं होता।

अगर आप भी फटी एड़ियों के दर्द से जूझ रहे हैं, तो आज हम आपको एक ऐसी घरेलू क्रीम के बारे में बताएंगे, जो आपकी इस समस्या से आपको राहत दिला सकती है। आइए जानें फटी एड़ी को सॉफ्ट बनाने वाली देसी घरेलू क्रीम कैसे बनाएं?

क्रीम बनाने के लिए सामग्री

Ingredients for making cream

  • 4 चम्मच नारियल का तेल
  • 1 चम्मच पैट्रोलियम जैली
  • 1 विटामिन ई कैप्सूल
  • 1/2 चम्मच कपूर पाउडर
  • 1 चम्मच ग्लिसरीन
  • 1 चम्मच एलोवेरा जेल
  • 1 चम्मच चावल का आटा

क्रैक क्रीम बनाने का तरीका

How to make crack cream

  • इस क्रीम को बनाने के लिए सबसे पहले फुट स्क्रब बनाएं। इसके लिए एलोवेरा जेल, चावल का आटा और नारियल का तेल मिक्स करके एक कटोरी में अलग रख लें।
  • अब क्रीम बनाने के लिए एक कटोरी में नारियल तेल और पैट्रोलियम जैली को मिक्स करके गरम कर लें।
  • अब इसमे विटामिन-ई कैप्सूल, कपूर पाउडर और एलोवेरा जेल डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। इसके तैयार होने पर क्रीम को ठंडा कर लें।
  • इन सभी चीजों को मिक्स करके आप एक एयर टाइट कंटेनर में स्टोर भी कर सकते हैं। इससे आफ इसे कभी भी यूज कर सकते हैं।

क्रैक हील क्रीम कैसे यूज करें?

How to use cracked heel cream

  • फटी एड़ियों को सॉफ्ट बनाने के लिए सबसे पहले पैरों को 10 मिनट गरम पानी में डुबोकर रखें। इसके बाद इन्हें तौलिए से अच्छे से पोंछ लें।
  • सूखे हुए पैरों पर चावल के आटे से तैयार फुल स्क्रब लगाएं और इसे 5 मिनट तक मसाज करें। बाद में इसे गरम पानी से साफ करके पैरों को सुखा लें।
  • रात को सोने से पहले अपनी फटी हुई एड़ियों पर क्रीम को लगाकर सोएं। इस क्रीम का इस्तेमाल आप रोजाना सोने से पहले कर सकते हैं।

यह भी देखें- फटी एड़ियों को छुपाएं नहीं, इन नुस्खों से 1 हफ्ते में छुटकारा पाएं

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: her zindagi


HerZindagi Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP