महिलाएं अपने चेहरे की खूबसूरती को बरकरार रखने के साथ-साथ हर छोटी-छोटी चीजों का ध्यान देती है। वे अपने चेहरे की खूबसूरती के अलावा हाथ, पैर और पूरे शरीर को भी खूबसूरत बनाने के लिए कई उपाय करती हैं कुछ महिलाएं तो बाजार से बॉडी जेल, फेस वॉश स्क्रब जैसे महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती है, तो वहीं कुछ महिलाएं घरेलू उपाय आजमाती है।
अगर आप भी फटे हुए हाथों को लेकर परेशान रहती हैं और अपने हाथों को खूबसूरत बनाने के लिए कई उपाय करती हैं, तो यह खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती है। आज हम आपको कुछ घरेलू उपाय बताएंगे, जिनकी मदद से आप अपने फटे, बेजान हाथों को खूबसूरत बना सकती है।
ब्यूटी एक्सपर्ट की मानें राय
ब्यूटी एक्सपर्ट वर्षा के मुताबिक कामकाज के चलते अधिकतर महिलाओं के हाथ खराब होने लगते हैं। ऐसे में अपने हाथों की खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए आप कुछ उपाय आजमा सकती हैं। आप रोजाना रात में सोने से पहले अपने हाथों पर नारियल के तेल की मसाज कर अच्छे से तेल लगा कर सो सकती हैं।
ग्लिसरीन और जैतून के तेल का इस्तेमाल
इसके अलावा आप एक खास मिश्रण तैयार कर उसे अपने हाथों पर लगा सकती हैं। इसके लिए आप एक स्प्रे बोतल में ग्लिसरीन और जैतून के तेल को मिक्स कर ले। अब इसे अपने हाथों पर स्प्रे कर अच्छी तरह लगाकर सो सकती हैं। दूसरे दिन सुबह उठकर आप अपने हाथों को धो लें। ध्यान रहे आपके हाथ साबुन से नहीं धोना है इससे आपको इंफेक्शन हो सकता है।
यह भी पढ़ें:Homemade Scrub: ऑयली स्किन पर इस्तेमाल करें ये 2 तरह के होममेड स्क्रब, जानें फायदे
मलाई का करें इस्तेमाल
यही नहीं अपने फटे हाथों पर मलाई का इस्तेमाल भी आप कर सकती हैं। मलाई को अच्छी तरह फेंट ले और इसे अपने हाथों पर लगा ले। इससे भी आपको असर देखने को मिल सकता है।
बर्फ से करें सिकाई
अपने हाथों की खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए आप इन हाथों पर बर्फ से सिकाई भी कर सकती हैं। इससे भी आपके हाथ कोमल और मुलायम हो सकते हैं। लेकिन ऐसा सब करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। अगर आपको किसी भी चीज से कोई समस्या होती है, तो डॉक्टर या डर्मेटोलॉजिस्ट के सलाह जरूर लें।
नोट : किसी भी चीज का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें, क्योंकि कुछ लड़कियों की स्किन पर इससे रिएक्शन हो सकता हैं।
यह भी पढ़ें:Homemade Fruit Scrub: कम खर्चे में घर पर बना लें स्पेशल फ्रूट स्क्रब, स्किन को हो सकते हैं अनेक फायदे
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों