Face Pack For Pigmentation:इस होममेड फेस पैक से दूर करें स्किन पिगमेंटेशन की समस्या, जानें बनाने का तरीका

Skin Care Tips: हर महिला की स्किन अलग-अलग तरह की होती है। इसलिए पिगमेंटेशन की समस्या सबसे ज्यादा होती ह। इससे छुटकारा पाने के लिए हम अलग-अलग तरह के प्रोडक्ट और ट्रीटमेंट कराते हैं, ताकि त्वचा की समस्या को कम कर सके। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि इन प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने से समस्या दूर नहीं होती है ऐसे में आप एक्सपर्ट Dr. Simal Soin द्वारा बताए गए फेस पैक का इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे आपकी पिगमेंटेशन की समस्या दूर हो जाएगी।
फेस पैक बनाने के लिए सामग्री (How Do You Make Homemade Face Pack) पपीता पेस्ट- 2 चम्मच

- दही- 1 चम्मच
- हल्दी पाउडर- 1/2 चम्मच
- शहद- 1/2 चम्मच
फेस पैक बनाने का तरीका (Easy DIY Face Masks To Make Your Skin Glow)
- सबसे पहले पपीता को छील लें, बीज निकाले, और उसे मिक्सर में पीस लें ताकि एक स्मूथ पेस्ट बन जाए।
- अब पपीता पेस्ट को एक कटोरी में ले लें और उसमें दही, हल्दी पाउडर, और शहद को मिलाकर अच्छी तरह से मिला लें।
- आपका फेस पैक तैयार है. इसे अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं।
- इसे 20-30 मिनट के लिए लगाए रखें और फिर ठंडे पानी से धो लें।
- इसे हफ्ते में 2-3 बार करें, इससे स्किन पिगमेंटेशन कम हो सकती है।
- आपको इसे एक बार जरूर ट्राई करना चाहिए और स्किन को हेल्दी (पिगमेंटेशन के लिए घरेलू उपाय) रखना चाहिए।
इसे भी पढ़ें: झाइयों को दूर भगाने के लिए ये 2 टिप्स अपनाएं, कुछ ही दिनों में दिखता है असर
फेस पैक के फायदे (Benefits Of Homemade Face Pack)

ये फेसपैक पपीते में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स के कारण स्किन को ब्राइट करने में मदद करता है और दही और शहद के साथ मिलाने से त्वचा को मॉइस्चराइज करता है। हल्दी का उपयोग स्किन पिगमेंटेशन को कम करने के लिए भी किया जा सकता है।
नोट: इस बात का ध्यान रखें की सबकी स्किन अलग-अलग होती है इसलिए आपको अपने स्किन एक्सपर्ट की सलाह जरूर लेनी चाहिए। यहां बताए गए तरीके को भी एक्सपर्ट की राय पर शेयर किया गया है।
इसे भी पढ़ें: Expert Tips: पिगमेंटेशन के कारण चेहरा हो रहा है काला तो अपनाएं ये आयुर्वेदिक टिप्स
जिसे आप इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके अलावा अन्य चीजों के लिए भी आप एक्सपर्ट के बताए गए तरीकों को ट्राई कर सकती हैं। ये अक्सर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इससे जुड़े वीडियो शेयर करती हैं। जिन्हें ट्राई करके आप बाल और हेयर दोनों की केयर अच्छे से कर सकती हैं।
उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। अगर आपको स्टोरी से जुड़े कुछ सवाल हैं तो इसके लिए हमारे कमेंट सेक्शन पर अपनी राय साझा कर सकते हैं। आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें और जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit- Freepik
- पिगमेंटेशन की समस्या कब होती है?
- स्किन पर गंदगी और ऑयल जमा होने की वजह से ये समस्या ज्यादा होती है।
- पिगमेंटेशन को दूर करने के लिए क्या करें?
- इसके लिए आप घरेलू नुस्खे ट्राई कर सकती हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।