Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:41 AM IST

Anti-Ageing Face Mask: चेहरे की झुर्रियां कम करेंगे गेंदे के फूल से बने ये 2 फेस मास्‍क

चेहरे पर झुर्रियां आ रही हैं और आप इससे निजात पाना चाहती हैं तो गेंदे के फूल से बने ये 2 फेस मास्‍क लगा कर देखें, फायदा मिलेगा। 
Updated:- 2020-07-05, 10:00 IST
Homemade Flower Face Mask for Glowing Skin

 आमतौर पर गेंदे का फूल सभी ने देख होगाा। यह फूल बाजार में आपको बेहद आसानी से मिल जाएंगा। आप चाहें तो गेंदे के फूल को घर में ही उगा सकती हैं। अधिकतर घरों में गेंदे के फूल का इस्‍तेमाल भगवान की पूजा में किया जाता है या फिर घर की सजावट में। यह फूल बहुत जल्‍दी सूख जाते हैं। ज्‍यादातर घरों में इन फूलों को यूज करने के बाद फेक दिया जाता है। मगर आप चाहें तो इन फूलों का इस्‍तेमाल त्‍वचा की खूबसूरती बढ़ाने में कर सकती हैं। 

खासतौर पर अगर आपके चेहरे पर झुर्रियां आ रही हैं तो आपके लिए गेंदे का फूल किस वरदान से कम नहीं हैं। चलिए हम आपको गेंदे के फूल से घर पर ही फेस मास्‍क बनाने का आसान तरीका बताते हैं।  

इसे जरूर पढ़ें: 'मिंट और क्‍ले' से बना फेस मास्‍क लगाएं, ग्‍लोइंग त्‍वचा पाएं

gende ka phool

गेंदे का फूल, एलोवेरा जेल और नीम पाउडर का फेस मास्‍क 

जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है त्‍वचा में कोलेजन का प्रोडक्‍शन कम होने लगता है। कोलेजन ही त्‍वचा को यूथफुल बनाए रखने का काम करता है। मगर उम्र बढ़ने के साथ कोलेजन प्रोडक्‍शन में कमी आ जाने के कारण त्‍वचा में ढीलापन आने लगता है। ढीलेपन के कारण त्‍वचा पर झुर्रियां आ जाती हैं। ऐसे में गेंदे के फूल में मौजूद फायटोकॉन्‍सटीटूएंट्स त्‍वचा में कसाव लाने का काम करते हैं। वहीं एलोवेरा जेल त्‍वचा को ग्‍लोइंग बनाता है और नीम के पाउडर से त्‍वचा पर किसी भी प्रकार का संक्रमण नहीं होता है। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि आप घर पर किस तरह यह फेस पैक तैयार कर सकती हैं। 

इसे जरूर पढ़ें: ऑयली स्किन से परेशान हैं तो जामुन से बने ये 2 फेस पैक्‍स जरूर करें ट्राई

सामग्री 

  • 1 बड़ा चम्‍मच गेंदे के फूल की सूखी पंखुड़ियां
  • 1 छोटा चम्‍मच नीम पाउडर 
  • 1 छोटा चम्‍मच एलोवेरा जेल 
  • 1 बड़ा चम्‍मच नींबू का रस 

विधि 

  • सबसे पहले आपको गेंदे के फूल को सुखाना होगा। सुखाने के बाद आप इसकी पंखुड़ियों को ग्राइंड कर के पाउडर बना लें। 
  • इसी तरह आपको नीम की पत्तियों को सुखा कर उसका पाउडर तैयार करना होगा। 
  • इसके बाद गेंदे के फूल की सूखी पंखुड़ियों के पाउडर को नीम की सूखी पत्तियों के पाउडर के साथ मिक्‍स कर लें। 
  • पाउडर के इस मिश्रण में एलोवेरा जेल मिलाएं। आप चाहें तो एलोवेरा जेल घर पर तैयार कर सकती हैं। वैसे यह आपको बाजार में बहुत आसानी से मिल जाएगा। 
  • अब इस मिश्रण में नींबू का रस मिलाएं। अगर आपको लगता है कि पेस्‍ट स्‍मूद नहीं हो रहा तो आप इसमें थोड़ा सा गुलाब जल मिला सकती हैं। 
  • इसके बाद चेहरे पर इस पेस्‍ट को सर्कुलेशन मोशन में उंगलियों को घुमाते हुए लगा लें। 15 मिनट तक इसे लगा रहने दें और फिर बाद में चेहरे को पानी से साफ कर लें। 
  • हफ्ते में 2 से 3 बार इस फेस मास्‍क को चेहरे पर जरूर लगाएं। इससे चेहरे की झुर्रियां कम होने लगेंगी। 

Homemade Flower Face Mask

गेंदे का फूल, दूध और हल्‍दी फेस मास्‍क 

गेंदे का फूल एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीसेप्टिक और एंटी-बैक्‍टीरियल भी होता है। यह त्‍वचा को यूथफुल बनाने के साथ ही ग्‍लोइंग भी बनाता है। साथ ही इसमें दूध और हल्‍दी का मिश्रण शामिल हो जाए तो यह और भी पावरफुल हो जाता है। चलिए हम आपको इससे फेस मास्‍क बनाने की आसान विधि बताते हैं।  

सामग्री

  • 1 बड़ा चम्‍मच गेंदे के फूल की सूखी पंखुड़ियां
  • 1/2 छोटा चम्‍मच हल्‍दी 
  • 1 बड़ा चम्‍मच दूध 

 

विधि 

  • सबसे पहले गेंदे के फूल की सूखी पंखुड़ियों का पाउडर बना लें। 
  • अब इसमें हल्‍दी और दूध मिक्‍स करें और एक स्‍मूद पेस्‍ट तैयार कर लें। 
  • इस पेस्‍ट को चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट तक चेहरे पर लगा रहने दें और फिर चेहरे को वॉश कर लें। 
  • इस फेस मास्‍क को हफ्ते में दो बार जरूर चेहरे पर लगाएं, इससे झुर्रियां तो कम होंगी ही साथ ही फेस पर ग्‍लो भी आ जाएगा। 

 

अगर अपके चेहरे की खूबसूरती भी झुर्रियों के होने से कम हो रही है तो आपको ऊपर बताए गए 2 फेस मास्‍क का एक बार जरूर यूज। अगर आपकी त्‍वचा बहुत अधिक सेंसिटिव है तो बिना विशेषज्ञ की सलाह के इन फेस मास्‍क का इस्‍तेमाल न करें। ब्‍यूटी से जुड़ी और भी टिप्‍स जानने के लिए जुड़ी रहें HerZindagi से। 

 Image Credit: freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।