सोने से पहले इस्तेमाल करें घी की सिर्फ 5 बूंदें, दिखेंगी खूबसूरत और जवां

इसलिए महिलाएं न सिर्फ अपने ड्रेसिंग सेंस को लेकर अवेयर रहती हैं बल्कि चेहरे की अधिक देखभाल करती हैं और बाजार से तरह-तरह के प्रोडक्ट भी खरीदती हैं। हालांकि, आज मार्केट में हर तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट मौदूज है, जिसे आप अपनी जरूरत के हिसाब से इस्तेमाल कर सकती हैं। मगर कुछ महिलाएं ऐसी भी होती हैं जो केमिकल प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने से बचती हैं क्योंकि उन्हें लगातार यूज करने से चेहरे पर झुर्रियां पड़ने लगती हैं।
ऐसे में जरूरी है कि आप घर का बना हुआ घी इस्तेमाल करें क्योंकि घी चेहरे को ग्लोइंग बनाने और अच्छी नींद लाने के लिए फायदेमंद माना जाता है। वैसे तो आप इसका इस्तेमाल कई तरह से कर सकती हैं, लेकिन हम आपको सबसे आसान तरीका बता रहे हैं।
घी को सोने से पहले कैसे करें इस्तेमाल

आपको घी का इस्तेमाल करने के लिए अन्य सामग्री की जरूरत नहीं होगी क्योंकि घी एंटी-एजिंग होता है। बस आपको चेहरे को जवां बनाने के लिए घर का घी ही इस्तेमाल करना है और नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
सामग्री
- 5 बूंदें- घी
इस्तेमाल करने का तरीका
- घी को फ्रिज से निकालकर रख दें ताकि यह अच्छे से मेल्ट हो जाए।
- अब अपने दोनों हाथों को अच्छी तरह से धोकर साफ कर लें। (मुंहासों की समस्या से छुटकारा पाएं)
- हाथों को सुखाने के बाद घी की 5 बूंदें लें और अपने चेहरे पर लगा लें।
- घी लगाने के बाद आप हल्के हाथों से मालिश करें और सो जाएं।
- सुबह अपना चेहरा धो लें। आप देखेंगी कि आपका चेहरा ब्लश कर रहा है।
इसे ज़रूर पढ़ें-गर्मियों में एंटी-एजिंग स्किन केयर के लिए बेस्ट हैं किचन में मौजूद ये चीज़ें
घी इस्तेमाल करने के फायदे

चेहरे पर आएगी चमक
अगर आप अपने चेहरे को स्मूथ और शाइनी बनाना चाहती हैं, तो आपको एक्सफोलिएशन युक्त प्रोडक्ट का इस्तेमाल करना होगा और घी में एक्सफोलिएशन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। अगर आप अपने चेहरे पर सिर्फ घी लगाती हैं, तो यकीनन आपको फायदा होगा। हालांकि, आप घी का मास्क, घी के साथ अन्य नेचुरल चीजों का इस्तेमाल कर सकती हैं।
चेहरा रहेगा जवां

अगर आप नियमित तौर पर घी का इस्तेमाल करती हैं, तो आपका चेहरा जवां बना रहेगा। साथ ही, आपका चेहरे पर झुर्रियों का असर जल्दी नहीं दिखेगा। आप घी को चेहरे पर लगाने के बजाय पैरों पर भी लगाना चाहिए। आप घी से मालिश भी कर सकती हैं और इसका इस्तेमाल आपके यकीनन फायदेमंद होगा।
इसे ज़रूर पढ़ें-Anti Aging Signs : अपनी उम्र से 10 साल बड़ी लगती हैं तो इस फेस मास्क को ट्राई करें
मुंहासे नहीं होंगे
अगर आपको मुंहासे की समस्या है या आपकी त्वचा रूखी है, तो यकीनन घी का इस्तेमाल करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। इसके लिए आपको आप 1 छोटा चम्मच घी में 1 छोटा चम्मच दही मिक्स करके चेहरे पर नियमित लगा है। ऐसा करने से आपके चेहरे पर मौजूद दाग-धब्बे हल्के पड़ने लगेंगे।
अपने दैनिक भोजन में घी जोड़ने के अलावा, आपको इसे अपने स्किन केयर में जरूर शामिल करना चाहिए। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट करके जरूर बताएं और जुड़ें रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit- (@Freepik)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।