रात को बालों में तेल लगाने के क्या फायदे क्या हैं? जानिए

बाल हमेशा स्वस्थ रहे इसके लिए महिलाएं बालों की अच्छी तरह केयर करती है। जहां महिलाएं बालों पर कई तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं तो वहीं कई सारे उपाय भी करती हैं। वहीं इन दोनों चीजों का इस्तेमाल करने के बीच बालों पर तेल लगाना भी जरुरी हैं ताकि बालों की अच्छी ग्रोथ और बाल स्वस्थ रहे। वहीं इस आर्टिकल में हम आपको ये बताने जा रहे हैं कि रात के समय बालों पर तेल लगाने के क्या फायदे हैं।
सिल्की और शाइनी होंगे बाल
रात के समय बालों पर तेल लगाने से बालों को सही तरह से पोषण मिलता है और बाल सिल्की और शाइनी होते हैं। वहीं रात को सोने से पहले बालों पर तेल लगाएं और मसाज करें। बालों पर रात के समय तेल लगाने के बाद सुबह शैंपू करें और इसके बाद कंडीशनर का भी इस्तेमाल करें।

इसे भी पढ़ें : ड्राई बालों पर हेयर ड्रायर का इस्तेमाल करने से बालों को हो सकता है ये बड़ा नुकसान
ड्राईनेस की समस्या होगी दूर
बालों पर रात के समय तेल लगाने से स्कैल्प की ड्राईनेस की समस्या कम हो सकती हैं साथ ही बाल स्वस्थ रहेंगे। वहीं बालो पर तेल लगाने से जहां बालों से जुड़ी समस्य कम होगी तो वहीं खुजली की समस्य से भी बचा जा सकता हैं।
हेयर ग्रोथ होगी अच्छी

अगर आप रात के समय बालों पर तेल लगाती हैं तो बालों की ग्रोथ अच्छी होती है साथ ही बाल स्वस्थ भी रहते हैं। वहीँ बालों को रात के समय टेल लगाए और इनकी अच्छी तरह से मालिश करें।
इन बातों का रखें ध्यान
- बालों पर गर्म तेल न लगाएं
- बालों पर ज्यादा तेल न लगाएं।
- सही तेल का करें चुनाव
- तेल लगाने के बालों को न ढके
- डैंड्रफ की समस्या होने पर न लगाएं बालों पर तेल न लगाएं।
इसे भी पढ़ें : ड्राई बालों पर हेयर ड्रायर का इस्तेमाल करने से बालों को हो सकता है ये बड़ा नुकसान
अगर आपको ये टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को जरुर शेयर करें। साथ ही, इस आर्टिकल पर ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर दें। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।