Skin Care Tips: पार्लर जाने का टाइम नहीं हैं तो इस 10 रुपये की चीज से फेशियल जैसा निखार पाएं

आज हम आपके लिए एक ऐसी चीज लेकर आए हैं जिसकी हेल्‍प से आप घर पर ही 10 रुपये में फेशियल से भी ज्‍यादा ग्‍लो पा सकती हैं।
Updated:- 2020-03-09, 16:12 IST
raveena tandon glowing skin main

फंक्‍शन या शादी में जाना हो,
या फिर कोई भी त्‍योहार हो,
या पार्टनर के साथ कहीं डिनर पर जाने की बात हो। लड़कियों और महिलाओं का सबसे पहला ध्‍यान अपने चेहरे की तरफ जाता है और वह चेहरे पर ग्‍लो लाने के लिए सबसे पहले फेशियल करवाने पार्लर जाती हैं। लेकिन अगर आपको अचानक से कहीं जाना हैं और आपके पास पार्लर जाने का समय नहीं हैं और आप पार्लर में बहुत ज्‍यादा पैसा भी खर्च नहीं करना चाहती हैं तो आपके दिमाग में सवाल आता हैं कि एक दम से ऐसा क्या किया जाए जिससे समय भी बर्बाद न हो और आप मिनटों में ही चमकती हुई त्वचा भी पा लें। अगर आपके मन में भी ऐसा ही सवाल हैं तो आज हम आपके लिए एक ऐसी चीज लेकर आए हैं जिसकी हेल्‍प से आप घर पर ही फेशियल से भी ज्‍यादा ग्‍लो पा सकती हैं और इसकी सबसे अच्‍छी बात यह है कि पूरी तरह से नेचुरल है और इसके लिए आपको सिर्फ 10 रुपये खर्च होगें। आइए हमारे साथ आप भी इस असरदार नेचुरल और सस्‍ते उपाय के बारे में जानें। 

इसे जरूर पढ़ें: घर में फ्री में करें 'एलोवेरा फेशियल' और चेहरे के सारे दाग-धब्‍बों से छुटकारा पाएं

coffee for glowing skin inside

नुस्‍खे के लिए सामग्री

  • कॉफी पाउडर-2 चम्‍मच
  • चीनी-1 चम्‍मच
  • न‍ारियल का तेल- आधा चम्‍मच

sugar for glowing skin inside

नुस्‍खा बनाने और इस्‍तेमाल का तरीका

  • सबसे पहले आप तीनों चीजों यानि कॉफी पाउडर, चीनी और नारियल के तेल को अच्छे से मिला लें।
  • इसे अच्‍छी तरह तब तक मिक्‍स करें जब तक यह सारी चीजें पूरी तरह से घुल नहीं जाती हैं। 
  • फिर इसे आप अपने चेहरे पर लगा लें।
  • 10 मिनट तक इसे स्किन पर लगे रहने दें।
  • फिर अपने हाथों की मदद से पूरे चेहरे पर कुछ देर के लिए स्क्रब करें।
  • फिर पानी से अपने चेहरे को साफ कर लें।
  • ऐसा करने से आप अपने चेहरे पर फेशियल जैसा निखार पा सकती हैं। अगर आप अपनी स्किन के लिए अच्‍छी क्‍वालिटी का नारियल तेल खरीदना चाहती हैं तो इसका मार्केट प्राइस 195 रुपये है, लेकिन आप यहां से 155 रुपये में खरीद सकती हैं।

नुस्‍खे के लिए ये 3 चीजें ही क्‍यों?

नारियल तेल न केवल बाल के लिए बल्कि त्वचा के लिए भी एक नेचुरल मॉइस्चराइजर है यह त्वचा को सॉफ्ट करने में हेल्‍प करता है और विशेष रूप से ड्राई स्किन के लिए अच्छा है। यह एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों के कारण एक्जिमा के इलाज में भी हेल्‍प करता है।

 

coffee scrub for glowing skin

साथ ही कॉफी पाउडर एक अच्‍छा स्‍क्रब है जो डेड स्किन को निकालकर स्किन को ग्‍लोइंग बनाता है। जी हां अब आपको पार्लर में फेशियल और बॉडी स्‍क्रब पर अपना पैसा खर्च नहीं करना पड़ेगा। कॉफी में एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं जो आपकी स्किन को जवां रखने में मददगार होते हैं। जब कॉफी को फेस स्क्रब की तरह इस्तेमाल किया जाता है तो ये पोर्स को साफ करके चेहरे पर पड़ी झुर्रियों को कम करती है। इसके एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण बैक्‍टीरिया को स्किन सेल डैमेज करने से रोकते हैं। यह स्किन के पोर्स को टाइट करती है।

 

इसके अलावा चीनी में एंटीऑक्‍सीडेंट गुण पाए जाते हैं जो स्‍किन के लिए फायदेमंद होते हैं। इसमें एंजाइम्‍स और अमीना एसिड भी होता है जिससे स्‍किन हेल्‍दी बनती है। और अगर इन तीनों चीजों को एक साथ मिला दिया जाए तो सोने पर सुहागा हो जाता है। जी हां इन तीनों चीजो को मिलाकर चेहरे पर लगाने से ना केवल चेहरे ग्‍लो करता है बल्कि फाइन लाइन्‍स भी दूर होती है।

इसे जरूर पढ़ें: '20 मिनट' में खुद से ही करें काेकोनट फेशियल और चमकदार और निखरी त्वचा पाएं

तो देर किस बात कि आप भी इस असरदार घरेलू और सस्‍ते उपाय को अपनाएं और चेहरे पर फेशियल जैसा ग्‍लो पाएं।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।