Garba Night Makeup Tips: घंटों डांस करने के बाद भी टस से मस नहीं होगा मेकअप, अपनाएं ये 10 स्वेटप्रूफ ट्रिक्स

नवरात्रि में गरबा नाइट के लिए तैयार होना हो, तो महिलाएं आउटफिट के साथ-साथ मेकअप पर भी पूरा ध्यान देती हैं। कोई आंखों को सुंदर लुक देना चाहता है, तो काेई अपनी पसंद की लिपस्टिक लगाकर तैयार होता है, लेकिन जब घंटों गरबा खेलने की बारी आती है, तो पसीने की वजह से सारा मेकअप बिगड़ जाता है। कभी फाउंडेशन चेहरे पर पैच जैसा नजर आने लगता है, तो कभी काजल फैल जाता है और लिपस्टिक भी हल्की पड़ जाती है। ऐसे में किसी के लिए भी डांडिया खेलने के बीच बार-बार टचअप करना आसान नहीं होता है।
लॉन्ग लास्टिंग मेकअप के लिए स्वेटप्रूफ ट्रिक्स
अगर आप चाहती हैं कि गरबा नाइट में खूब डांस करने के बाद भी आपका मेकअप लंबे समय तक अच्छा दिखे, तो कुछ आसान ट्रिक्स (स्वेटप्रूफ ट्रिक्स) आप अपना सकती हैं। आइए इन ट्रिक्स के बारे में जानते हैं-
1. Garba Night Makeup से पहले चेहरे को अच्छी तरह साफ करें
मेकअप करने से पहले चेहरे को फेसवॉश से साफ कर लें। इसके बाद अपनी स्किन के हिसाब से मॉइश्चराइजर लगाएं। मेकअप करने से पहले त्वचा को कुछ मिनट दें, ताकि मॉइश्चराइजर अच्छी तरह लग जाए।
image credit- shutterstock
2. Sweatproof Makeup के लिए लगाएं प्राइमर
अगर आप चाहती हैं कि फाउंडेशन जल्दी न हटे, तो मेकअप से पहले प्राइमर लगाएं। यह मेकअप को बेहतर तरीके से टिकाने में मदद करता है। अपनी स्किन के हिसाब से प्राइमर लें। अगर आपकी त्वचा ऑयली है, तो ऑयल कंट्रोल करने वाला प्राइमर ले सकती हैं। इसे चेहरे पर खासकर उन जगहों पर लगाएं, जहां ज्यादा पसीना या ऑयल आता है।
3. गरबा नाइट में इस्तेमाल करें लाइट फाउंडेशन
गरबा नाइट के लिए मेकअप करते समय बहुत ज्यादा फाउंडेशन न लगाएं। इससे मेकअप हैवी लग सकता है। इसलिए चेहरे पर फाउंडेशन की पतली लेयर लगाएं। अपनी स्किन के कलर से मैच करता हुआ ही फाउंडेशन लें, ताकि चेहरा गर्दन से अलग न दिखे।
4. मेकअप को सेट करने के लिए लगाएं पाउडर
फाउंडेशन और कंसीलर लगाने के बाद चेहरे पर थोड़ा सेटिंग पाउडर भी लगाएं। नाक, माथे और ठुड्डी पर खास ध्यान दें, क्योंकि इन जगहों पर कई लोगों को ज्यादा ऑयल आता है।
यह भी पढ़ें: नवरात्रि में चनिया चोली के अलावा पहने ये 3 ट्रेडिशनल आउटफिट्स, गरबा नाइट में लूट लेंगी महफिल
5. वॉटरप्रूफ काजल और आईलाइनर का करें इस्तेमाल
गरबा नाइट में आंखों का मेकअप खास होता है, लेकिन डांस करते समय पसीने से कई लोगों का काजल और आईलाइनर फैल जाता है। ऐसे में इससे बचने के लिए वॉटरप्रूफ या स्वेट-रेसिस्टेंट काजल और आईलाइनर ही लगाएं। इन्हें लगाने के बाद कुछ समय सूखने दें।
image credit- shutterstock
6. आंखों के मेकअप को भी करें सेट
अगर आप आईशैडो लगा रही हैं, तो आंखों की पलकों पर पहले थोड़ा आई प्राइमर इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे आईशैडो लंबे समय तक टिकता है। गरबा नाइट के लिए आप गोल्डन, कॉपर, ब्राउन आईशैडो लगा सकती हैं।
7. मैट लिपस्टिक ही लगाएं
डांस करने और खाने-पीने के समय कई लोगों की लिपस्टिक फीकी हो जाती है। ऐसे में लॉन्ग-लास्टिंग मैट या ट्रांसफर-रेसिस्टेंट लिपस्टिक इस्तेमाल कर सकती हैं। इसे लगाने से पहले होंठों पर थोड़ा सा लिप बाम लगा लें। इसके बाद ही लिपस्टिक लगाएं। इससे होंठों पर कलर ज्यादा अच्छा आता है।
