Fri Oct 9, 2026 | Updated 03:14 PM IST

नवरात्रि में चनिया चोली के अलावा पहने ये 3 ट्रेडिशनल आउटफिट्स, गरबा नाइट में लूट लेंगी महफिल

नवरात्रि में गरबा खेलने जाना है, लेकिन इस बार चनिया चोली नहीं पहनना चाहती हैं, तो हम आपके ल‍िए कुछ और ऑप्‍शंस लेकर आए हैं। इससे आपके लुक में थोड़ा बदलाव नजर आएगा।
Updated:- 2026-10-09, 13:09 IST
outfits for garba nights

नवरात्र‍ि में गरबा नाइट की धूम रहती है। इस दौरान ज्‍यादातर मह‍िलाएं और लड़क‍ियां चन‍िया चोली ही पहनती हैं। ऐसे में अगर आप हर बार वही चन‍िया चोली पहनकर बोर हो गई हैं, तो इस बार अपने लुक में थोड़ा बदलाव कर सकती हैं। दरअसल, गरबा नाइट में तैयार होने के लिए सिर्फ चनिया चोली ही एक ऑप्शन नहीं है।

गरबा नाइट में चन‍िया चोली के अलावा और क्‍या पहनें?

आप चाहें तो लहंगा-चोली, अनारकली सूट या धोती पैंट के साथ एथनिक कुर्ती पहनकर भी सुंदर दिख सकती हैं। इन कपड़ों में आप ट्रेडिशनल भी लगेंगी और गरबा खेलते समय आसानी भी रहेगी। सबसे अच्छी बात यह है कि इन आउटफिट्स को आप अपनी पसंद के हिसाब से स्टाइल कर सकती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं नवरात्रि में चनिया चोली के अलावा कौन-से 3 ट्रेडिशनल आउटफिट्स पहनकर आप गरबा नाइट में सबसे अलग दिख सकती हैं?

outfits for garba night

image credit- pinterest/amazon.in

1. गरबा नाइट के लिए पहनें लहंगा-चोली

नवरात्रि में ट्रेडिशनल लुक चाहिए, तो लहंगा-चोली आप पहन सकती हैं। अगर आप चनिया चोली से अलग कुछ पहनना चाहती हैं, तो लाइट वर्क वाला लहंगा और स्टाइलिश ब्लाउज पहनें। इसके साथ कलरफुल दुपट्टा लेंगी तो आपके लुक में चार चांद लग जाएगा। आप गरबा नाइट के लिए रेड, येलो, ग्रीन, प‍िंक या ब्‍लू कलर का लहंगा चुन सकती हैं। अगर लहंगे पर पहले से काफी कढ़ाई या मिरर वर्क है, तो ब्लाउज और ज्वेलरी को थोड़ा सिंपल ही रखें। वहीं, प्लेन लहंगे के साथ हैवी झुमके और चोकर नेकलेस अच्छे लगेंगे।

यह भी पढ़ें- Dandiya Night Look: ट्रेडिशनल आउटफिट्स पर खूब जमेंगे ये हेयरस्टाइल्स, देखें बेस्ट ऑप्शंस

स्टाइलिंग टिप्स

  • लहंगे के साथ ऑक्सीडाइज्ड झुमके पहनें।
  • कमर पर सुंदर कमरबंद लगाकर लुक को खास बना सकती हैं।
  • गरबा खेलने के लिए ऐसा लहंगा चुनें, जिसमें आसानी से घूम सकें।

outfits for garba night (1)

 

image credit- pinterest/Nairafashionclub

2. अनारकली सूट से पाएं रॉयल लुक

अगर आप लहंगा नहीं पहनना चाहती हैं, तो अनारकली सूट भी गरबा नाइट के लिए बेस्‍ट रहेगा। इसकी घेरदार डिजाइन आपको सुंदर ट्रेडिशनल लुक देगी। इसके साथ दुपट्टा और झुमके पहनकर आप आसानी से तैयार हो सकती हैं। आप गरबा नाइट के लिए कलर्ड अनारकली सूट ही पहनें। खासकर रेड, पिंक, येलो और ग्रीन कलर फेस्‍ट‍िवल के मौके पर अच्छे लगते हैं। आप चाहें तो गोटा-पट्टी या कम कढ़ाई वाला सूट भी पहन सकती हैं। अगर सूट पर काम ज्यादा है, तो ज्वेलरी लाइट ही रखें। वहीं, सिंपल अनारकली के साथ चांदबाली या झुमके अच्छे लगेंगे।

