Dandiya Night Look: ट्रेडिशनल आउटफिट्स पर खूब जमेंगे ये हेयरस्टाइल्स, देखें बेस्ट ऑप्शंस
-1791525477497.webp)
शारदीय नवरात्रि की शुरुआत होने वाली है। इस दौरान विभिन्न जगहों पर गरबा और डांडिया नाइट का आयोजन किया जाता है। ऐसे में लड़कियां और महिलाएं आउटफिट, मेकअप और फुटवियर की तैयारियां तो कर लेती हैं, लेकिन हेयरस्टाइल्स पर उतना ध्यान नहीं दिया जाता है।
डांडिया नाइट में हेयरस्टाइल कैसी रखें?
दरअसल, डांडिया डांस के दौरान ऐसे हेयरस्टाइल करने चाहिए जो खूबसूरत दिखने के साथ-साथ संभालने में भी आसान हों। इसलिए हम आपके लिए ट्रेडिशनल आउटफिट्स पर जंचने वाले 5 बेस्ट हेयरस्टाइल्स लेकर आए हैं, जो इस डांडिया नाइट आपके लुक में चार चांद लगा देंगे। साथ ही हम बताएंगे कि इन हेयरस्टाइल के साथ मेकअप, आउटफिट और ज्वेलरी कैसी होनी चाहिए? आइए जानते हैं-

Image Credit- Pinterest/Glownest
1. कौड़ियों और टैसेल्स वाली गुजराती चोटी
यह हेयरस्टाइल डांडिया नाइट के लिए एकदम परफेक्ट रहेगी। इससे आपको देसी बोहो लुक भी मिलेगा। जैसा कि आप देख पा रही हैं कि इस हेयरस्टाइल में नॉर्मल चोटी बनाकर उसमें कलरफुल टैसेल्स (लटकन), कौड़ियां और गोटा-पट्टी परांदी की तरह गूंथी गई है।
- आउटफिट का रंग: इस हेयरस्टाइल के साथ आप मल्टीकलर मिरर-वर्क चनिया चोली, बर्न्ट ऑरेंज या पिंक जैसे ब्राइट कलर्स ट्राई कर सकती हैं।
- ज्वेलरी: इस पर हैवी ऑक्सीडाइज्ड झुमके और हाथ में मैचिंग चूड़ियां अच्छी लगेंगी।
- मेकअप: सॉफ्ट न्यूड लिपस्टिक, लाइट ब्लश और छोटी सी ब्लैक बिंदी बहुत ही अच्छा लुक देगी।
- कैसे स्टाइल करें: बालों में मेसी टेक्सचर देकर चोटी गूंथें और फ्रंट से थोड़े फ्लिक्स (लटें) निकाल लें।
Image Credit- Pinterest/Classy Vibes
यह भी पढ़ें- Shardiya Navratri पर सिंपल ब्लाउज को दें एलिगेंट लुक, अपनाएं ये 5 आसान तरीके
2. बोहो एम्ब्रॉयडरी बो और पोम-पोम हाफ-अप हेयरस्टाइल
यह हेयरस्टाइल उन लड़कियों के लिए परफेक्ट है जो बालों को खुला रखना चाहती हैं और क्यूट-ट्रेडिशनल लुक पाना चाहती हैं। इसमें आगे से साइड ब्रेड्स बनाकर पीछे की तरफ हाफ-अप बन या क्लिप किया जाता है और ऊपर एम्ब्रॉयडरी वाला बो लगाकर नीचे कौड़ियों या पोम-पोम वाली डोरियां लटकाई जाती हैं। यह हेयरस्टाइल भी आप पर खूब जंचेगा।
- आउटफिट का रंग: इस हेयरस्टाइल के साथ रॉयल ब्लू, मस्टर्ड येलो या ब्राइट रेड मिरर-वर्क लहंगे और चोली अच्छी लगेगी।
- ज्वेलरी: मीडियम साइज के ऑक्सीडाइज्ड झुमके और सिंपल नेकलेस।
- मेकअप: विंग्ड आईलाइनर, पिंक ब्लश और मैचिंग लिपस्टिक।
- कैसे स्टाइल करें: नीचे के खुले बालों में सॉफ्ट वेव्स बनाएं और पीछे फैब्रिक बो क्लिप लगाएं।
Image Credit- Pinterest/aesthetics anything
3. कर्ली हेयर्स के लिए काउरी शेल हाफ-अप क्राउन लुक
अगर आपके बाल कर्ली (घुंघराले) या वेवी हैं, तो यह हेयरस्टाइल आपके लिए ही बना है। इसमें खुले घुंघराले बालों में पीछे की तरफ कौड़ियों (Shells) से बना फ्लोरल टियारा या क्राउन बैंड लगाया जाता है, जिससे रंग-बिरंगे टैसेल्स और मोती-कौड़ियों की लड़ियां नीचे की ओर लटकती हैं।
