हाथों में रची मेहंदी का होगा गाढ़ा रंग, अगर आप अपनाएंगी ये सिंपल टिप्स

शादी-ब्याह जैसे समारोह में मेहंदी रिचुअल का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। आपने अपनी सखियों या किसी न किसी आंटी को यह कहते जरूर सुना होगा कि मेहंदी का रंग जितना गहरा हो, पति-पत्नी का रिश्ता उतना ही गहरा होता है। इस एक वजह से हर दुल्हन चाहती है कि उनकी मेहंदी का रंग गाढ़ा रचे।
मेहंदी सिर्फ हाथों पर ही नहीं, बल्कि बालों के रंग और टेक्सचर को सुधारने के लिए भी लगाई जाती है। कुछ देशों में इससे शरीर पर तरह-तरह की आर्ट बनाई जाती है। अगर आप चाहती हैं कि आपके हाथों में भी मेहंदी का रंग अच्छी तरह चढ़े तो कुछ बातों का ख्याल रखिएगा। मेहंदी गहरी रचे इसके लिए अपनाएं हमारे बताए गए ये टिप्स।
एसेंशियल ऑयल लगाएं

अगर आप हाथों में लगी मेहंदी का रंग और गहरा करना चाहती हैं, तो मेहंदी लगाने के बाद हाथों में लौंग और लेमन लगाएं। इन एसेंशियल ऑयल्स में अल्कोहल के ऐसे ग्रुप होते हैं, जो अमूमन हिना को डार्क करने के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं। वहीं मेहंदी लगाने से पहले अपने हाथों में यूकेलिप्टस का तेल लगाएं और फिर मेहंदी लगाएं।
कॉफी का इस्तेमाल
मेहंदी का रंग और लाल करने के लिए आप कॉफी भी मिला सकती हैं। इसके लगाने की बाद आप नारंगी से गहरे लाल रंग में इसको बदलते हुए देखेंगे। आप चाहें तो कॉफी पाउडर या फिर कॉफी को पानी में उबालकर मेहंदी में डाल सकती हैं।
चुकंदर का इस्तेमाल
चुकंदर वैसे भी बालों को रंगने का एक प्राकृतिक और आसान तरीका है। इसकी नेचुरल डाई प्रॉपर्टीज के कारण आप इसे मेहंदी के गहरे और गाढ़े रंग के लिए इस्तेमाल कर सकती हैं। मेहंदी घोलते वक्त आप इसका जूस या फिर चुकंदर का पाउडर हिना में मिलाकर हाथों में लगा लेंगी, तो भी आपकी मेहंदी गाढ़ी रचेगी।
चारकोल पाउडर का इस्तेमाल

मेहंदी का रंग अच्छा रचे इसके लिए आपने विक्स और लौंग के धुएं या तेल का इस्तेमाल के बारे में सुना होगा। लेकिन क्या आप चारकोल पाउडर के इस्तेमाल के बारे में सुना है? जी हां, मेहंदी घोलते वक्त उसमें थोड़ा सा चारकोल का पाउउर मिक्स करने से भी मेहंदी का रंग अच्छा चढ़ता है। चारकोल के एशी शेड के कारण हिना का रंग डार्क होता है। यह भी ध्यान रखें कि चारकोल को बिल्कुल कम मात्रा में डालें और अगर आपको यह सूट न करें, तो तुरंत इसे हटा दें।
इसे भी पढ़ें :यह ब्राइडल मेहंदी डिजाइन्स हैं ट्रेंड में, अपने हाथों पर भी लगाएं आप
काली चाय का इस्तेमाल
चाय में टैनिन नाम का पॉलीफेनोल कंपाउंड होता है, जो उसे एक स्ट्रॉन्ग फ्लेवर, टेस्ट और रंग देता है। चाय को पानी में अच्छी तरह उबाल लें और फिर मेहंदी को घोलते वक्त चाय के पानी का ही इस्तेमाल करें। इससे मेहंदी का रंग और गहरा होगा और आपके हाथों में रची मेहंदी भी गाढ़ी होगी।
इसे भी पढ़ें :Latest Leg Mehndi Designs: दुल्हनों के पैरों पर लगाएं मेहंदी की ये 10 खूबसूरत डिजाइंस
मेहंदी लंबे समय तक रची रहे उसके लिए क्या करें और क्या नहीं

क्या करें
- गहरा रंग पाने के लिए मेहंदी को लगभग 6-8 घंटे के लिए छोड़ दें।
- मेहंदी सूखने के बाद उसमें तेल लगाएं और कुछ देर दोनों हाथों की मसाज करें। इससे मेहंदी का रंग मिलेगा।
- अपने हाथों को धोने की बजाय पहले मेहंदी को रगड़कर साफ करने की कोशिश करें। उसके बाद अपने हाथों को ठंडे पानी में 2-3 मिनट के डुबो कर रखें। इससे आपको पोर्स बंद होंगे और रंग लंबे समय तक के लिए रहेगा।
क्या न करें
- मेहंदी लगाने के बाद हाथों को बार-बार पानी से न धोएं। साबुन का उपयोग कम से कम करें। इससे आपकी मेहंदी लंबे समय तक नहीं टिकेगी।
- स्किन लाइटनिंग प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल न करें। इससे आपकी मेहंदी का रंग फीका पड़ सकता है।
अब सावन की मेहंदी लगाएं तो हमारे इन टिप्स का ध्यान रखें और मेहंदी का गहरा रंग पाने के लिए इन तरीकों को आजमाएं। आपको यह आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर करें। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।