Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:15 AM IST

चेहरे के लिए ऐसे इस्तेमाल करें मलाई और ये एक चीज, एक्सपर्ट से जानें खास और आसान तरीका

चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए महिलाएं कई प्रयास करती हैं। अगर आप भी अपनी स्किन को मुलायम और खूबसूरत बनाना चाहती हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप घर पर रहकर शहद और मलाई का इस्तेमाल कर सकती हैं। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं इसके इस्तेमाल के बारे में।  
Updated:- 2026-04-06, 19:31 IST
image

बदलते मौसम में और धूल-मिट्टी की वजह से हमारी स्किन अक्सर अपनी नेचुरल चमक खो देती है, जिसकी वजह से चेहरे पर पिम्पल्स, रैशेज जैसी समस्या का सामना करती हैं। अपनी स्किन को हर मौसम में खूबसूरत बनाने के लिए महिलाएं महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स पर हजारों खर्च कर देती हैं, जिससे उनकी जेब खर्च पर भी असर दिखने कागता है। अगर आप भी ग्लोइंग स्किन चाहती हैं, तो अब आप ब्यूटी एक्सपर्ट का बताया एक खास उपाय आजमा सकती हैं। आइए जानते हाँ इसके बारे में।

चेहरे के लिए मलाई

दिल्ली, शाहदरा स्थित Colorrs Salon की ओनर एवं सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट और ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू माहेश्वरी ने बताया कि हर मौसम में अपनी स्किन को मुलायम और खूबसूरत बनाने के लिए कई महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं। ऐसे में अब आप घर पर रहकर एक खास उपाय आजमा सकती हैं। इस उपाय को करने का तरीका बहुत आसान है। हम बात कर रहे हैं, मलाई की। मलाई स्किन के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं। आइए जानते हैं आप इसका स्किन के लिए कैसे इस्तेमाल कर सकती हैं।

1 - 2026-04-06T182153.342

ऐसे करें मलाई का चेहरे पर इस्तेमाल

आप मलाई को डायरेक्ट अपनी स्किन पर लगाकर मसाज कर सकती हैं। यह स्किन को ग्लोइंग और खूबसूरत बनाने में मदद करेगा। इसके अलावा आप चाहें, तो मलाई के साथ थोड़ा शहद मिक्सकर इसका पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट को आप अपने चेहरे पर लगाएं। इससे आपकी स्किन मुलायम और चमकदार बन सकती हैं। इस खास इसे आप रोजाना रात में सोने से पहले अपने चेहरे को धोकर इसे डायरेक्ट लगा सकती हैं। यह आपकी स्किन के बेस्ट हो सकता है।

यह भी पढ़ें- मलाई और हल्दी से बने इस देसी फेस पैक का इस्तेमाल कर पाएं नेचुरल ग्लो, एक्सपर्ट से जानें बनाने का तरीका

इन बातों का रखें ध्यान

इस मिश्रण को चेहरे पर लगते समय आप उंगलियों की मदद से चेहरे और गर्दन पर लगाएं और हल्के हाथों से सर्कुलर मोशन में 5-10 मिनट तक मसाज करें, ज्यादा जोर से स्किन पर इसे लगाने से स्किन रिलेटेड प्रॉब्लम हो सकती हैं। अगर आपको स्किन पर पहले से पिम्पल्स या रैशेज जैसी प्रॉब्लम है, तो आप इस पेस्ट का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। उसके बाद ही इस्तेमाल करें।  

2 - 2026-04-06T192546.693

यह भी पढ़ें- होंठ फटने पर तुरंत लगाएं ये 3 चीजें! शहद, मलाई और घी का स्मार्ट इस्तेमाल, जो रूखेपन को करेगा दूर

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।

Image Credit : Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।