Bridal Mehndi Designs: नए जमाने की दुल्हनों को खूब पसंद आती हैं ये मेहंदी डिजाइंस, आप भी देखें तस्‍वीरें

नए जमाने की दुल्हनों के लिए बेहतरीन ब्राइडल मेहंदी डिजाइंस देखें। यह जल्‍दी भी लग जाती हैं और इन्‍हें लगाना ज्‍यादा कठिन भी नहीं होता है। 
image
image

शादी का सीजन शुरू हो चुका है और इसी के साथ होने वाली दुल्‍हनों की एक अच्‍छे मेहंदी आर्टिस्‍ट को लेकर तलाश भी शुरू हो चुकी है। वैसे तो आप सभी को अपने-अपने शहर में आपको एक अच्‍छा मेहंदी आर्टिस्‍ट मिल जाएगा, मगर हाथों कैसी ब्राइडल मेहंदी लगवानी है उसके लिए डिजाइंस तलाश रही हैं, तो हम आपको आज वो मेहंदी डिजाइंस दिखाएंगे जो आजकल की हर दुल्‍हन को पसंद आते हैं और इन्‍हें लगाने में ज्‍यादा वक्‍त भी नहीं लगता है।

आपको बता दें कि मेहंदी डिजाइंस को लेकर आजकल की हर दुल्‍हन बहुत ज्‍यादा चूजी हो गई है। बहुत ज्‍यादा पारंपरिक डिजाइंस उन्‍हें अच्‍छी नहीं लगती हैं और न ही उन्‍हें मेहंदी लगवाने के लिए बहुत ज्‍यादा टाइम खर्च करना पसंद आता है। ऐसे में हमारी बातचीत नासिक की मेहंदी आर्टिस्‍ट एंव इंफ्लूएंसर प्रणाली से हुई। वह कहती हैं, "ट्रेडिशनल के साथ-साथ दुल्‍हन की मेहंदी को मॉर्डन टचअप देने के लिए हम बुहत सारे एलिमेंट्स का प्रयोग करते हैं। इससे मेहंदी की डिजाइन यूनिक हो जाती है और जल्‍दी भी लग जाती है। "

1. कैरी के साथ मोर मेहंदी डिजाइन

mehendi quick designs

जब बात आती है ब्राइडल मेहंदी की, तो मोर का डिजाइन एक लोकप्रिय और सांस्कृतिक प्रतीक के रूप में जहन में उभर आता है। आजकल, दुल्हन की मेहंदी में कैरी और मोर का डिजाइन ट्रेंड में है। यह डिजाइन न केवल पारंपरिक महत्‍व रखता है, बल्कि यह मेहंदी की खूबसूरती और नयपन को भी दर्शाता है।

कैरी (जिसे आमतौर पर आम का छोटा स्‍वरूप कहा है) भारतीय संस्कृति में विशेष महत्व रखता है और इसे शुभ माना जाता है। इसके साथ मोर का डिजाइन एक स्टाइलिश और आकर्षक लुक प्रदान करता है, जिससे हाथों में अलग ही रौनक आ जाती है। इस डिजाइन में आमतौर पर फाइन डॉट्स, करैक्टर्स और लाइट पैटर्न्स होते हैं, जिससे यह डिजाइंस जल्‍दी भी लग जाती है और सुंदर भी दिखती है। इस तरह के मेहंदी डिजाइन की यह विशेषता है कि यह पारंपरिक और मॉर्डन दोनों ही लुक्स को एक साथ प्रस्तुत करती है।

इसे जरूर पढ़ें-Mehndi Designs 2024: इस वर्ष इन मेहंदी डिजाइंस ने जमा दिया रंग और मचा दिया धमाल, आप भी करें ट्राई

2. ब्राइडल बॉर्डर मेहंदी डिजाइन

henna art for mehandi

बॉर्डर मेहंदी का क्रेज भी अजकल की ब्राइड्स में खूब देख जा रहा है। एक तो यह दिखने में बहुत ज्‍यादा सुंदर लगती है और इसे ब्राइडल टच देना आसान होता है। आप कलाई लेकर बाजुओं तक तरह-तरह की बॉर्डर डिजाइन बना सकती हैं। यह डिजाइन दुल्हन के हाथों में खूबसूरत बंधन की तरह नजर आता है, जिसमें फूल, बेल और छोटे पैटर्न्स को जोड़कर एक सुंदर फ्रेम तैयार किया जाता है। यह डिजइन दुल्हन के हाथों की कलाई से लेकर अंगूठे तक के क्षेत्र को कवर करती है। इसमें आप डोली, बारात, कलश, हाथी, घोड़े के कई छोटे पैटर्न्स बनवा सकती हैं, मगर यह समय और धैर्य की मांग करते हैं, लेकिन यह डिजाइंस दिखने में बेहद आकर्षक लगते है।

