Jamun Powder Face Scrub: जामुन की गुठली से घर पर ऐसे तैयार करें खास स्क्रब, टैनिंग के लिए है बेस्ट

Jamun Powder Face Scrub: अगर आप भी जामुन खाकर इसकी गुठली को फेंक देती हैं, तो अब आप इसका पाउडर तैयार कर इससे एक खास होममेड स्क्रब तैयार कर सकती हैं। आइए जानते हैं ब्यूटी एक्सपर्ट से इसे बनाने का सही तरीका। 
Updated:- 2026-06-23, 16:53 IST
image

अधिकतर भारतीय महिलाएं बदलते मौसम की वजह से त्वचा संबंधित समस्याओं का सामना करती हैं। ऐसे में अगर आप भी स्किन रिलेटेड प्रॉब्लम का सामना कर रही हैं और अपनी स्किन को ग्लोइंग और मुलायम बनाना चाहती हैं, तो आज हम आपको जामुन के बीज के पाउडर से बना एक खास फेस स्क्रब बनाने का तरीका बताएंगे, जो आपकी स्किन के लिए बेस्ट हो सकते है। आइए जानते हैं इस फेस स्क्रब के बारे में।

जामुन के बीज के पाउडर से बनाएं फेस स्क्रब

दिल्ली, शाहदरा स्थित Colorrs Salon की ओनर एवं सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट और ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू माहेश्वरी ने बताया कि गर्मी के मौसम में स्किन पर टैनिंग जमा होने लगती है, जिसकी वजह से अधिकतर महिलाएं परेशान रहती हैं और वह शर्मिंदगी का कारण महसूस करती हैं।

अगर आप भी टैनिंग और रूखेपन की वजह से हमेशा परेशान रहती हैं, तो परेशान होने के बजाय आप घर पर रहकर जामुन के बीज के पाउडर से एक खास स्क्रब तैयार कर सकती हैं। इस स्क्रब को बनाने का तरीका बहुत आसान है। इसे बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत लगेगी। जैसे -

1 - 2026-06-23T163408.092

स्क्रब बनाने के लिए सामग्री

  • जामुन के बीज का पाउडर
  • शहद
  • चीनी पाउडर
  • गुलाब जल

यह भी पढ़ें- Homemade Scrub for Summer Glow: जिद्दी टैनिंग और ब्लैकहेड्स को कम करेगा यह खास स्क्रब, घर पर ऐसे करें तैयार

फेस स्क्रब बनाने का तरीका

  • इस स्क्रब को बनाने का तरीका बहुत आसान है।
  • इसे बनाने के आप सबसे पहले एक कटोरी में जामुन के बीज का पाउडर निकाल लें।
  • अब इस पाउडर में थोड़ा शहद और चीनी पाउडर मिक्सकर दें।
  • अब सभी सामग्री को मिलाने के बाद गुलाब जल डाल कर पेस्ट तैयार कर लें।
  • इस पेस्ट को तब तक फेंटें, जब तक की यह गाढ़ा न हो जाएं।

इन बातों का रखें ध्यान

आपका खास स्क्रब बनकर तैयार है। आप इस स्क्रब का एक हफ्ते में एक या दो बार इस्तेमाल कर सकती हैं। इसे आप कम से कम 40 से 50 मिनट तक चेहरे पर लगाकर रखें, उसके बाद साफ पानी से चेहरे को धो लें। इससे आपको काफी फायदा देखने को मिलेगा। अगर आप इसका पहली बार इस्तेमाल कर रही हैं, तो पहले पैच टेस्ट करें, उसके बाद ही उपयोग में लें।   

2 - 2026-06-23T163409.880

यह भी पढ़ें- Homemade Rice Scrub for Summer Tanning: महंगे ब्रांडेड स्क्रब के बजाय कम खर्च में बनाएं होममेड राइस स्क्रब

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit :  magnific  

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।