8. मेकअप के ऊपर लगाएं सेटिंग स्प्रे
जब मेकअप पूरा हो जाए तो इसके बाद सेटिंग स्प्रे इस्तेमाल कर सकती हैं। यह मेकअप को सेट कर देगा। बस ध्यान रखें कि स्प्रे को चेहरे से थोड़ी दूरी पर रखकर लगाएं और उसे सूखने दें।
यह भी पढ़ें: Navratri Bindi: नवरात्रि लुक को कंप्लीट करेंगे ये बिंदी डिजाइन, जानें कैसे करें क्रिएट
9. बार-बार चेहरा न पोंछें
डांस करते समय पसीना आना नॉर्मल है, लेकिन चेहरे को हाथ या रूमाल से बार-बार रगड़ने से मेकअप हट सकता है। इसलिए पसीना आने पर साफ टिश्यू या ब्लॉटिंग पेपर से चेहरे को हल्के हाथों से दबाएं। इससे पसीना और ऑयल हट जाएगा। मेकअप भी टिका रहेगा।
image credit- pinterest/TheCreativeOne
10. टचअप के लिए साथ रखें जरूरी चीजें
घंटों गरबा खेलने के बाद मेकअप थोड़ा फीका पड़ ही जाता है। इसलिए अपने छोटे बैग में कुछ जरूरी चीजें जरूर रखें।
- लिपस्टिक, ताकि जरूरत पड़ने पर दोबारा लगा सकें।
- ब्लॉटिंग पेपर या टिश्यू, जिससे पसीने और ऑयल को हटाया जा सके।
- छोटा कॉम्पैक्ट पाउडर, अगर चेहरे पर जरूरत से ज्यादा चमक आ रही हो।
- छोटा शीशा, जिससे मेकअप चेक कर सकें।
- हेयर क्लिप या रबर बैंड, ताकि डांस करते समय बाल चेहरे पर न आएं।
स्वेटप्रूफ गरबा मेकअप: स्टेप-बाय-स्टेप क्विक गाइड
| स्टेप | क्या लगाएं | सही तरीका |
| स्टेप 1: बेस | फेस क्लीनिंंग + प्राइमर | मेकअप करने से पहले चेहरे को फेसवॉश से साफ कर लें। फिर T-जोन पर ऑयल-कंट्रोल प्राइमर लगाएं |
| स्टेप 2: फाउंडेशन | लाइटवेट या मैट फाउंडेशन | हैवी लेयर के बजाय डॉट्स बनाकर डैब करके बहुत पतली लेयर लगाएं |
| स्टेप 3: लॉकिंग | ट्रांसलूसेंट या सेटिंग पाउडर | पसीने वाली जगहों (नाक, माथा, ठुड्डी) पर पाउडर से बेकिंग करें |
| स्टेप 4: आईज और लिप्स | वॉटरप्रूफ काजल और मैट लिपस्टिक | स्वेड-प्रूफ काजल लगाएं और लिपस्टिक से पहले लिप बाम लगाना न भूलें |
| स्टेप 5: फाइनल टच | मेकअप सेटिंग स्प्रे | पूरे चेहरे पर 10-12 इंच की दूरी से स्प्रे छिड़कें और खुद सूखने दें |
मेकअप करते समय ध्यान रखें ये बातें
अगर आप गरबा नाइट में जाने के लिए मेकअप कर रही हैं, तो कुछ बातों का ध्यान रखना होगा। जैसे-
- अपनी स्किन के हिसाब से ही कोई भी प्रोडक्ट चुनें, खासकर अगर स्किन सेंसिटिव है।
- मेकअप की मोटी लेयर लगाने से बचें।
- पसीना आने पर चेहरे को रगड़ने के बजाय हल्के हाथों से साफ करें।
- घर लौटने के बाद मेकअप अच्छी तरह हटाकर ही सोएं।
इन आसान ट्रिक्स की मदद से आप गरबा नाइट में अपने मेकअप को लंबे समय तक टिका सकती हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Cover Image Credit- Shutterstock/pinterest (ArchieShivi)
- आइसिंग से मेकअप कैसे टिकेगा?
- मेकअप शुरू करने से 5 मिनट पहले चेहरे पर बर्फ रगड़ें। इससे पोर्स छोटे होते हैं और पसीना व ऑयल बहुत कम निकलता है।
- फाउंडेशन बहने से कैसे रोकें?
- लिक्विड फाउंडेशन की जगह स्टिक या सिलिकॉन-बेस्ड लाइट बेस का यूज करें। भारी क्रीमी लेयर पसीने में जल्दी बह जाती है।
- बिंदी पसीने में कैसे चिपकाएं?
- माथे का पसीना पोंछकर थोड़ा पाउडर लगाएं और फिर बिंदी चिपकाएं। गीली या ऑयली स्किन पर बिंदी तुरंत गिर जाती है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।