Bindi Designs: नवरात्रि का त्योहार हर किसी के लिए खास होता है। इस त्योहार पर अलग-अलग तरह के इवेंट होस्ट किए जाते हैं। कहीं गरबा नाइट का आयोजन होता है, तो कहीं पर डांडिया खेला जाता है। यहां पर जानें के लिए हम सभी एक्साइटेड होते हैं। अलग-अलग तरह के कपड़ों को खरीदते हैं। साथ ही, स्टाइल करते हैं। लेकिन इसमें मेकअप लुक भी बेहद जरूरी होता है। इससे लुक भी अच्छा लगता है। साथ ही, आप कुछ नया ट्राई करते हैं। इस बार आप बिंदी को अलग तरीके से माथे पर सजाएं। इससे लुक अच्छा लगेगा।
गोल बिंदी डिजाइन
आप अपने माथे पर गोल बिंदी डिजाइन को भी लगा सकती हैं। इसके लिए आपको पहले एक गोल बिंदी को लगाना है। फिर इसके आसपास लाइनर की मदद से छोटे-छोटे बिंदू के निशान लगाने हैं। आप चाहें तो तस्वीर में नजर आने वाले डिजाइन को क्रिएट कर सकती हैं या फिर इसके चारों तरफ बिंदू लगा सकती हैं। इससे आपका लुक भी अच्छा लगेगा। साथ ही, आप सिंपल तरीके से बिंदी लगा पाएंगी।
स्वास्तिक डिजाइन वाली बिंदी
आप अपने माथे पर स्वास्तिक डिजाइन वाली बिंदी को लगा सकती हैं। इसके लिए आपको कुमकुम लेना है। आप ब्लैक या लाल किसी भी तरह के कुमकुम को ले सकती हैं। इससे अपने माथे पर छोटा सा स्वास्तिक बनाना है। इसके बाद इसे सूखने देना है। इस तरह का स्वास्तिक बनाने से आपका लुक अच्छा लगेगा। आप चाहें तो इसी डिजाइन वाली बिंदी को बाजार से जाकर खरीद सकती हैं। यह भी डिजाइन किसी भी कॉस्मेटिक की शॉप पर मिल जाएगा।
इसे भी पढ़ें: जानें किस तरह की बिंदी आपके चेहरे पर जचेगी
सूरज के डिजाइन वाली बिंदी
आप अपने माथे पर अलग तरह की बिंदी के इस डिजाइन को भी क्रिएट कर सकती हैं। इसमें आपको एक छोटी सी स्टोन बिंदी को बीच में लगाना है। फिर इसके आसपास लाइनर की मदद से सूरज की किरणों के डिजाइन को क्रिएट करना है। इसके बाद इसे सूखने देना है। इस तरह के बिंदी डिजाइन आपके माथे पर अच्छे लगेंगे।
इसे भी पढ़ें:अगर आपको बिंदी लगाने से होती है खुजली, तो ये घरेलू नुस्खे करें ट्राई
इस बार लगाएं ये बिंदी। इससे आपका लुक अच्छा लगेगा। साथ ही, नवरात्रि और गरबा नाइट पर अच्छा लगेगा। इसे आप खुद क्रिएट करें। इससे आपको बाजार से जाकर स्पेशली बिंदी लाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit-Instagram/ Tanya Singh
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों