Tue Sep 29, 2026 | Updated 05:39 PM IST

त्वचा पर चाहिए नेचुरल चमक? आज ही आजमाएं मलाई का ये खास घरेलू नुस्खा

अगर आप भी गर्मी के मौसम में अपनी स्किन को मुलायम और खूबसूरत बनाने के लिए कई प्रयास करती हैं, तो अब आप घर पर रहकर मलाई का इस्तेमाल कर अपने चेहरे की खूबसूरती को बरकरार रख सकती हैं। आइए जानते हैं इस खास उपाय के बारे में। 
Updated:- 2026-05-11, 14:41 IST
image

गर्मी का मौसम शुरू होते ही अधिकतर महिलाएं त्वचा पर होने वाली स्किन प्रॉब्लम के कारण बेहद परेशान हो जाती हैं। ऐसे में वे अपनी स्किन को ग्लोइंग और खूबसूरत बनाने के लिए अलग-अलग तरह के महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं। कुछ महिलाएं, तो पार्लर जाकर भी महंगे ट्रीटमेंट लेती हैं। अगर आप भी अपनी स्किन की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए और चेहरे पर हो रही इन परेशानियों को कम करने के लिए उपाय की तलाश में हैं, तो ये खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती हैं।

चेहरे की चमक के लिए आजमाएं खास उपाय 

दिल्ली, शाहदरा स्थित Colorrs Salon की ओनर एवं सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट और ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू माहेश्वरी ने बताया कि अधिकतर महिलाएं चेहरे पर चमक लाने के लिए और खूबसूरती को बढ़ाने के लिए पार्लर जाकर कई तरह के ट्रीटमेंट लेती हैं। ऐसे में अगर आप भी त्वचा पर बिना पार्लर गए और बिना महंगे केमिकल प्रोडक्ट्स के नेचुरल चमक पाना चाहती हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं हैं।

आप घर पर रहकर एक खास और असरदार नुस्खा आजमा सकती हैं। हम बात कर रहे हैं, मलाई की। मलाई स्किन के लिए किसी वरदान से कम नहीं। हैं आप घर पर रहकर मलाई का इस्तेमाल कर चेहरे की चमक को बढ़ा सकती हैं। आप एक खास पेस्ट बना सकती हैं। इस पेस्ट को बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत लगेगी। जैसे -

@ (1)

पेस्ट को बनाने के लिए सामग्री-

  • मिल्क पाउडर
  • मलाई
  • शहद

पेस्ट बनाने का तरीका -

  • इस खास पेस्ट को बनाने का तरीका बहुत आसान है।
  • इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले एक कटोरी में थोड़ा मिल्क पाउडर लें।
  • इस मिल्क पाउडर में थोड़ी ताजा मलाई और शहद मिक्स कर दें।
  • सभी सामग्री को अच्छी तरह मिलाएं और पेस्ट बना ले।
  • अब आपका खास पेस्ट बनकर तैयार है।

    1 - 2026-05-08T182224.200

  • इसे आप 20 मिनट के लिए चेहरे पर लगाकर रखें।
  • थोड़ी देर बाद आप चेहरे की मसाज करें, उसके बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें।
  • इससे आपको काफी फर्क देखने को मिलेगा साथ ही स्किन मुलायम भी होगी।
  • अगर आप इस पेस्ट का पहली बार इस्तेमाल कर रही हैं, तो पहले पैच टेस्ट करें।
  • उसके बाद ही इसका इस्तेमाल करें।

यह भी पढ़ें- चेहरे के लिए ऐसे इस्तेमाल करें मलाई और ये एक चीज, एक्सपर्ट से जानें खास और आसान तरीका

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit :  FREEPIK

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।