पार्लर जैसा निखार अब घर पर, जानिए अखरोट के छिलकों का खास नुस्खा

सुंदर, चमकदार और बेदाग त्वचा पाने के लिए अक्सर महिलाएं पार्लर के महंगे फेशियल ट्रीटमेंट्स का सहारा लेती हैं। कुछ महिलाएं तो महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का भी इस्तेमाल करती हैं। हालांकि, बाजार में मिलने वाले ये केमिकल प्रोडक्ट्स त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में अब आप घर पर ही नेचुरल और घरेलू नुस्खों को आजमाकर अपनी स्किन को ग्लोइंग और सॉफ्ट बना सकती हैं।
अखरोट के छिलके से बनाएं होममेड स्क्रब
नोएडा की रहने वाली ब्यूटी एक्सपर्ट सोनी सिंह के मुताबिक ड्राई फ्रूट्स में अखरोट को सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है, लेकिन क्या आप जानती हैं कि इसका इस्तेमाल त्वचा के लिए भी किसी वरदान से कम नहीं है? अखरोट के छिलकों का सही इस्तेमाल करके आप घर पर ही एक बेहतरीन नेचुरल स्क्रब तैयार कर सकती हैं, जो चेहरे की डेड स्किन को हटाकर पार्लर जैसा कुदरती निखार देता है। आइए जानते हैं इसे बनाने और इस्तेमाल करने का आसान तरीका:

अखरोट के छिलकों से स्क्रब बनाने के लिए सामग्री:
- 1 चम्मच अखरोट के छिलकों का बारीक पाउडर
- 1 चम्मच शहद
- आधा चम्मच कच्चा दूध
- आधा चम्मच दही
- चुटकीभर हल्दी
अखरोट के छिलकों से स्क्रब बनाने और लगाने का तरीका:
अखरोट के छिलकों का बारीक पाउडर एक नेचुरल एक्सफोलिएटर का काम करता है। ऐसे में इस पाउडर का इस्तेमाल कर एक असरदार और खास स्क्रब तैयार किया जा सकता है। इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को जरूर फॉलो करें:
- अखरोट स्क्रब बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में 1 चम्मच अखरोट के छिलकों का पाउडर लें।
- इसमें 1 चम्मच शहद और आधा चम्मच कच्चा दूध मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें।
- अब इसमें आधा चम्मच दही और चुटकीभर हल्दी डालकर अच्छे से फेंट लें।
- जब यह पेस्ट तैयार हो जाए, तब आप इसे अपने चेहरे पर 10 से 15 मिनट के लिए लगा रहने दें।
- इसके बाद इस स्क्रब से गोल-गोल घुमाते हुए 2 से 3 मिनट तक हल्के हाथों से चेहरे की मसाज करें और फिर सादे पानी से धो लें।
यह भी पढ़ें- Jamun Powder Face Scrub: जामुन की गुठली से घर पर ऐसे तैयार करें खास स्क्रब, टैनिंग के लिए है बेस्ट
स्क्रब का इस्तेमाल करते समय रखें इन बातों का ध्यान
अखरोट स्क्रब का इस्तेमाल करते समय कुछ खास बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है, जैसे:
- अखरोट का पाउडर थोड़ा खुरदरा होता है, इसलिए इसे चेहरे पर जोर से न रगड़ें।
- इस स्क्रब का इस्तेमाल हफ्ते में केवल 1 से 2 बार ही करें।
- स्क्रब करने के बाद चेहरे पर हल्का मॉइश्चराइजर या एलोवेरा जेल लगाना न भूलें।
चेहरे पर अखरोट स्क्रब लगाने के बेहतरीन फायदे
इस खास होममेड स्क्रब का इस्तेमाल करने के कई फायदे हैं:
- अखरोट के छिलकों से बना स्क्रब नाक, ठुड्डी और माथे के आसपास होने वाले जिद्दी ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स को दूर करने में मदद करता है।
- यह खास होममेड स्क्रब रोमछिद्रों में जमी गंदगी और अतिरिक्त तेल को बाहर निकाल देता है।
- अखरोट में एंटीऑक्सीडेंट्स और ओमेगा-3 फैटी एसिड्स पाए जाते हैं, जिससे चेहरे का ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और स्किन पर निखार आता है।
यह भी पढ़ें- इन 3 चीजों से घर पर बनाएं डैंड्रफ-फ्री स्कैल्प स्क्रब, बचेगा पार्लर का खर्च
अगर आप भी त्वचा की देखभाल के लिए महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल कर रही हैं, तो एक बार घर पर नेचुरल तरीके से अखरोट के छिलकों का यह आसान DIY हैक जरूर आजमाएं। यह आपकी त्वचा को बिना किसी साइड इफेक्ट के बेदाग, साफ और चमकदार बनाएगा। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit : magnific
- अखरोट के छिलकों से बना फेस स्क्रब चेहरे के लिए कैसे फायदेमंद है?
- यह त्वचा से डेड स्किन सेल्स और ब्लैकहेड्स को हटाकर बंद छिद्रों (Pores) को गहराई से साफ करता है।
- घर पर अखरोट के छिलकों का फेस स्क्रब कैसे तैयार करें?
- छिलकों को बारीक पीसकर पाउडर बनाएं और उसमें शहद या दही मिलाकर इस्तेमाल करें।
- क्या अखरोट के छिलके का स्क्रब सेंसिटिव स्किन के लिए सुरक्षित है?
- सेंसिटिव स्किन वालों को इसे बहुत सावधानी और हल्के हाथों से ही इस्तेमाल करना चाहिए।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।