Lip Beauty Care: सॉफ्ट और गुलाबी होंठों के लिए आजमाएं ये 3 होममेड लिप मास्क

मुस्कुराना सेहत के लिए अच्छा होता है। साथ ही साथ यह सुंदरता का भी प्रतीक होता है। अगर आप की मुस्कुराहट खूबसूरत है तो लोग आपकी ओर आकर्षित जरूर होंगे। मगर, अच्छी और खूबसूरत मुस्कुराहट के लिए बहुत जरूरी है कि आपके होंठ भी खूबसूरत हों। ऐसा तब ही हो सकता है जब आप अपने होंठों की अच्छे से देखभाल करती हों। होंठों की देखभाल के आपको अपनी त्वचा की तरह ही करनी चाहिए। आपको जानकर हैरानी होगी कि बाजार में होंठों के लिए भी अलग लोशन, स्क्रब और मास्क आते हैं। मगर हम आज आपको घर पर ही लिप मास्क बनाना सिखाएंगे। यह बेहद आसान और मददगार होते हैं। इनका इस्तेमाल कर आप अपने होंठों को पिंक और मुलायम बना सकती हैं।

अनार का लिप मास्क
अनार सेहत के लिए कितना फायदेमंद होता है यह बात सभी जानते हैं। यह मीठा और जूसी फल स्वाद में भी बहुत अच्छा होता है। इसके साथ-साथ यह आपकी खूबसूरती को भी बढ़ाता है। अनार में प्यूनीकैलेगंस तत्व होता है यह मिलेनिन के प्रोडक्शन पर रोक लगाता है। इससे आपके होंठा काले होने से बचते हैं। आप घर पर अनार का रस निकालती होंगी। मगर उसके बीज हमेशा बच जाते होंगे। उन्हें कचरे में फेंकने की जगह आप उनका इस्तेमाल लिप मास्क बनाने में कर सकती हैं। इसको आप अपने लिप्स के कालेपन को दूर करने के लिए यूज कर सकती हैं। आप इससे अपने होंठों को एक्सफोलिएट कर सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें:मुलायम होंठ पाने के लिए घर पर ही बनाएं लिप बाम
सामग्री
- क्रश्ड अनार के बीज
- ठंडी मलाई
विधि
- आपको एक अनार लेना होगा और उसका रस निकाल कर उसके वेस्ट को अच्छे से क्रश करना होंगा।
- अब इस क्रश को मलाई के साथ मिलाएं और मिश्रण तैयार करें।
- इस मिश्रण को होंठों पर लगाएं। और 10 मिनट तक लगा कर रखें।
- थोड़ी देर बाद आपको अपने होंठों को गुनगुने पानी से वॉश कर देना चाहिए।
- इस लिप मास्क को आप हफ्ते में 2 से 3 बार लगाएं इससे आपके होंठों की रंगत गुलाबी हो जाएगी।
नींबू और शहद मास्क
शहद त्वचा के लिए बहुत ही अच्छा मॉइस्चराइजर माना गया है और वहीं नींबू को नैचुरल ब्लीच कहा जाता है। दोनों का ही कॉम्बीनेशन आपके होंठों के लि बहुत अच्छा होता है। यह होंठों की रंगत को तो सुधारते ही हैं साथ ही उन्हें कोमल भी बनाते हैं। अगर आपके होंठ काले हो रहे हैं तो आप नींबू और शहद के लिप मास्क को लगा सकती हैं।
सामग्री
- 1 चम्मच शहद
- ½ चम्मच नीबू का रस
इसे जरूर पढ़ें:इस तरह घर पर बनायें लिप मॉस्चराइज़र
विधि
- सबसे से पहले नींबू का रस निकाल कर उसमें शहद मिलाएं।
- अब इस मिश्रण को मसाज करते हुए अपने होंठों पर लगाएं।
- 10 से 15 मिनट के लिए इस मास्क को होंठों पर लगाकर छोड़ दें।
- फिर अपने होंठों को गुनगुने पानी से धोकर लिप बाम लगा लें।
- आप इस मास्क को अपने होंठों पर नियमित लगाएंगी तो कुछ ही समय में आपको आराम मिल जाएगा।
गुलाब की पंखुडि़यों का लिप मास्क
अगर आपको पिंक होंठ चाहिए तो आपके लिए गुलाब से बेहतर और क्या हो सकता है। आपको बता दें कि गुलाब में नैचुरल शुगर और ऑयल होता है। यह ड्राय स्किन के लिए बहुत अच्छा होता है। खासतौर पर अगर आपके होंठ ड्राय होकर फंट रहे हैं तो आपको गुलाब की पत्तियों का लिप मास्क यूज करना चाहिए। यह एंटीइंफ्लेमेटरी होता है और होंठों की रंगत को गुलाबी करता है।
सामग्री
- 5 से 6 गुलाब की पंखुडि़यां
- ½ कप दूध
विधि
- दूध में गुलाब की पत्तियों को ओवर नाइट भिगो कर रख दें।
- सुबह गुलाब की पत्तियों को दूध से निकालें और उन्हें पीस लें।
- पीसी हुई पत्तियों के रस को होठों पर गाएं और 15 मिनट तक लगा रहने दें।
- फिर ठंडे पानी से होंठों को साफ कर लें।
- आप इस मास्क को हर दिन होंठों पर लगा सकती हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।