इस आउटफिट की खास बात यही है कि इसे पहनकर आप गरबा खेलने के साथ-साथ पूजा और परिवार के साथ त्योहार मनाने भी जा सकती हैं। बस ध्यान रखें कि सूट की लंबाई और घेर ऐसा हो कि चलते और घूमते समय परेशानी न हो।

स्टाइलिंग टिप्स

  • अनारकली सूट के साथ मैचिंग या कॉन्ट्रास्ट दुपट्टा लें।
  • बालों में गजरा लगाकर ट्रेडिशनल लुक पा सकती हैं।
  • पैरों में ऐसी जूती या सैंडल पहनें, जिसमें चलना आसान हो।

outfits for garba night (2)

 

image credit- pinterest/amazon.in

3. गरबा नाइट में धोती पैंट और एथनिक कुर्ती पहनें

अगर आप इस बार कुछ अलग ट्राई करना चाहती हैं, तो धोती पैंट के साथ एथनिक कुर्ती पहन सकती हैं। यह लुक उन लड़कियों के लिए अच्छा है, जिन्हें ट्रेडिशनल कपड़ों के साथ थोड़ा मॉडर्न स्टाइल भी पसंद है। धोती पैंट के साथ शॉर्ट कुर्ती, एम्ब्रॉयडरी वाली कुर्ती या मिरर वर्क टॉप पहनेंगी तो लुक भी कमाल का लगेगा। इसके साथ दुपट्टा लेना चाहें, तो लाइट वेट का दुपट्टा लें, ताकि गरबा खेलते समय वह बार-बार ग‍िरे नहीं या संभालना न पड़े।

इस आउटफिट के साथ ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी, बड़े झुमके और चूड़ियां अच्छी लगेंगी। अगर आपको ज्यादा हैवी कपड़े पहनना पसंद नहीं है, तो यह स्टाइल आपके लिए कंफर्टेबल रहेगा।

स्टाइलिंग टिप्स

  • धोती पैंट के साथ छोटी या मिड-लेंथ कुर्ती पहनें।
  • लुक को खास बनाने के लिए मिरर वर्क वाली ज्वेलरी चुनें।
  • बालों को पोनीटेल या बन में बांध सकती हैं, ताकि डांस करते समय वे चेहरे पर न आएं।

गरबा नाइट के लिए आउटफिट चुनते समय ध्यान रखें ये बातें

अगर आप नवरात्र‍ि में गरबा नाइट के ल‍िए आ रही हैं, तो कुछ बातों का ध्‍यान रखें। जैसे-

  • ऐसे कपड़े चुनें, जिनमें आसानी से डांस कर सकें।
  • बहुत लंबे दुपट्टे को पिन से अच्छी तरह सेट करें।
  • नई जूती पहनने के बजाय कंफर्टेबल फुटव‍ियर पहनें।
  • ज्वेलरी कपड़ों के हिसाब से रखें, ताकि लुक बहुत हैवी न लगे।
  • कपड़े पहनकर पहले थोड़ा चलकर और घूमकर देख लें, जिससे गरबा के दौरान परेशानी न हो।

यह भी पढ़ें- Shardiya Navratri पर सिंपल ब्लाउज को दें एलिगेंट लुक, अपनाएं ये 5 आसान तरीके

तो इस नवरात्रि गरबा नाइट में चनिया चोली के अलावा लहंगा-चोली, अनारकली सूट और धोती पैंट के साथ एथनिक कुर्ती जैसे ऑप्शन भी ट्राई कर सकती हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- AI

FAQ
गरबा नाइट में इंडो-वेस्टर्न लुक कैसे पाएं?
क्रॉप टॉप के साथ एथनिक श्रग और फ्लेयर्ड स्कर्ट या गरारा पहनें। यह लुक स्टाइलिश दिखने के साथ डांस के लिए बहुत आरामदायक रहता है।
गरबा नाइट में पुराने लहंगे को कैसे रीयूज करें?
पुराने हैवी लहंगे के साथ सिंपल बोट-नेक ब्लाउज और शीयर दुपट्टा कैरी करें। इससे लहंगे को तुरंत नया और लाइटवेट फेस्टिव लुक मिलेगा।
गरबा के लिए सही फुटवियर कौन-सी है?
फ्लैट मोजरी, एथनिक जुती या कुशन वाली कोल्हापुरी चप्पल सबसे सही रहती हैं। इनसे पैरों में दर्द नहीं होता और डांस आसानी से होता है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।