Tue Oct 6, 2026 | Updated 04:07 PM IST

कॉम्पैक्ट या ट्रांसलूसेंट: स्‍क‍िन टाइप के ह‍िसाब से मेकअप के लिए कौन सा पाउडर है परफेक्ट?

मेकअप करते समय पाउडर लगाना जरूरी होता है। ऐसे में कई लोगों को कंफ्यूजन होता है क‍ि स्‍क‍िन टाइप के ह‍िसाब से कौन सा पाउडर लगाना सही रहता है, काॅम्‍पैक्‍ट या ट्रांसलूसेंट? हम आपकी दुव‍िधा दूर कर रहे हैं।
Updated:- 2026-10-06, 15:40 IST
compact vs translucent powder

मेकअप करते समय फाउंडेशन और कंसीलर के बाद हम पाउडर जरूर लगाते हैं। पाउडर मेकअप को सेट करने, चेहरे पर आने वाले एक्स्ट्रा ऑयल को कम दिखाने और बेस को ज्यादा देर तक टिकाने में मदद करता है, लेकिन अक्सर लोगों के मन में यही सवाल आता है कि कॉम्पैक्ट पाउडर या ट्रांसलूसेंट पाउडर में से कौन सा ज्यादा सही रहता है?

आपको बता दें कि कॉम्पैक्ट और ट्रांसलूसेंट, दोनों तरह के पाउडर का इस्तेमाल मेकअप सेट करने के लिए होता है, लेकिन दोनों का फिनिश और इस्तेमाल थोड़ा अलग होता है। ऐसे में सिर्फ ट्रेंड देखकर पाउडर खरीदने के बजाय अपनी स्किन टाइप और आपको किस तरह का मेकअप लुक चाहिए, इसे ध्यान में रखना ज्यादा सही रहेगा। आइए इसके बारे में जानते हैं कि इन दोनों में से कौन सा पाउडर आपकी स्किन के लिए सही रहेगा।

compact vs translucent powder (1)

image credit- magnific

ऑयली स्किन के लिए कौन सा पाउडर अच्छा है?

अगर आपकी स्किन ऑयली है और मेकअप के कुछ समय बाद माथे, नाक और गालों पर ऑयल दिखने लगता है, तो पाउडर आपके लिए काफी काम का हो सकता है। ट्रांसलूसेंट लूज पाउडर चेहरे के एक्स्ट्रा ऑयल को कंट्रोल करने और मेकअप को सेट करने में मदद करता है। इसे खासकर टी-जोन पर लगाया जा सकता है। वहीं, अगर आपको पूरे चेहरे पर थोड़ा मैट और एक जैसा फिनिश चाहिए, तो अपनी स्किन टोन से मैच करता हुआ कॉम्पैक्ट पाउडर भी देख सकती हैं।

यह भी पढ़ें- मस्कारा लगाने पर चिपक जाती हैं पलकें? ट्राई करें यह स्पून और पाउडर ट्रिक

ड्राई स्किन के लिए कौन सा पाउडर अच्छा है: कॉम्पैक्ट या ट्रांसलूसेंट?

अगर आप ड्राई स्किन पर बहुत ज्यादा पाउडर लगा लेंगी तो इससे चेहरा पैची या ज्यादा ड्राई दिख सकता है। इसलिए ऐसी स्किन पर पाउडर की मात्रा कम रखें। अगर आपको सिर्फ मेकअप सेट करना है, तो थोड़ा सा ट्रांसलूसेंट पाउडर इस्तेमाल कर सकती हैं और अगर कॉम्पैक्ट पाउडर ले रही हैं तो ऐसा फॉर्मूला देखें जो बहुत ज्यादा मैट फिनिश न देता हो। बस ध्यान रहे कि पाउडर लगाने से पहले मॉइश्चराइजर और हाइड्रेटिंग बेस भी जरूर लगाएं।

कॉम्पैक्ट और ट्रांसलूसेंट पाउडर में अंतर?

