अगर गालों पर दिखने लगे हैं काले घेरे और हो रही है टैनिंग तो शहनाज़ हुसैन के ये DIY टिप्स करें ट्राई

गर्मियों के समय चेहरे के उभार वाले हिस्सों में टैनिंग हो जाना बहुत आम बात है। किसी भी हिस्से पर इस तरह से टैनिंग हो सकती है कि वो बाकी स्किन टोन से अलग दिखने लगे। इसमें गाल, नाक, माथा आदि शामिल हैं जो टैनिंग और सनबर्न का ज्यादा शिकार होते हैं। टैनिंग आदि के लिए हम बहुत सारी चीज़ें करते हैं, लेकिन कई बार इनका कोई असर नहीं होता है। ऐसा भी होता है कि टैनिंग की समस्या बढ़ते-बढ़ते परमानेंट पिगमेंटेशन का रूप ले लेती है।
गर्मियों में गालों की टैनिंग और सनबर्न की आम समस्या को लेकर हमने ब्यूटी एक्सपर्ट शहनाज़ हुसैन से बात की और ये जानने की कोशिश की कि आखिर इसे कैसे कम किया जाए। उन्होंने हमें कुछ खास टिप्स की जानकारी दी जो आप घर बैठे आजमा सकते हैं और अपनी टैनिंग की समस्या को कम कर सकते हैं। ये हर तरह से स्किन टाइप के लोगों को सूट करेगी।
दूध से करें सनबर्न और टैनिंग का इलाज-
आप दूध की मदद से टैनिंग और सनबर्न का इलाज भी कर सकते हैं। गर्मियों में ठंडा दूध स्किन के लिए बहुत अच्छा साबित हो सकता है। ये स्किन को सनबर्न से राहत देता है और साथ ही साथ इसे सॉफ्ट भी बनाता है। आप फ्रिज का ठंडा दूध सीधे कॉटन बॉल में लगाकर चेहरे पर लगा लीजिए। ये आपके चेहरे को ठंडक देगा और स्किन रैशेज, टैनिंग, सनबर्न आदि से राहत देगा।
इसे जरूर पढ़ें- इन 5 गलतियों की वजह से नहीं खत्म हो पाता है चेहरे का पिगमेंटेशन
केसर कर सकता है टैनिंग का खात्म-
गालों की टैनिंग के लिए केसर सबसे अच्छा उपाय साबित हो सकता है। इसके लिए आप 3-4 चम्मच ठंडे दूध में कुछ केसर के धागे भिगोकर रख दें। इसके बाद इसे आधे घंटे तक भीगा रहने दें और इसी के साथ चेहरे पर रुई की मदद से लगाएं। इसे 20 मिनट चेहरे पर सूखने दें और उसके बाद अपने चेहरे को सादे पानी से धो लें। ये रोज़ाना भी किया जा सकता है और ये तरीका आपके चेहरे को बहुत ही अच्छा लुक देगा। केसर की मदद से धीरे-धीरे आपके चेहरे की टैनिंग और पिगमेंटेशन की समस्या कम होती जाएगी।
खीरे के जूस से होगा फायदा-
गालों की टैनिंग के लिए आप खीरे के जूस का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। 2 चम्मच खीरे के जूस के साथ-साथ 1-1 चम्मच गुलाब जल और नींबू का रस मिलाएं और 1 चम्मच प्योर ग्लिसरीन मिलाएं। इसे चेहरे पर लगाएं और सादे पानी से 15 मिनट बाद धो लें।
ये तरीका हो सकता है गालों पर थोड़ा सा जले, लेकिन ये बिलकुल वैसा ही होगा जैसा आप हल्दी का फेस पैक लगाते हैं तो होता है। अगर जलन ज्यादा है या रैशेज जैसा महसूस हो रहा है तो आप इसे तुरंत धो लें।
इसे जरूर पढ़ें- हाथों को बना सकते हैं 5 साल जवां और हटा सकते हैं झुर्रियां, आजमाएं ये टिप्स
अगर आपको इनमें से किसी भी इंग्रीडियंट से परेशानी होती है तो उसे न लगाएं। हर किसी पर DIY नुस्खे अलग तरह से असर करते हैं और अगर आपको लगता है कि आपको कुछ सूट नहीं करेगा या फिर आप किसी तरह के स्किन ट्रीटमेंट को ले रहे हैं तो इन्हें इस्तेमाल करने के पहले डॉक्टर से सलाह जरूर ले लें।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।