Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:35 AM IST

देखें गोल टिक्की मेहंदी के सिंपल डिजाइंस

सिंपल और आसान मेहंदी लगाने के लिए गोल टिक्की डिजाइन काफी पसंद किया जाता है।
Updated:- 2022-12-07, 20:44 IST
easy gol tikki mehndi hindi

हर फंक्शन जैसे शादी, पार्टी, त्यौहार पर मेहंदी लगाना हम और आप काफी पसंद करते हैं। वहीं इसके लिए हम और आप बाहर जाकर न जाने कितने ही पैसे खर्च देते हैं और अलग-अलग तरह की मेहंदी लगाते हैं। बात अगर सिंपल मेहंदी डिजाइन की करें तो गोल टिक्की डिजाइन को काफी पसंद किया जाता है। साथ ही यह डिजाइन एवरग्रीन है।

देखने में जितना सुन्दर और सिंपल लगता है, बनाने में यह उतना ही आसान होता है। अगर आप भी गोल टिक्की मेहंदी के डिजाइन तलाश रही हैं और इसी में कुछ यूनीक ट्राई करना चाहती हैं तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें। इसमें हम आपको दिखाने वाले हैं गोल टिक्की मेहंदी के कुछ लेटेस्ट और ट्रेंडी डिजाइंस जिन्हें आप घर पर ही कर सकती हैं ट्राई।

पत्ती के साथ गोल टिक्की डिजाइन 

jaal and patti gol tikki mehndi

 अगर आप मेहंदी में फैंसी डिजाइन लगवाना पसंद करती हैं तो आप इस तरह से हाथों के बीच में गोल टिक्की बनाकर बाहर की ओर ऐसे पट्टी डिजाइन बना सकती हैं। इसके लिए आप काले रंग वाली मेहंदी का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। साथ ही हाथों को भरा-भरा बनाने के लिए आप उंगलियों पर जाल या छोटे साइज की गोल टिक्की बना सकती हैं।(कैरी मेहंदी डिजाइन)

इसे भी पढ़ें : जाल मेहंदी के ये आसान डिजाइन आप भी कर सकती हैं ट्राई

सिंपल गोल टिक्की डिजाइन 

s design gol tikki mehndi

वहीं अगर आप मेहंदी लगाना नहीं जानती हैं और खुद से मेहंदी लगाना चाहती हैं तो आप इस तरह से एस की लेयर बनाकर छोटी-छोटी गोल टिक्की बना सकती हैं। आप चाहे तो गोल टिक्की को थोड़े बड़े साइज का भी बना सकती हैं।

भरी उंगलियों  के साथ 

gol tikki on finger

इस तरह का डिजाइन देखने में काफी सिंपल नजर आ रहा है। बता दें कि यह डिजाइन बनाने में भी काफी आसान होता है। साथ ही अगर आप भरी उंगलियों वाला डिजाइन पसंद करती हैं तो ऐसा डिजाइन मात्र 5 मिनट में आप सकती हैं। (मेहंदी के नए डिजाइन)

इसे भी पढ़ें : त्योहार पर हाथों में लगाएं शगुन की मेहंदी, देखें कैरी डिजाइंस

ट्रिपल गोल टिक्की 

triple dot style gol tikki mehndi

अगर आप केवल गोल टिक्की लगाना चाहती हैं और ज्यादा कोई डिजाइन नहीं बनाना चाहती हैं, तो ऐसा डिजाइन आप बना सकती हैं। आप चाहे तो गोल टिक्की के बॉर्डर पर कोई डिजाइन बना सकती हैं। इसके अलावा आप बेल डिजाइन की तरह भी गोल टिक्की बना सकती हैं।

 

इसी के साथ अगर आपको हमारे दिखाए गए ये हाथों के लिए गोल टिक्की मेहंदी डिजाइन पसंद आए हो तो इस आर्टिकल को शेयर करना बिल्कुल भी न भूलें। साथ ही इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें कमेंट कर जरूर बताएं। साथ ही ऐसे अन्य आर्टिकल को पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

 

Image Courtesy : pinterest, instagram

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।