3. ब्राइडल डॉट एंड गोल टिक्‍की मेहंदी डिजाइन

dulhan ki mehandi

यह डिजाइन आजकल की दुल्हनों के बीच एक पसंदीदा विकल्प बन चुका है। डॉट्स और गोल टिक्की मेहंदी डिजाइन एक बहुत ही आकर्षक और फ्यूजन लुक देने वाला डिजाइन है, जिसे आसानी से लगया जा सकता है। इसमें छोटे-छोटे गोल पैटर्न्स और डॉट्स होते हैं जो पूरी डिजाइन में एक विशेष तालमेल बैठाते हैं। इस डिजाइन में बहुत अधिक जटिलता नहीं होती है और इसे बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता है।

यह डिजाइन न केवल अच्‍छी होती है बल्कि यह रचनात्मकता और आधुनिकता का मिश्रण होती है। आप इसे अपने हाथों और पैरों दोनों पर लगवा सकती हैं, जिससे आपके वेडिंग लुक में चार चांद लग जाते हैं।

इसे जरूर पढ़ें-Quick Mehndi Designs: अहोई अष्‍टमी पर जरूर लगवाएं शगुन की मेहंदी, देखें बहुत ही कम समय में लगने वाली डिजाइंस

4. हाथी और छतरी मेहंदी डिजाइन

quick designs

ब्राइडल मेहंदी में हाथी और छतरी का डिजाइन एक शाही और पारंपरिक चित्रण होता है, जो विशेष रूप से दुल्हन के हाथों में एक खूबसूरत आभूषण जैसा नजर आता है। इस डिजाइन में हाथी का चित्र और छतरी एक महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं, जो आपके शादी के खास दिन को और भी यादगार बना देते हैं। हाथी भारतीय संस्कृति में शुभता का प्रतीक होता है और छतरी का डिजाइन शादी का फील कराता है।

5. लव कोटेशन मेहंदी डिजाइन

full hand mehndi designs

आजकल की दुल्हनों के बीच लव कोटेशन और हाथों में विशेष संदेश लिखने का चलन भी बढ़ रहा है। शादी की मेहंदी में आप अपने जीवनसाथी के लिए प्यार भरे संदेश, नाम, या फिर कुछ खास बातें लिखवा सकती हैं। इस डिजाइन में आपको मेहंदी के अंदर फाइन और हल्के डॉट्स के साथ सुंदर शब्दों या फिर कोटेशन को जोड़ना होता है। ये डिजाइन न केवल आपको व्यक्तिगत और प्यारी यादें देता है, बल्कि शादी के इस खास दिन पर पार्टनर के प्रति आपका प्यार भी दर्शाता है।

आप इन लव कोटेशन डिजाइंस को मॉडर्न और कस्टमाइज करा सकती हैं, ताकि यह आपके विवाह की कहानी को बयां करे। इसके अलावा, यदि आप चाहें तो इस डिजाइन में रंगीन मेहंदी का भी प्रयोग कर सकती हैं, जो इस संदेश को और भी आकर्षक बनाएगा।

ब्राइडल मेहंदी डिजाइंस में कई सारे विकल्प होते हैं, लेकिन सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि आपकी मेहंदी डिजाइन आपकी पर्सनैलिटी और शादी के खास दिन को दर्शाती हो। चाहे आप पारंपरिक डिजाइंस पसंद करती हों या फिर आधुनिक फ्यूजन डिजाइंस, आपके लिए कई विकल्प मौजूद हैं। इन डिजाइनों को अपनाकर आप अपने वेडिंग लुक को न केवल खूबसूरत बना सकती हैं, बल्कि उसे और भी खास और यादगार भी बना सकती हैं।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- Mehendi Artist Pranali Nagpur / Instagram

HerZindagi Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP