Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:07 AM IST

शादी में जाने से पहले आजमाएं ये 1 नुस्‍खा, लोग देखते रह जाएंगे आपके चेहरे का ग्‍लो

इस खास फेस पैक का इस्‍तेमाल आप शादी में जाने से पहले और मेकअप लगाने से पहले कर 10 मिनट कर चेहरे पर ग्‍लो पा सकती हैं।
Updated:- 2020-07-25, 18:24 IST
glowing skin remedy main

हर महिला चेहरे के ग्‍लो को बरकरार रखना चाहती है और इसके लिए कई तरह के ब्‍यूटी प्रोडक्‍ट का इस्‍तेमाल भी करती है। हालांकि, इससे चेहरे पर असर पड़ता है लेकिन इसमें मौजूद केमिकल्स से स्किन पर कई तरह के साइड इफेक्‍ट्स देखने को मिलते हैंं। लेकिन आप परेशान ना हो क्‍योकि आज हम आपको चेहरे को ग्‍लोइंग बनाने के ऐसे तरीकों के बारे में बताएंगे जिससे आप महज 5 मिनट में अपनी स्किन पर निखार पा सकती है। इस खास फेस पैक का इस्‍तेमाल आप शादी में जाने से पहले और मेकअप लगाने से पहले कर 10 मिनट करके चेहरे पर ग्‍लो पा सकती हैं। आइए जानें कौन सा है ये घरेलू नुस्‍खा।

glowing skin remedy lemon inside

ग्लोइंग स्किन का नुस्‍खा

जी हां हम नींबू और एलोवेरा के बारे में बात कर रहे हैंं। इन दोनों चीजों को मिलाकर फेस पैक बनाकर चेहरे पर लगाने से चेहरे पर ग्‍लो आने लगता हैं। जिससे आप पार्टी में सबसे सुंदर दिख सकती हैं। वेट लॉस के लिए नींबू का इस्‍तेमाल के बारे में तो हम जानती ही होगी। लेकिन क्‍या आप जानती हैं कि नींबू आपकी स्किन के लिए भी बहुत अच्‍छा होता है। अगर इसे सही तरीके से इस्‍तेमाल किया जाए तो ये चेहरे के ग्‍लो को कई गुणा बड़ा देता है। नींबू में भरपूर मात्रा में विटामिन सी, विटामिन बी, फास्फोरस व कार्बोहाइड्रेट होते हैंं। नींबू में मौजूद अम्ल त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होते है और सुंदरता भी बढ़ाते है। 

 

एलोवेरा को भी त्‍वचा के लिए अमृत माना जाता है। यह स्किन को ग्‍लोइंग और सॉफ्ट बनाने में हेल्‍प करता हैं। इसके एंटी-ऑक्सीडेंट गुण स्किन के डेड सेल्‍स हटाने में हेल्‍प करते हैं। एलोवेरा न केवल स्किन सेल के नवीनीकरण की प्रक्रिया में मदद करता है, बल्कि स्किन को नमी बनाए रखने की क्षमता भी देता है। 

इसे जरूर पढ़ें: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के टॉप 10 ब्यूटी और मेकअप सीक्रेट्स जानिए

glowing skin remedy aloevera inside

बनाने और लगाने का तरीका

  • सबसे पहले आप आधा कटा नीबू का टुकड़ा लें।
  • उसे एक कटोरी में निचोड़ दें।
  • अब उस नीबू के छिलके को मुंह पर रगड़े।
  • ऐसा करने से आपका मुंह उस समय साफ हो जाएगा।
  • इसके बाद आधे नीबू के रस में एलोवेरा जैल मिला लें। आप अपनी इच्छानुसार, एलोवेरा जैल मिला सकती हैं।

 

  • अब इस पेस्‍ट को आप 10 मिनट तक चेहरे पर लगा रहने दीजिए।
  • थोड़ा सा सूखने के बाद हल्की-हल्की मसाज कीजिए।
  • फिर इसे कुछ मिनटों तक चेहरे पर रहने दीजिए।
  • इसके बाद आप अपना मुंह धो लें।

इसे जरूर पढ़ें: अगर आप चाहती हैं सबसे खूबसूरत दुल्हन दिखना तो ऐसे करें चेहरे पर संतरे का इस्तेमाल

जैसे ही आप अपना मुंह धो लेंगी आपको अपने चेहरे पर फर्क महसूस होने लगेगा। जी हां, इस पैक को लगाने के बाद ना केवल आपकी स्किन ग्‍लोइंग और स्‍मूद हो जाएगी बल्कि दाग धब्बे भी दूर हो जाएंगे। इस तरह की और जानकारी पाने के लिए हरजिंदगी से जुड़ी रहें। 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।