फटे होंठों को मुलायम बनाता है शहद से बना ये लिप मास्क

फटे होंठों की समस्या आमतौर पर तब होती है जब आपके होंठ ड्राई या फटे होते हैं। यह समस्या ठंडे मौसम, ड्राईनेस या डिहाइड्रेशन के कारण बहुत ज्यादा देखने को मिलती है। इसके अलावा, त्वचा के बाकी हिस्सों की तुलना में आपके होंठों में ऑयल ग्लैंड्स नहीं होते हैं और इसे ड्राई होने से रोकने के लिए नेचुरल ऑयल नहीं बना सकते हैं। इसका मतलब है कि उचित देखभाल के बिना, आपके होंठ अक्सर ड्राई हो सकते हैं।
अगर आपको फटे होंठों से छुटकारा पाने के लिए लिप बाम का इस्तेमाल नहीं करना है, तो आप इस आर्टिकल में बताए शहद से बने होममेड लिप मास्क का इस्तेमाल कर सकती हैं।
जी हां शहद और एलोवेरा जेल से बना यह लिप स्लीपिंग मास्क कई लाभकारी पोषक तत्वों की मौजूदगी के कारण ड्राई और फटे होंठों को ठीक करता है। यह क्रीमी फॉर्मूला आपके होंठों को रात भर हाइड्रेट रखता है। आइए इसे बनाने के तरीकों और फायदों के बारे में विस्तार से जानें।
सामग्री
- एलोवेरा जेल- 2 बड़े चम्मच
- शहद - 2 बड़े चम्मच
विधि
- एक कटोरी में शहद के साथ एलोवेरा जेल डालें।
- दोनों चीजों को अच्छी तरह से मिलाएं।
- सोने से पहले अपने होंठों पर थोड़ा सा जेल लगाएं।
- अच्छे रिजल्ट पाने के लिए अपने होंठों को मुलायम टूथब्रश से एक्सफोलिएट करें और फिर जेल लगाएं।
इसे जरूर पढ़ें:फटे होंठों को मुलायम और खूबसूरत बनाने के लिए आजमाएं ये घरेलू उपाय
शहद और एलोवेरा ही क्यों?
शहद के साथ एलोवेरा न केवल नमी को बढ़ाता है बल्कि हाइड्रेशन को सील करने और होंठों को और अधिक ड्राई होने से बचाने में भी मदद करता है। इसके अलावा, दोनों चीजें होंठों को कई पर्यावरणीय नुकसानों से बचाने में भी मदद करती हैं।
शहद आपके होंठों को स्मूथ बनाने के लिए नमी को बंद करने के लिए एक humectant के रूप में काम करता है। शहद के एंटीबैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी और घाव भरने वाले गुण मौजूद होते हैं। इसलिए सदियों में त्वचा की देखभाल के घरेलू उपचार के रूप में इसका उपयोग किया जाता रहा है।
शहद यह एक माइल्ड एक्सफोलिएटर के रूप में भी काम करता है और आपके होंठों से ड्राई और डेड त्वचा को हटाने में मदद कर सकता है।
इसे जरूर पढ़ें:सूख रहे हैं होंठ तो अपनाएं ये 'लिप केयर रूटीन'
एलोवेरा एक्सट्रेक्ट आपके होंठों को मुलायम और स्मूद बनाने के लिए मॉइश्चराइज और हाइड्रेट करता है। इसके एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण और सूदिंग प्रभाव इसे फटे होंठों के इलाज के लिए एक बढ़िया विकल्प बनाते हैं।
अपने होठों की सुरक्षा के लिए सुबह के समय एसपीएफ वाले लिप बाम का इस्तेमाल करें। हालांकि, यह जेल नेचुरल चीजों से बना है और इसके कोई साइड इफेक्ट्स नहीं हैं। लेकिन फिर भी इसे इस्तेमाल करने से पहले एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें। ऐसा इसलिए क्योंकि हर किसी की त्वचा नेचुरल चीजों के प्रति अलग तरह से प्रतिक्रिया करती हैं।
आपको यह आर्टिकल कैसा लगा? हमें फेसबुक पर कमेंट करके जरूर बताएं। स्किन केयर से जुड़ी ऐसी ही और जानकारी पाने के लिए हरजिंदगी से जुड़ी रहें।
Image Credit: Shutterstock.com
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।