Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:05 AM IST

समर ड्राई हो रहे होंठों पर लगाएं ये 3 फ्रूट लिप मास्क

गर्मियों में ड्राई होते होंठों के लिए आपको फ्रूट्स के ये लिप मास्क लगाने चाहिए। इनसे आपके होंठ भी होंगे सुंदर और मुलायम!
Updated:- 2022-04-12, 19:15 IST
mask for dry lips

हम सभी ब्यूटी फेस मास्क से तो परिचित ही हैं- चाहे आप एक्सफोलिएटिंग मास्क की बात करें या हाइड्रेटिंग मास्क की या दोनों के कुछ शानदार कॉम्बिनेशन हों, एक महिला के ब्यूटी स्किन केयर में सभी चीजें शामिल होती हैं। हम अपने चेहरे का ख्याल तो रखते हैं, लेकिन होंठों को अक्सर भूल जाते हैं।

गर्मियों में त्वचा का ख्याल रखने के लिए जिस तरह आप फेस मास्क का इस्तेमाल करती हैं, वैसे ही होंठों पर भी मास्क लगाकर उन्हें मुलायम बनाया जा सकता है। लिप मास्क का उद्देश्य आपके होंठों को हाइड्रेट करना है, जिससे सपल और स्मूथ दिखें। आप भी कुछ फ्रूट्स की मदद से होंठों को सुंदर बना सकते हैं, कैसे आइए जानें।

हाइड्रेटिंग लिप मास्क बनाएं

ड्राई लिप्स से धीरे-धीरे फटने लगते हैं, लेकिन यह सिर्फ सर्दियों में नहीं होता बल्कि गर्मियों में भी डिहाइड्रेशन के कारण होंठ फटने लगते हैं। अगर आपके होंठ ड्राई हैं, तो इसका मतलब कि उन्हें ठीक से हाइड्रेशन नहीं मिला है। अगर आपको लगता है कि चैपस्टिक से इसका इलाज है, लेकिन ऐसा नहीं है।

हनी और एवोकाडो लिप मास्क

honey avocado lip mask

एवोकाडो में भरपूर विटामिन और खनिज होते हैं, जो फटे और ड्राई होंठों को हाइड्रेट करने के लिए अच्छा है।

क्या चाहिए-

  • 1 चम्मच शहद
  • 2 चम्मच मैश हुआ एवोकाडो

क्या करें-

  • एक पके हुए एवोकाडो को एक कटोरे में मैश कर लें।
  • इसके बाद इसमें शहद मिलाएं और इसे अच्छे से मिक्स करके अपने होंठों पर लगाएं।
  • होंठों पर लगाकर इसे 15 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर साफ पेपर टावल से होंठ साफ कर लें।

इसे भी पढ़ें : सॉफ्ट और गुलाबी होंठों के लिए आजमाएं ये 3 होममेड लिप मास्क

खरबूजा, दही और गुलाब जल लिप मास्क

muskmelon mask for dry lips

खरबूजे में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स तत्व पाए जाते हैं, जो स्किन के लिए फायदेमंद है। इसके साथ ही यह मास्क आपके होंठों को टैन से भी बचाएगा।

क्या चाहिए-

  • 2-3 पीस खरबूजा
  • 2 चम्मच गुलाब जल
  • 1 छोटा चम्मच गुलाब जल

क्या करें-

  • सबसे पहले खरबूज को मैश कर लें और उसमें गुलाब जल मिला लें।
  • तैयार पेस्ट में दही मिलाएं और सभी सामग्रियों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
  • अब 2-3 मिनट पैक को ऐसे ही रहने दें और इसे अपने होंठों पर लगाएं।

इसे भी पढ़ें : फटे होंठों को मुलायम बनाता है शहद से बना ये लिप मास्‍क

पपीता लिप मास्क

papaya lip mask

पपीता के मास्क से डेड स्किन हटती है और यह ड्राई त्वचा को स्मूथ भी बनाएगा। इससे आपके होंठों का कालापन भी दूर होगा। आप इसे शहद के साथ लगाएंगी तो होंठ कोमल दिखेंगे।

क्या चाहिए-

  • 2-3 क्यूब पपीता
  • 1 छोटा चम्मच शहद

क्या करें-

  • एक कटोरे में पपीता को मैश कर लें और फिर उसमें शहद मिला लें।
  • इसे अच्छे से मिक्स करके अपने होंठों पर लगाकर 15 मिनट के लिए छोड़ दें।
  • इसके बाद इसे उंगली से स्क्रब करते हुए साफ कर लें।
  • इसके बाद होंठों पर लगाने की जरूरत भी आपको महसूस नहीं होगी।

ये तीन फ्रूट्स ऐसे हैं, जो आपको गर्मियों में भी मिलेंगे। आप इन्हें अपने चेहरे के साथ-साथ होंठों पर भी लगा सकते हैं, और पा सकती हैं, खूबसूरत, मुलायम, ग्लोइंग त्वचा (ग्लोइंग त्वचा के लिए घरेलू नुस्खा)। अगर आपको यह लेख पसंद आया तो इसे लाइक और शेयर करें। ब्यूटी संबंधी ऐसे आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

Image Credit : Pixabay

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।