होंठों की ड्राईनेस को कम करेगा यह घरेलू नुस्खा, जानें कैसे?

चेहरे की त्वचा के साथ-साथ होंठों का भी खास ख्याल रखना जरूरी होता है। इसके लिए आपको मार्केट में कई लिप बाम और भी प्रोडक्ट्स आसानी से मिल जाएंगे, लेकिन होंठों को गुलाबी करने के लिए आप घर में मौजूद चीजें भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
होंठों को गुलाबी रखने और इनका कालापन दूर करने के लिए घर मौजूद चीजें भी बेहद काम की हो सकती हैं। तो चलिए जनते हैं कौन सी हैं वो चीजें और जानेंगे इसके होंठों को मिलने वाले फायदे।
गुलाबी होंठ पाने के लिए किन चीजों का करें इस्तेमाल?

- पपीता
- शहद
पपीते को होंठों पर लगाने से क्या होगा?
- पपीता स्किन की इलास्टिसिटी को बरकरार रखने में मदद करता है।
- इसमें मौजूद तत्व त्वचा की ड्राईनेस को कम करने में मदद करती हैं।
- यह फेस पिगमेंटेशन को कम करने के लिए भी बेहद लाभदायक साबित होता है।
शहद को होंठों पर लगाने से क्या होता है?
- त्वचा को नैचुरली एक्सफोलिएट करने के लिए शहद बेहद फायदेमंद होता है।
- शहद चेहरे में मौजूद पोर्स साफ करने में मदद करता है।
- चेहरे की त्वचा को मुलायम रखने में शहद बेहद मददगार साबित होता है।
इसे भी पढ़ें: Dark Circles: आंखों के नीचे हो गए हैं काले घेरे? ट्रीटमेंट नहीं इस एक चीज का करें इस्तेमाल
गुलाबी होंठ पाने के लिए क्या करें?

- गुलाबी होंठ पाने के लिए एक बाउल में सबसे पहले 1 से 2 चम्मच शहद में थोड़ा सा पिसा हुआ पपीता डालें।
- इन दोनों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें और अपने हाथों की उंगलियों की मदद से इसे होंठों पर लगा लें।
- हल्के हाथों के दबाव से इस लिप स्क्रब को करीब 2 से 5 मिनट तक होंठों पर मसाज करें।
- इसके बाद कॉटन की मदद से स्क्रब को साफ कर लें।
- इस तरह आप हफ्ते में 3 बार तक इस स्क्रब को होंठों पर लगा सकती हैं
- लगातार इस नुस्खे का होंठों पर इस्तेमाल करने से कुछ ही दिनों में आपको फर्क नजर आने लगेगा।
नोट - किसी भी नुस्खे को आजमाने से पहले आप एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। साथ ही एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें।
अगर आपको होंठों को गुलाबी बनाने के लिए घरेलू नुस्खा पसंद आया हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।