ऑयली स्किन वालों के लिए वरदान हैं जामुन के ये 2 फेस पैक्‍स

ऑयली त्‍वचा वालों को घर पर जामुन से बने इन 2 आसान फेस पैक्‍स को एक बार जरूर ट्राई करना चाहिए। इससे आपको काफी फायदा मिलेगा। 
Updated:- 2021-06-28, 17:17 IST
using jamun for skincare

गर्मियों के मौसम में कई तरह के फल आना शुरू हो जाते हैं, इनमे से एक है जामुन का फल। इसका स्‍वाद बाकी सारे फलों से बहुत अलग होता है। इस फल की मिठास भी और फलों जैसी नहीं होती है। मगर, यह फल सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। खासतौर पर ऑयली त्‍वचा के लिए जामुन किसी वरदान से कम नहीं है। इसे खाने के भी फायदे हैं और चेहरे पर लगाने के भी लाभ हैं।

चलिए हम आपको जामुन से बनने वाले दो आसान होममेड फेस पैक्‍स के बारे में बताते हैं।

शहद और जामुन का फेस पैक

सांवली त्‍वचा है और आप उसे निखारना चाहती हैं तो आप जामुन और शहद से बना फेस पैक यूज कर सकती हैं। आपको बता दें कि जामुन में एंटीऑक्‍सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है। साथ ही इसमे विटामिन-C और आयरन भी अच्‍छी मात्रा में पाया जाता है। त्‍वचा पर इसे लगाने से त्‍वचा का रंग निखर जाता है। वहीं शहद त्‍वचा में कसाव बनाए रखता है। चलिए हम आपको बताते हैं कि आप यह फेस पैक घर में कैसे तैयार कर सकती हैं।

सामग्री

  • 2 बड़ा चम्‍मच जामुन का पल्‍प
  • 1 बड़ा चम्‍मच शहद
  • चुटकीभर हल्‍दी

विधि

तीनों सामग्रियों को मिक्‍स करें और एक स्‍मूद पेस्‍ट तैयार करें। इस पेस्‍ट को चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट तक इसे चेहरे पर लगा रहने दें और बाद में चेहरे को पानी से साफ कर लें। यह फेस पैक आपकी त्‍वचा की डीप क्‍लीनिंग करेगा, त्‍वचा के ऑयल को कंट्रोल करेगा और त्‍वचा के रंग को भी निखारेगा। आप इस फेस पैक को हफ्ते में एक बार जरूर लगाएं।

इसे जरूर पढ़ें:मोगरे के फूल से बने फेस पैक से चेहरे पर आ जाए अनोखी चमक और निखार

jamun Seeds Skin

जामुन, दूध और गुलाब जल का फेस पैक

त्‍वचा पर नेचुरल ग्‍लो चाहिए तो आपको जामुन, दूध और गुलाब जल से तैयार फेस पैक का इस्‍तेमाल जरूर करना चाहिए। जामुन में एंटीऑक्‍सीडेंट्स के साथ ही फ्लैवोनोइड्स भी होते हैं, जो त्‍वचा को डीटॉक्‍स करते हैं और उसे ग्‍लोइंग बनाते हैं। इस फेस पैक में दूध मिक्‍स करने से त्‍वचा को प्रोटीन भी भरपूर मात्रा में मिल जाता है क्‍योंकि दूध में लैक्टिक एसिड होता है। चलिए हम आपको घर पर यह फेस पैक तैयार करने का तरीका बताते हैं।

इसे जरूर पढ़ें:पुदीने के तेल से त्वचा को होंगे ये 4 बड़े फायदे, दमक उठेगा आपका रंग

सामग्री

  • 2 बड़ा चम्‍मच जामुन का पल्‍प
  • 1 छोटा चम्‍मच कच्‍चा दूध
  • 1 छोटा चम्‍मच गुलाब जल

विधि

तीनों सामग्रियों को मिक्‍स करें और एक स्‍मूद पेस्‍ट तैयार करें। इसके बाद इसे चेहरे पर लगाएं और 30 मिनट तक लगा रहने दें। जब यह सूख जाए तो ठंडे पानी से अपना चेहरा वॉश कर लें। यदि आप हफ्ते में दो बार यह फेस पैक अपने चेहरे पर लगाती हैं तो आपकी त्‍वचा में एक्‍सट्रा ऑयल बनना बंद हो जाएगा और चेहरे पर अनोखी चमक आ जाएगी।

अगर आपकी त्‍वचा ज्‍यादा सेंसि‍टिव नहीं है तो आप जामुन से तैयार यह दोनों ही फेस पैक ट्राई कर सकती हैं। यह दोनों ही पैक्‍स आपकी त्‍वचा को ग्‍लोइंग और ऑयल फ्री बना देंगे। इसी तरह ब्‍यूटी टिप्‍स और हैक्‍स जानने के लिए पढ़ती रहें HerZindagi।

Image Credit:Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।