स्किन टाइप कॉम्पैक्ट पाउडर ट्रांसलूसेंट पाउडर कौन सा सही
ऑयली स्किन पूरे चेहरे को इवन और मैट फिनिश देता है चेहरे और T-जोन के एक्स्ट्रा ऑयल को बहुत अच्छे से एब्‍जॉर्ब करता है दोनों बढ़िया हैं (ऑयल कंट्रोल के लिए ट्रांसलूसेंट और कवरेज के लिए कॉम्पैक्ट)
ड्राई स्किन बहुत ज्यादा मैट वाला कॉम्पैक्ट लगाने से चेहरा पैची दिख सकता है कम मात्रा में लगाने पर मेकअप बिना ड्राई किए सेट हो जाता है ट्रांसलूसेंट पाउडर ज्यादा सही है (कम मात्रा में लगाएं)
नॉर्मल स्किन स्किन टोन को इवन दिखाता है और कवरेज देता है नेचुरल और लाइट मेकअप लुक के ल‍िए बेस्‍ट दोनों का इस्तेमाल कर सकती हैं (कवरेज या नेचुरल लुक के हिसाब से)
कॉम्बिनेशन स्किन जहां कम ऑयल आता है वहां थोड़ा सा कॉम्पैक्ट लगा सकती हैं माथे, नाक और ठुड्डी (T-Zone) के ऑयल को सेट करने के लिए बेस्ट है दोनों मिलाकर लगाएं (ऑयली हिस्से पर ट्रांसलूसेंट और बाकी पर कॉम्पैक्ट)
इस्तेमाल का तरीका दिनभर में टच-अप करने और बैग में रखने के लिए आसान है मेकअप को लंबे समय तक सेट और लॉक करने के लिए बेस्ट है जरूरत के हिसाब से चुनें।

नॉर्मल स्किन के लिए कौन सा पाउडर यूज करें?

अगर आपकी स्किन नॉर्मल है तो आपके पास दोनों तरह के पाउडर इस्तेमाल करने का ऑप्शन है। अगर आपको नेचुरल मेकअप लुक चाहिए और चेहरे पर ज्यादा कवरेज नहीं चाहिए, तो ट्रांसलूसेंट पाउडर लगा सकती हैं। वहीं, अगर आपको स्किन टोन को थोड़ा इवन दिखाना है, तो टिंटेड कॉम्पैक्ट पाउडर ले सकती हैं।

compact vs translucent powder (2)

image credit- magnific

कॉम्बिनेशन स्किन में कैसे लगाएं पाउडर?

कॉम्बिनेशन स्किन में कुछ हिस्से ऑयली और कुछ हिस्से ड्राई रहते हैं। ऐसे में पूरे चेहरे पर एक जैसा पाउडर लगाने की जरूरत नहीं है। नाक, माथे और ठुड्डी जैसी जगहों पर जहां ज्यादा ऑयल आता है, वहां ठीक से पाउडर लगा लें, जबकि ड्राई हिस्सों पर इसकी मात्रा कम रखें।

मेकअप पाउडर लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान

अगर आप मेकअप करते समय पाउडर का यूज कर रही हैं, तो कुछ बातों का ध्यान रखना होगा।

  • ड्राई स्किन पर पाउडर की मोटी लेयर न लगाएं।
  • ऑयली स्किन पर टी-जोन में पाउडर की जरूरत ज्यादा हो सकती है।
  • अपनी स्किन टोन से बहुत अलग शेड वाला कॉम्पैक्ट न यूज करें।
  • पाउडर को रगड़ने के बजाय हल्के हाथ से लगाएं।
  • बहुत ज्यादा पाउडर लगाने से बेस हैवी दिख सकता है।
  • मेकअप टच-अप के लिए कॉम्पैक्ट और मेकअप सेट करने के लिए ट्रांसलूसेंट पाउडर को जरूरत के हिसाब से चुनें।

यह भी पढ़ें- पार्लर में खराब हो गई है आइब्रो की शेप? घर पर ऐसे करें झटपट ठीक

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- AI

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।