इस वर्ष रक्षाबंधन 11 अगस्त को पड़ रहा है। रक्षाबंधन के आने से पहले ही महिलाएं शॉपिंग में लग जाती हैं। इस दिन ट्रडिशनल आउटफिट के साथ-साथ महिलाएं सजना-संवरना भी नहीं भूलती हैं, खासतौर पर इस दिन महिलाओं में मेहंदी लगवाने का ट्रेंड है। मेहंदी की बहुत सारी सुंदर डिजाइंस होती हैं, मगर यदि आप ऐसी मेहंदी की तलाश में हैं, जो जल्दी भी लग जाए और हाथों में सुंदर भी लगे, तो आप इसके लिए जाल वाली मेहंदी डिजाइन चुने।
आप हाथों में कई तरह से जाल वाली मेहंदी लगा सकती हैं। चलिए हम आपको इसके कुछ डिजाइंस दिखाते हैं।
मेहंदी डिजाइन-1
इस मेहंदी डिजाइन में आप उंगलियों पर हैवी डिजाइन लगवा सकती हैं और बाकी हथेली पर चेन नुमा जाल बना सकती हैं। यह आपको तय करना है कि जाल आपको छोटे बनाने हैं या फिर बड़े रखने हैं। इसके साथ ही आप जाल की डिजाइन भी अपने अनुसार चुन सकती हैं। अगर आप बड़े जाल बना रही हैं, तो जाल के अंदर डिजाइन बना सकती हैं।
मेहंदी डिजाइन-2
फूलों की डिजाइन वाला जाल भी आप बना सकती हैं। इस तस्वीर में भी यह मेहंदी डिजाइन देखी जा सकती है। आप इस तहर की मेहंदी हाथ की हथेली और बैक दोनों में लगा सकती हैं। फूल की ढेरों डिजाइंस हैं, जिन्हें आप अपनी हथेली पर लगा सकती हैं। इतना ही नहीं, आप हर जोड़ पर फूल बना कर जाल तैयार कर सकती हैं।
मेहंदी डिजाइन-3
हाथों की हथेली के बीच में आप कैसी भी डिजाइन बनवा लें और उसकी आउटलाइन जाल वर्क वाली मेहंदी डिजाइन से करें। इस तरह की मेहंदी डिजाइन बहुत ही ज्यादा खूबसूरत और अलग लगती है। इतना ही नहीं यह जल्दी भी बन जाती है।
मेहंदी डिजाइन-4
आप आधे हाथ में भी जाल वर्क वाली मेहंदी डिजाइन लगा सकती हैं। इस तस्वीर में आप इस तरह की डिजाइन देख भी सकती हैं। इस तरह की डिजाइन में बूंदी डिजाइन और हार्टशेप डिजाइन को भी लगा सकती हैं। यह मेहंदी डिजाइन भी जल्दी हाथों में लग जाती है।
मेहंदी डिजाइन-5
अगर आपको हाथों में भरकर मेहंदी लगानी है तो आप एक बार यह तस्वीर जरूर देखें। इसमें मेहंदी की कंटेम्प्रेरी डिजाइन के साथ जाल वर्क वाली मेहंदी डिजाइन भी लगी हुई है। इस तरह की डिजाइन में जाल बनाने से आपके हाथ भरे-भरे नजर आएंगे और मेहंदी सुंदर भी लगेगी।
इस बार रक्षबंधन में आप भी उपर दिखाई गई मेहंदी डिजाइंस लगा सकती हैं। यदि आपको यह डिजाइंस अच्छी लगी हों तो आर्टिकल को शेयर और लाइक करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।