शहद की मदद से बनाएं ये तीन लिप स्क्रब

जिस तरह आपकी बॉडी या फेस को समय-समय पर एक्सफोलिएट करने की जरूरत होती है, ठीक उसी तरह आपके लिप्स पर भी डेड स्किन सेल्स जमा हो जाती हैं। जिससे आपके होंठ रूखे व बेजान नजर आते हैं। ऐसे में आपको लिप्स को भी एक्सफोलिएट करना चाहिए, ताकि आपके रूखे लिप्स एक बार फिर से सॉफ्ट नजर आएं।
यह देखने में आता है कि जब लिप्स पर डेड स्किन सेल्स जमा हो जाते हैं तो ऐसे में महिलाएं उसे दांतों की मदद से छीलने की कोशिश करती हैं। इससे लिप्स से खून निकलना व दर्द की समस्या होती है। बेहतर यही होगा कि आप घर पर ही लिप स्क्रब बनाकर अपने होंठों को नेचुरली पिंक व ब्यूटीफुल बनाएं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको शहद की मदद से बनने वाले लिप स्क्रब के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आप खुद ही बना सकती हैं-
शहद और बादाम से बनाएं स्क्रब

यह एक ऐसा लिप स्क्रब है, जिसे बनाने में लिए आपको शहद व शुगर के साथ-साथ बदाम के तेल की आवश्यकता होगी।
आवश्यक सामग्री-
- 2 चम्मच चीनी
- आधा छोटा चम्मच शहद
- आधा छोटा चम्मच बादाम का तेल
बनाने का तरीका-
- लिप स्क्रब बनाने के लिए आप एक बाउल में चीनी, शहद और बादाम का तेलडालकर मिक्स करें।
- अब आप इस मिश्रण को अपने लिप्स पर लगाएं और हल्के हाथों से स्क्रब करें।
- ध्यान रखें कि आपको बिल्कुल भी हार्श नहीं होना है।
- अब आप कुछ देर के लिए इसे ऐसे ही छोड़ दें।
- अब आप लिप्स को क्लीन करें।
नोट- अगर आपके पास बादाम का तेल नहीं है तो आप कोकोनट ऑयल, ऑलिव ऑयल या जोजोबा ऑयल का इस्तेमाल भी कर सकती हैं।
शहद और शुगर से बनाएं लिप स्क्रब
यह एक बेहद ही आसान लिप स्क्रब है, जिसे आप महज दो इंग्रीडिएंट की मदद से तैयार कर सकती हैं। चीनी एक प्रभावी प्राकृतिक एक्सफोलिएंट है और शहद के साथ मिक्स करने पर यह एक बेहतरीन मॉइस्चराइजिंग लिप स्क्रब बन जाता है।
आवश्यक सामग्री-
- दो चम्मच चीनी
- एक चम्मच शहद
इसे भी पढ़ें- मानसून में फट रहे हैं आपके होंठ तो ये शुगर स्क्रब दिखाएगा कमाल
इस्तेमाल का तरीका-
- सबसे पहले एक बाउल में शहद और चीनी डालकर अच्छी तरह मिक्स करें।
- अब इस मिश्रण से अपने होठों पर लगाकर हल्के हाथों से मालिश करें।
- इसे करीबन 10 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें।
- अब आप अपने लिप्स को क्लीन करें।
शहद और नारियल की मदद से बनाएं स्क्रब

अगर आप एक हाइड्रेटिंग लिप स्क्रब बनाना चाहती हैं तो ऐसे में आप शहद और ऑयल की मदद से लिप स्क्रब बना सकती हैं।
आवश्यक सामग्री-
- 1 बड़ा चम्मच शहद
- 1 बड़ा चम्मच नारियल का तेल
- 1/3 कप कोकोनट शुगर
- 1 छोटा चम्मच जैतून का तेल
इसे भी पढ़ें-DIY :कोमल होंठों के लिए घर पर बनाएं ये लिप स्क्रब्स, कुछ ही दिनों में दिखेगा असर
इस्तेमाल का तरीका-
- सबसे पहले एक बाउल में शहद, नारियल का तेल और कोकोनट शुगर डालकर मिक्स करें।
- अब इसमें ऑलिव ऑयल डालें और एक बार फिर से मिक्स करें।
- अब आप इसे अपने लिप्स पर लगाएं और हल्के हाथों से स्क्रब करें।
- कुछ देर के लिए इसे ऐसे ही छोड़ दें और फिर अपने लिप्स को क्लीन करें।
- आप बचे हुए होममेड लिप स्क्रब को एक एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करके फ्रिज में रखें।
तो अब आप भी शहद की मदद से इन लिप स्क्रब को बनाएं और अपने होंठों का नेचुरली ख्याल रखें।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकीअपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।