- आउटफिट का रंग: मैरून, मल्टीकलर या एमराल्ड ग्रीन पैचवर्क चनिया चोली अच्छी लगेगी।
- ज्वेलरी: हेवी एथनिक चोकर सेट या लंबे ऑक्सीडाइज्ड हार।
- मेकअप: स्मोकी आई मेकअप, न्यूड लिपस्टिक और गालों पर हाइलाइटर।
- कैसे स्टाइल करें: बालों के नेचुरल कर्ल्स को सेट करें और फिर पीछे बीच में काउरी शेल हेयर एक्सेसरी पिन-अप करें।
Image Credit- Pinterest/sukoon naam
4. मिरर-वर्क हेडबैंड और मेसी ब्रेड स्टाइल
यह हेयरस्टाइल डांडिया नाइट के लिए परफेक्ट रहेगी। यह बाल संभालने और स्टाइलिश दिखने का बहुत बढ़िया तरीका है। इसमें बालों की मेसी चोटी बनाना है और ऊपर से एम्ब्रॉयडरी और शीशे (मिरर) वाला ट्रेडिशनल हेडबैंड बांधा जाएगा। इसकी पट्टी पूरी चोटी के साथ नीचे तक गूंथी जाएगी।
- आउटफिट का रंग: नेवी ब्लू, डीप प्लम या डार्क पर्पल मिरर-वर्क चनिया चोली पहन सकती हैं।
- ज्वेलरी: हेवी सिल्वर या ऑक्सीडाइज्ड झुमके और कड़े।
- मेकअप: सॉफ्ट आईशैडो, न्यूड लिपस्टिक और माथे पर छोटी काली बिंदी।
- कैसे स्टाइल करें: बालों में हल्का वॉल्यूम देकर पीछे चोटी बनाएं, हेडबैंड लगाएं और आगे से चेहरे पर कुछ लटें निकाल लें।
Image Credit- Pinterest/Glox
5. झुमकी परांदी और फ्रेंच ब्रेड हेयरस्टाइल (Jhumka Parandi Braid)
यह हेयरस्टाइल ट्रेडिशनल और मॉडर्न लुक का बहुत ही खूबसूरत कॉम्बिनेशन है। इसमें आगे से फ्रेंच ब्रेड (खजूर चोटी) बनाई जाएगी और पीछे चोटी गूंथकर उसमें चांदी की छोटी-छोटी झुमकियों वाली खूबसूरत परांदी या लटकन लगाना है। साथ ही ऊपर मोगरे का गजरा भी लगाया गया है।
- आउटफिट का रंग: डार्क ग्रीन, मैरून या मल्टीकलर एम्ब्रॉयडरी वाली चनिया चोली पहन सकती हैं।
- ज्वेलरी: मैचिंग सिल्वर ऑक्सीडाइज्ड झुमके और चोकर सेट।
- मेकअप: शिमरी आईशैडो, पिंक लिपस्टिक और ठुड्डी पर गुजराती बिंदियां (टैटू लुक)।
- कैसे स्टाइल करें: आगे से साइड-पार्टिंग करके फ्रेंच ब्रेड बनाएं, पीछे मोगरे का गजरा लगाएं और चोटी में झुमकी परांदी सेट करेंगी तो खूबसूरत लुक मिलेगा।
यह भी पढ़ें- फेस्टिव वियर में आउटडेटेड हुए पुराने कलर्स, इस त्योहार वार्डरोब में शामिल करें ये 8 ट्रेंडी और रॉयल शेड्स
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Cover Image Credit- Pinterest/aesthetics anything/TheKrishaEdit
- डांडिया नाइट में पसीने से हेयरस्टाइल कैसे बचाएं?
- डांडिया खेलने से पहले बालों की जड़ों में ड्राई शैम्पू छिड़कें और सेटिंग्स स्प्रे का इस्तेमाल करें। इससे पसीने में भी बाल चिपचिपे नहीं दिखेंगे।
- छोटे बालों में परांदी कैसे लगाएं?
- छोटे बालों में हाफ-अप पोनीटेल बनाएं और फिर एक्सटेंशन या फेक ब्रेड की मदद से परांदी को पिन करके आसानी से सेट कर सकती हैं।
- हेयर एक्सेसरीज कैसे टिकाकर रखें?
- कौड़ियां, पोम-पोम और बो क्लिप्स को बालों में खिसकने से बचाने के लिए उन पर थोड़ा हेयर स्प्रे छिड़कें और क्रॉस स्टाइल में बॉबी पिन्स लगाएं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।