घर में बनी इन 3 एंटी-रिंकल क्रीम से झुर्रियों का होगा सफाया

आजकल आई क्रीम्स का काफी चलन है। महिलाएं धीरे-धीरे यह समझने लगी हैं कि आपकी आंखों के आस-पास की त्वचा को आपके चेहरे के बाकी हिस्सों की तुलना में थोड़ा अधिक ध्यान देने की आवश्यकता क्यों है। ऐसा इसलिए क्योंकि यहां की त्वचा अन्य जगह की तुलना में बहुत अधिक सेंसिटिव और हल्की होती है। यह त्वचा का सबसे पहला जगह है, जहां झुर्रियां दिखाई देती हैं। इसलिए आई क्रीम्स बहुत जरूरी है।
ये पौष्टिक, हाइड्रेटिंग और आपकी आंखों के आसपास की त्वचा लिफ्ट करने में मदद करती हैं। साथ ही यह फाइन लाइन्स से छुटकारा पाने का सबसे अच्छा इलाज है। लेकिन आपको इसके लिए बाजार में मिलने वाली महंगी आई क्रीम्स पर खर्च करने की जरूरत नहीं है क्योंकि आप घर पर ही नेचुरल चीजों की मदद से आई क्रीम बना सकती हैं। अगर आप भी बढ़ती उम्र के साथ आंखों की झुर्रियों को रोकना चाहती हैं तो घर में आई क्रीम बनाकर जरूर लगाएं। आइए 3 एंटी-रिंकल क्रीम्स के बारे में इस आर्टिकल के माध्यम से विस्तार से जानें।
नारियल तेल से बनी एंटी-रिंकल आई क्रीम
सामग्री
- नारियल का तेल- 1 बड़ा चम्मच
- विटामिन ई- 2 कैप्सूल
- लोबान तेल- 3 बूंदें
बनाने और लगाने का तरीका
- एक बाउल में गरम नारियल तेल डालें।
- फिर इसमें विटामिन ई कैप्सूल डालें।
- अब लोबान तेल डालकर इसे धीरे से चलाएं।
- आपकी आई क्रीम तैयार है।
- इसे सील करके फ्रिज में रख दें।
- सोने से पहले इसे अपनी आंखों के आस-पास लगाएं।
- आप इसे मेकअप रीमूवर के रूप में भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
आई क्रीम के फायदे
नारियल का तेल एक बहुत अच्छा मॉइश्चराइजर है जबकि लोबान के तेल में कई एंटी-एजिंग और त्वचा को टाइट करने वाले तत्व होते हैं। विटामिन ई के सेल उत्पादन और सन डैमेज को बचाने वाले गुण आई क्रीम को बहुत शक्तिशाली बनाते हैं।
इसे जरूर पढ़ें:ये 4 फेसपैक लगाएंगी तो आंखों के आस-पास झुर्रियां हो जाएंगी गायब
बीसवैक्स एंटी-रिंकल आई क्रीम
सामग्री
- बीसवैक्स- 2 बड़े चम्मच
- नारियल का तेल- 2 बड़े चम्मच
- बादाम का तेल- 1/4 कप
- विटामिन ई तेल- 1/2 छोटा चम्मच
- शिया बटर- 1 बड़ा चम्मच
बनाने और इस्तेमाल का तरीका
- एक जार में सभी चीजों को डालकर अच्छी तरह मिला लें।
- जार को उसके ढक्कन के बिना गर्म पानी के बर्तन में रखें।
- मिश्रण को पिघलने तक चलाते रहें।
- मिश्रण को दूसरे जार में डालें और ठंडी जगह पर रख दें।
- हर सुबह और रात में बीसवैक्स आई क्रीम लगाएं।
आई क्रीम के फायदे
बीसवैक्स में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण है। यह नमी में भी बंद रहता है और हाइड्रेशन प्रदान करता है। बादाम के तेल में विटामिन ई होता है जो त्वचा को पोषण देता है और यह सूरज से होने वाले किसी भी डैमेज को दूर करने में मदद करता है।
कोको बटर एंटी-रिंकल आई क्रीम
सामग्री
- कोको बटर- 2 चम्मच
- नारियल का तेल- 2 चम्मच
- पेट्रोलियम जैली- 2 चम्मच
बनाने का तरीका
- एक बाउल में सारी सामग्री डालें।
- इसे कुछ सेकंड के लिए माइक्रोवेव करें।
- किसी कंटेनर में डालें और इसे ठंडा होने दें।
- हर रात सोने से पहले लगाएं।
आई क्रीम के फायदे
कोको बटर त्वचा के लिए अपने अद्भुत चमत्कारों के लिए जाना जाता है। यह मॉइश्चरजिंग है, विटामिन से भरपूर है और फाइन लाइन्स और डार्क सर्कल्स को कम करने में मदद करता है। ज्यादा हाइड्रेशन के लिए इसे नारियल तेल और पेट्रोलियम जैली के साथ मिलाएं।
इसे जरूर पढ़ें:आंखों की झुर्रियों से योग से फ्री में छुटकारा पाएं, महंगे प्रोडक्ट्स की नहीं पड़ती है जरूरत
आप भी आंखों की झुर्रियों और फाइन लाइन्स को कम करने के लिए इनमें से अपनी पसंद की होममेड आई क्रीम्स का इस्तेमाल कर सकती हैं। हालांकि यह पूरी तरह से नेचुरल चीजों से बनी हैं और इनके कोई साइड इफेक्ट्स नहीं हैं लेकिन फिर भी इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें। ऐसा इसलिए क्योंकि हर किसी की त्वचा चीजों के प्रति अलग तरह से प्रतिक्रिया करती हैं। हमें कमेंट करके जरूर बताएं कि आपके लिए कौन सी आई क्रीम कारगर है? इस तरह की और जानकारी पाने के लिए हरजिंदगी से जुड़ी रहें।
Image Credit: Freepik.com
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।