सर्दी के मौसम में ठंडी हवा की वजह से अक्सर स्किन ड्राई हो जाती है। इसके लिए हम घर से बाहर निकलने से पहले मॉइश्चराइजर क्रीम लगाते हैं। कई सारे बाजार में लोशन आते हैं, जिसे ट्राई करके स्किन को हेल्दी बनाते हैं। लेकिन इसका असर स्किन पर कुछ ही समय के लिए रहता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें नमी कम होती हैं। इसके लिए आप घरेलू नुस्खों को ट्राई कर सकती हैं। इससे स्किन हेल्दी रहेगी। इसका नुस्खा टीवी एक्ट्रेस शीबा आकाशदीप ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया। जिसे आप भी ट्राई कर सकती हैं। चलिए आपको बताते हैं किस तरह की चीज को आप अपनी स्किन को लगा सकती हैं।
फेस के लिए घरेलू नुस्खे
केला और वैसलीन का करें इस्तेमाल
आप अपनी स्किन को हाइड्रेट रखने के लिए केला और वैसलीन का इस्तेमाल कर सकती हैं। ड्राई स्किन के लिए दोनों अच्छे होते हैं। इसलिए आप इन दोनों चीजों का इस्तेमाल कर सकती हैं।
- इसके लिए आपको आधा पका हुआ केला लेना है।
- फिर इसे छीलकर एक कटोरी में डालना है।
- अब इसमें 1 चम्मच शहद को डालना है।
- इसके बाद इसमें 1 चम्मच ग्लिसरीन डालनी है।
- फिर इन तीनों चीजों को अच्छे से मिक्स करना है।
- अब इसे अपने चेहरे पर लगाएं और 10 मिनट बाद चेहरे को साफ करें।
- इससे आपकी स्किन हेल्दी रहती हैं।
ग्लिसरीन और गुलाब जल का इस्तेमाल करें
चेहरे की ड्राईनेस को कम करने के लिए ग्लिसरीन और गुलाबजल का इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे भी स्किन हेल्दी और हाइड्रेट रहती है। इससे स्किन के पोर्स लॉक हो जाते हैं। इसलिए आप इसका इस्तेमाल कर सकती हैं।
- इसके लिए आपको एक स्प्रे बोतल में लेनी है।
- इसमें 2 चम्मच ग्लिसरीन और गुलाब जल का इस्तेमाल करें।
- अब इन चीजों को मिक्स करके टोनर बनाएं।
- इसके बाद इसे चेहरे पर अप्लाई करें।
- इससे स्किन हेल्दी और नमी बनी रहेगी।
इन बातों का रखें ध्यान
View this post on Instagram
- आप घर पर बनी चीजों का इस्तेमाल करने से पहले एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।
- अगर आपकी स्किन सेंसिटिव हैं, तो इसके लिए जरूरी है कि आप चीजों को इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट करें।
- ग्लिसरीन को आप डायरेक्ट स्किन पर न लगाएं। आप इसे किसी और चीजों के साथ मिक्स करके लगा सकती हैं।
- सर्दी में ड्राई स्किन पर डायरेक्ट स्किन पर अप्लाई करने से पहले पैच टेस्ट करना जरूरी है। इसके बाद इसे अप्लाई करें।
किसी भी चीज को लगाने से पहले आप सबसे पहले पैच टेस्ट करना जरूरी है। ऐसा इसलिए क्योंकि हर किसी कि स्किन एक जैसी नहीं होती है। इसलिए हर चीज को एक्सपर्ट सलाह के बाद लगा सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: शहद या एलोवेरा जेल, ड्राई स्किन के लिए क्या है ज्यादा बेहतर
नोट: चेहरे पर किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही, एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit-Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों