डैंड्रफ के लिए आजमाएं गुड़हल फूल से बने ये हेयर मास्क

सर्दी हो या गर्मी बालों से जुड़ी कुछ समस्याएं आम है। फर्क बस इतना है कि किसी मौसम में यह समस्या बढ़ जाती है तो कभी कम। डैंड्रफ भी बालों से जुड़ी एक गंभीर परेशानी है। बालों में रूसी होने के कारण यह गंदे नजर आते हैं।
डैंड्रफ की समस्या से निपटने के लिए आपने कई एंटी डैंड्रफ शैंपू का भी इस्तेमाल किया होगा, लेकिन आपको कुछ खास फायदा नहीं हुआ होगा? ऐसे में समय आ गया है कि आपको घरेलू उपायों का सहारा लेना पड़ेगा।
आपने गुड़हल के फूल के बारे में सुना होगा? इस फूल का इस्तेमाल बाल और त्वचा दोनों पर किया जाता है। गुड़हल के फूल के उपयोग से रूसी भी कम हो सकती है। क्या आप जानना चाहती हैं कैसे तो इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।
ऐसे बनाएं हेयर मास्क
क्या चाहिए?
- एक चम्मच एलोवेरा जेल
- एकचम्मचदही
- गुड़हल के फूल और पत्तियां
क्या करें?
- सबसे पहले गुड़हल के फूल और पत्तियों को पानी में धो लें।
- अब इसे मिक्सी में अच्छे से पीस लें।
- अब इसमें एक चम्मचएलोवेरा जेल और एक चम्मचदही डालें।
- सभी चीजों को अच्छे से मिलाएं।
- लीजिए तैयार है आपका डैंड्रफ के लिए हेयर मास्क।
कैसे करें इस्तेमाल?
- इस मास्क को स्कैल्प और बालों की जड़ों में अच्छे से लगा लें।
- 20 मिनट तक मास्क को बालों में लगा रहने दें।
- अब माइल्ड शैंपू से हेयर वॉश कर लें।
- इस हेयर मास्क का इस्तेमाल करने से डैंड्रफ की समस्या कम होने लगेगी।
इसे भी पढ़ें:सर्दियों में डैंड्रफ की समस्या से हैं परेशान तो अपनाएं ये 5 क्विक टिप्स
ड्रैंडफ के लिए हेयर मास्क
मेथी के दानों का इस्तेमाल बालों पर किया जा सकता है। यह बालों को कई तरह से फायदा पहुंचाता है।
क्या चाहिए?
- एक मुट्ठी गुड़हल के फूल
- एक चम्मचमेथी के दाने
- 1/4 कप छाछ
क्या करें?
- एक चम्मच मेथी के दानों को रात भर पानी में भिगोकर रख दें।
- अगली सुबह मेथी के दाने और गुड़हल की पत्तियों को ब्लेंडर में पीसकर इसका गाड़ा पेस्ट बना लें।
- अब इस पेस्ट में 1/4 कपछाछ डालें।
- लीजिए बन गया आपका रूसी के लिए होममेड हेयर मास्क।
इसे भी पढ़ें:डैंड्रफ से भरा रहता है सिर तो ध्यान रखें ये बातें
कैसे करें इस्तेमाल?
- किसी पुराने पड़े ब्रश की मदद से बालों में हेयर मास्क लगाएं।
- स्कैल्प पर लगाना न भूलें।
- इस मास्क को बालों में आधे से एक घंटे तक लगाए रखें।
- अब अपने बालों को अच्छे से वॉश कर लें।
- हफ्ते में एक बार इस मास्क के इस्तेमाल से बालों में रूसी कम होने लगेगी।
गुड़हल फूल के फायदे
- अगर आप चाहती हैं कि आपके बाल लंबे हो तो आपको गुड़हल के फूल से बने तेल का इस्तेमाल करना चाहिए।
- गुड़हल के दानों में अमीनो एसिड पाया जाता है, जो बालों को कंडीशन करता है।
- गुड़हल के फूल में पिगमेंट, विटामिंस और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो मेलानिन प्रोड्यूस करने का काम करते हैं। मेलानिन हमारे बालों को रंग देता है और इसकी कमी के कारण बाल सफेद होने लगते हैं। अगर आपके बाल सफेद हैं तो आप इस फूल का उपयोग कर इस परेशानी को कम कर सकती हैं।
- सफेद बालों की समस्या को कम करने के लिए भी आप गुड़हल के फूल का इस्तेमाल कर सकती हैं।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।