स्कैल्प में होने वाली खुजली को कम करने में मददगार हैं ये घरेलू नुस्खे, इस तरह करें इस्तेमाल

बदलते मौसम और प्रदूषण के कारण बालों में खुजली होने की समस्या शुरू हो जाती हैं। इस समस्या से निजात पाने के लिए महिलाएं कई सारे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन, इसके बाद भी कई बार ये समस्या ज्यों कि त्यों बनी रहती है। इस समस्या की वजह से जहां आप परेशान हो जाती हैं तो वहीं खुजली के कारण बालों के झड़ने और टूटने की समस्या भी पैदा हो जाती है। वहीं इस समस्या कैसे निजात पाया जाए इसके लिए हमने ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू माहेश्वरी से बात की और उन्होंने हमें कुछ घेरलू नुस्खे बताए हैं जिनकी मदद से ये समस्या कम हो सकती है।
स्कैल्प में होने वाली खुजली को कम करने में मददगार ये चीजें
एक्सपर्ट ने बताया कि मुल्तानी मिट्टी, दही, शहद साथ ही प्याज का रस और नारियल तेल का इस्तेमाल करके स्कैल्प में होने खुजली की समस्या कम हो सकती है। इन सभी चीजों में कई साए गुण होते हैं जो इस समस्या को कम करने में मददगार हैं साथ ही इन चीजों का इस्तेमाल करने से बालों की खूबसूरती भी बनी रहेगी।
मुल्तानी मिट्टी, दही और शहद का बनाएं हेयर मास्क
आवश्यक सामग्री
- 2 बड़े चमच्च मुल्तानी मिटटी
- 2 चमच्च दही
- 1 चमच्च शहद
इसे भी पढ़ें: Long Hair: सब पूछेंगे आपके लंबे-घने बालों का राज, इन 3 तेलों को मिलाकर करें मसाज
इस तरह करें इस्तेमाल
- एक कटोरी में मुल्तानी मिट्टी लें
- इसमें दही और शहद मिलाएं
- इस पेस्ट को बालों पर अप्लाई करें।
- 20 मिनट बाद बालों को धो लें।
- इस उपाय को हफ्ते में 2 दिन करें।
प्याज का रस और नारियल तेल का बनाएं हेयर मास्क
आवश्यक सामग्री
- 2 बड़े चमच्च नारियल तेल
- 2 चमच्च प्याज का रस
इस तरह करें इस्तेमाल
- एक कटोरी में नारियल तेल लें
- इसमें दही और शहद मिलाएं
- इस मिश्रण को बालों पर अप्लाई करें।
- 20 मिनट बाद बालों को धो लें।
- इस उपाय को हफ्ते में 2 दिन करें।
नोट : इस घरेलू नुस्खे को आजमाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें ताकि किसी तरह का रिएक्शन न हो।
इसे भी पढ़ें: रात को बालों में तेल लगाने के क्या फायदे क्या हैं? जानिए
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit-Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।