Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:49 AM IST

फेशियल ब्लीच करने से पहले स्किन को कैसे करें तैयार, एक्सपर्ट से जानें टिप्स

फेशियल ब्लीच आपके चेहरे पर नजर आने वाले अनचाहे बालों को हल्का कर देती है, जिससे आपके चेहरे की चमक बढ़ जाती है। साथ ही चेहरे की रौनक दोगुनी हो जाती है, लेकिन इससे पहले जरूरी है की आप अपनी स्किन का खास ध्यान रखें, ताकि त्वचा साफ नजर आए।
Updated:- 2025-11-15, 09:00 IST
image

बदलते मौसम की वजह से चेहरे को केयर की सबसे ज्यादा जरूरत होती है। इसी वजह से महिलाएं सबसे पहले पार्लर जाकर अलग-अलग ट्रीटमेंट लेते हैं। साथ ही बाजार में मिलने वाले प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं। इससे चेहरे पर कुछ समय के लिए रौनक बढ़ जाती है, लेकिन कई सारी महिलाएं चेहरे पर ब्लीच का इस्तेमाल करती हैं। ऐसे में अगर आप पहली बार ब्लीच का इस्तेमाल कर रही हैं, तो ऐसे में आप एक्सपर्ट रजनी निगम की राय को जरूर मानें। इससे आपकी स्किन हेल्दी रहेगी। साथ ही ग्लो भी बना रहेगा।

एलर्जी पैच टेस्ट का ध्यान जरूर रखें

हर किसी की स्किन टाइप अलग-अलग होता है। ऐसे में हमें किसी भी चीज का इस्तेमाल डायरेक्ट चेहरे पर नहीं करना चाहिए। इससे स्किन पर एलर्जी के साथ-साथ दाने हो सकते हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप ब्लीच लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। ब्लीच में अमोनिया जैसे सक्रिय रसायन होते हैं, जो एलर्जी या अत्यधिक जलन पैदा कर सकते हैं। इसलिए ज्यादा देर के लिए लगाने की मनाही होती है। साथ ही इससे अगर आपको चेहरे पर जलन हो रही है, तो ऐसे में इसे चेहरे से तुरंत साफ कर लें।

1 - 2025-10-09T134249.310

ब्लीच लगाने से पहले चेहरे को करें डीप क्लीन

ब्लीच लगाने से पहले त्वचा को पूरी तरह से साफ करना आवश्यक है, ताकि धूल, मेकअप और तेल हट जाएं। इससे ब्लीच के असर को कम हो सकता है और त्वचा के पोर्स में जलन पैदा भी नहीं होगी। पीएच बैलेंस्ड क्लींजर का उपयोग करें। गर्म पानी की बजाय गुनगुने पानी से चेहरा धोएं, क्योंकि गर्म पानी त्वचा की प्राकृतिक नमी छीन लेता है।

इसे भी पढ़ें: चेहरे पर लगा रही हैं ब्लीच तो एक्सपर्ट के इन टिप्स को करें फॉलो

चेहरे को रखें मॉइश्चराइज

रूखी त्वचा पर अगर आप ब्लीच का इस्तेमाल करेंगी, तो इससे त्वचा में और ज्यादा जलन पैदा होगी। ऐसे में कोशिश करें कि आप ब्लीच को लगाने से कुछ घंटे पहले चेहरे को अच्छे से मॉइश्चराइज करें, ताकि आपको स्किन से जुड़ी समस्याएं न हो। ब्लीच लगाने से 5 मिनट पहले अपनी आंखों के आसपास, भौंहों पर, और होंठों के आसपास थोड़ी सी पेट्रोलियम जेली या नारियल का तेल लगाएं। इससे त्वचा में जलन और सफेद धब्बे नहीं नजर आएंगे। साथ ही आपकी त्वचा को प्रॉब्लम भी नहीं होगी।

2 - 2025-10-09T134251.060

इसे भी पढ़ें: क्या ब्लीच लगाने से भी जा सकती है बॉडी और फेस की टैनिंग?

जब भी आप ब्लीच का इस्तेमाल करें, तो इससे पहले अपनी त्वचा का खास ध्यान रखें। इससे आपकी स्किन पर प्रॉब्लम कम होगी। साथ ही आप सही तरीके से ब्लीच चेहरे पर अप्लाई कर पाएंगी।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit-Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।