चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए हर महिला कई कोशिश करती है। कुछ महिलाएं बाजार के महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं, तो वहीं कुछ महिलाएं घरेलू उपाय आजमाती हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाना चाहती हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। यह खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती है। आज हम आपको एक ऐसे खास होममेड कोकोनट स्क्रब के बारे में बताएंगे, जिसे ट्राई कर आप चेहरे पर होने वाली परेशानियों को कम कर सकती हैं।
चेहरे के लिए कोकोनट स्क्रब
अपने चेहरे पर हो रहे पिम्पल्स और रैशेज को कम करने के लिए अगर आप भी घरेलू नुस्खा आजमाना चाहती हैं, तो अब आप घर पर आसानी से कम समय में कोकोनट से फेस स्क्रब बना सकती हैं। इसे बनाने का तरीका भी बहुत आसान है। स्क्रब बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत लगेगी। जैसे -
यह भी पढ़ें:Homemade Fruit Scrub: कम खर्चे में घर पर बना लें स्पेशल फ्रूट स्क्रब, स्किन को हो सकते हैं अनेक फायदे
कोकोनट स्क्रब बनाने के लिए सामग्री -
- नारियल का बुरादा
- दही
- हल्दी
- मलाई
कोकोनट स्क्रब बनाने का तरीका -
अपने चेहरे से टैनिंग कम करने के लिए और स्किन को स्वस्थ बनाने के लिए आप घर पर रहकर स्क्रब बना सकती हैं। इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले एक कंटेनर में नारियल का बुरादा ले लें। अब इसमें थोड़ा दही और थोड़ी मलाई मिक्स कर चुटकी भर हल्दी ऐड कर दें। इसे अच्छी तरह फेंट लें और उसके बाद अपने चेहरे पर लगाएं। ऐसा करने से आपको काफी हद तक आराम देखने को मिल सकता है।
इन बातों का रखें ध्यान
जब भी आप चेहरे पर इस खास स्क्रब का इस्तेमाल करें, तब सबसे पहले चेहरे को धो लें, उसके बाद इसे थोड़ी देर लगा कर रखें और हलके हाथों से चेहरे की मसाज करें। इससे आपने चेहरे पर लगी गन्दगी कम हो सकती हैं। इस स्क्रब का आप एक हफ्ते में 2 से 3 बार इस्तेमाल कर सकती हैं। अगर स्क्रब का इस्तेमाल करने के दौरान आपको किसी भी तरह की स्किन प्रॉब्लम होती हैं, तो डर्मेटोलॉजिस्ट या एक्सपर्ट की राय जरूर लें और इसका इस्तेमाल करना बंद कर दें।
नोट : किसी भी चीज का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें, क्योंकि कुछ लड़कियों की स्किन पर इससे रिएक्शन हो सकता हैं।
यह भी पढ़ें:Sugar For Face: महंगे स्क्रब की हो जाएगी छुट्टी, घर में रखी चीनी का ऐसे करें चेहरे पर इस्तेमाल
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit - freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों