मेहंदी को गहरा रचाने के लिए अपनाएं ये उपाय

सावन का महीना चल रहा है और इस महीने में महिलाओं से जुड़ी कई त्योहार आते हैं, जिन्हें वह धूमधाम से मनाती हैं और सोलह श्रृंगार करती हैं। यह बात तो सभी जानते हैं कि बिना मेहंदी के महिलाओं का श्रृंगार अधूरा है। हम आपको मेहंदी की कई डिजाइंस के बारे में बता चुके हैं। आज हम आपको बताएंगे कि हाथों में लगी मेहंदी को गहरा कैसे रचाया जाए।
नीलगिरी का तेल मेहंदी के लिए बहुत ही प्रचलित है। आप इस तेल का इस्तेमाल मेहंदी को घोलते वक्त और मेहंदी लगाने से पहले हाथों पर जरूर से लगा लें, ऐसा करने से मेहंदी का रंग अच्छा आता है।
इसे जरूर पढ़ें- रक्षाबंधन पर बहनें हाथों पर लगा सकती हैं खूबसूरत जाल वाली मेहंदी डिजाइन, देखें तस्वीरें
- मेहंदी में चाय का पानी जरूर डालें। आपको नीलगिरी का तेल और चाय के पानी से ही मेहंदी को घोलना चाहिए क्योंकि इससे आपकी मेहंदी ज्यादा रचती है।
- जिस दिन आपको मेहंदी लगानी है उसके एक दिन पहले आप मेहंदी का घोल तैयार करें और उसे रात भर के लिए लोहे के पात्र में रख दें। लोहे का रंग भी काला होता है और लोहे के बर्तन में मेहंदी को घोलने पर वह हाथों में भी गहरे रंग की रचती है।
- आप मेहंदी को घोलते वक्त उसमें थोड़ा पिपरमिंट ऑयल भी डाल सकती हैं। इससे भी मेहंदी का रंग गहरा रचता है।
- मेहंदी लगाने के बाद आप जब मेहंदी को उतारें तो उसके तुरंत बाद 1 छोटे चम्मच सरसों के तेल में चुटकी भर चूना मिलाएं और उसे हाथों पर मल लें। इस बात का ध्यान रखें कि चूना बहुत अधिक मिलाने पर आपकी हाथों में छरछराहट हो सकती है।
- आप हाथों से मेहंदी को रिमूव करने के बाद तवे पर 5-7 लौंग डालें और उससे हाथों को सेकें। ऐसा करने से भी मेहंदी का रंग गहरा रचता है।
- मेहंदी के रंग को गहरा करने के लिए आप हाथों में विक्स भी लगा सकती हैं। इसमें भी पिपरमिंट होती है, जिससे मेहंदी का रंग गहरा हो जाता है।
- मेहंदी को घोलते वक्त आपको उसमें 1/2 छोटा चम्मच कॉफी पाउडर भी मिलाना चाहिए, इससे भी मेहंदी का रंग काला हो जाता है।
इसे जरूर पढ़ें- बाजार जाकर मेहंदी लगाने का नहीं है समय तो घर पर ही लगाएं ये आसान मेहंदी डिजाइन्स
- मेहंदी को हाथों से रिमूव करने के बाद भी आप निलगिरी का तेल लगाएंगी, तो मेहंदी का रंग गहरा चढ़ेगा।
- मेहंदी को हाथों से रिमूव करने के तुरंत बाद आप अचार वाला तेल भी हाथों में मलेंगी तो आपकी मेहंदी का रंग बहुत ही गहरा हो जाएगा।
- सिर पर लगने वाला बाम और आयोडेक्स लगाकर भी आप हाथों की मेहंदी के रंग को गहरा कर सकते हैं। दरअसल, इसे लगाने बाद हाथों में गरमाहट महसूस होती है, जिससे मेहंदी काली पड़ने लगती है।
तो इस बार जब आप अपने हाथों में मेहंदी लगाएं, तो उपर बताई गई टिप्स का ध्यान रखे। साथ ही इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें, साथ ही कमेंट भी करें। इसी तरह और भी आर्टिकल शेयर करने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।