मेहंदी लगाने के बाद बाल हो जाते हैं ड्राई तो जरूर फॉलो करें ये हेयर केयर टिप्स

हर किसी के बालों की बनावट अलग होती है और समय के अनुसार इसमें बदलाव आते रहते हैं। सफेद बालों से छुटकारा पाने के लिए सबसे बेस्ट और नैचुरल तरीका मेहंदी माना जाता है। इसके अलावा इसके उपयोग से बाल शाइन भी करते हैं। यही वजह है कि महिलाएं मेहंदी का उपयोग अपने बालों में जरूर करती हैं। मेहंदी की तासीर ठंडी होती है, जिसे लगाने से ठंडक का एहसास होता है। हालांकि कई लोगों की शिकायत रहती है कि मेहंदी लगाने से बाल बहुत ड्राई हो जाते हैं। जिसकी वजह से यह बीच से टूटने लगते हैं।
वहीं अगर आप भी मेहंदी का उपयोग करती हैं तो उसके बाद बालों का अधिक ध्यान रखने की आवश्यकता होती है। सिर्फ बालों को धोना ही उपयुक्त नहीं है बल्कि इसके साथ कुछ हेयर केयर टिप्स को भी फॉलो करना जरूरी है।
बालों में मेहंदी लगाने का तरीका
बालों में सिर्फ मेहंदी ही नहीं बल्कि इसके साथ अन्य चीजों को भी शामिल करें। मेहंदी में अंडा, आवंला, कॉफी पाउडर जैसी चीजों को भी जरूर मिक्स करें। अगर इनमें से कोई भी एक चीज आपके बालों को सूट नहीं करती है तो आप उसे स्किप कर सकती हैं। हालांकि यह सभी चीजें नैचुरल हैं, ऐसे में इसके उपयोग से बालों को अधिक पोषण मिलता है। अगर आप स्कैल्प ऑयली हैं तो अंडे की जगह दही को मिक्स कर सकती हैं। मेहंदी का पैक बनाने के बाद इसे रातभर के लिए छोड़ दें।
इसे भी पढ़ें:ये थी सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे के ब्रेकअप की वजह, एक्ट्रेस ने बयां किया अपना दर्द
मेहंदी लगाने से पहले लगाएं ऑयल
मेहंदी लगाने से पहले अपने बालों की ऑयलिंग कर लें। आप चाहें तो इसके लिए अन्य तेल की जगह सिर्फ सरसों का तेल भी इस्तेमाल कर सकती हैं। बता दें कि कई महिलाएं मेहंदी के हेयर पैक में भी सरसों का तेल मिक्स भी करती हैं, लेकिन आप चाहें तो इसे बालों की जड़ों में अच्छी तरह लगा सकती हैं।
इसे भी पढ़ें:जया बच्चन की देवरानी रमोला बच्चन के बारें में जानें रोचक बातें
मेहंदी लगाने के बाद बालों को करें रिंस
मेहंदी लगाने के बाद तुरंत शैम्पू न करें। 12 घंटे बाद ही शैम्पू से बालों को वॉश किया जाना चाहिए। इससे पहले बालों को सिर्फ पानी से रिंस कर लें, अगर स्कैल्प में खुजली हो रही है तो आप एप्पल साइडर विनगेर का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए एक बाउल पानी में एक स्पून एप्पल साइडर विनेगर मिक्स कर दें, अब इस पानी से अपने बालों को रिंस कर लें।
सूखने के बाद बालों में लगाएं ऑयल
मेहंदी लगाने के बाद स्कैल्प की ऑयल से मसाज करें। इसके लिए नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकती हैं। कई बार मेहंदी स्कैल्प में जम जाती है, जिसकी वजह से खुजली होती रहती है। ऑयल लगाकर पांच मिनट तक मसाज करें, फिर गर्म पानी में टॉवेल को मिक्स कर दें और उसे निचोड़कर बालों में लपेट लें। इस प्रक्रिया को 3 से 4 बार जरूर करें। मेहंदी लगाने के अगली सुबह बालों को शैम्पू से वॉश करें और कंडीशनर अप्लाई करें।
सोते वक्त बालों को कॉटन कपड़े से लपेट लें
रात में सोते वक्त मेहंदी का कलर आपके कपड़ों या फिर तकिये के कवर में न लगे, इसके लिए अपने बालों को एक कॉटन कपड़े से लपेट सकती हैं। इसके अलावा आप चाहें तो तकिये को भी एक कॉटन कपड़े से कवर कर सकती हैं। इससे आप मेहंदी का कलर तकिये के कवर में लगने से बचा सकती हैं।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।