herzindagi
foot mehndi designs for vat savitri  in hindi

Vat Savitri 2023 Foot Mehndi Design : पैरों के लिए बेहद खास हैं मेहंदी के ये डिजाइंस

Vat Savitri Foot Mehndi Design: मेहंदी लगाने से पहले आप अच्छी तरह से प्रैक्टिस जरूर करें ताकि आप बिना गलती किए या कंफ्यूज हुए खूबसूरत तरीके से मेहंदी लगा पाए। आप चाहे तो पैरों और हाथों में एक-जैसे डिजाइन की मेहंदी लगा सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2023-05-17, 15:29 IST

Vat Savitri Puja 2023: हर तीज-त्यौहार पर हम मेहंदी लगाना पसंद करते हैं। वहीं वट सावित्री पूजा आने वाली है और इस दिन सुहागनें सोलह श्रृंगार कर अपने पति की लंबी आयु के लिए उपवास भी रखती हैं।

बात जब सोलह श्रृंगार की आती है तो इसमें मेहंदी का रोल अहम माना जाता है। इसके कई डिजाइन और पैटर्न आपको ऑनलाइन मिल जाएंगे, लेकिन इन्हें लगाने का आसान तरीका आपको बहुत ही कम जगह देखने को मिलेगा। 

अगर आप भी हाथों के साथ-साथ पैरों पर भी मेहंदी लगाने का सोच रही हैं तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें। इसमें हम आपको दिखाने वाले हैं पैरों के लिए मेहंदी के कुछ नए और आसान डिजाइंस। साथ ही बताएंगे इन डिजाइंस को बनाने का आसान टिप्स।

कट- आउट डिजाइन (Cut Out Mehndi Design)

cut out mehndi

वट सावित्री व्रत पर आप सिंपल मेहंदी लगाने के जगह पर कट आउट डिजाइन भी बना सकती हैं। आजकल कट आउट डिजाइन काफी चलन में है। वहीं इसमें आप मंडाला डिजाइन बना कर आस-पास बॉर्डर वर्क करके मेहंदी लुक को कम्प्लीट कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें :  दुल्हन के हाथों की खूबसूरती बढ़ाएंगे राजा रानी मेहंदी डिजाइन

जाल डिजाइन मेहंदी (Jaal Mehndi Design)

jaal foot mehndi

जाल मेहंदी बनाने के लिए आप टूथपिक का इस्तेमाल कर सकती हैं। वहीं भरे हुए पैर वाली मेहंदी लगाना चाहती हैं तो आप जाल के अंदर की ओर शेडिंग का सकती हैं। वट सावित्री के मौके पर आप इस तरह का जाल हाथों की उंगलियों में भी बना सकती हैं।

टैटू स्टाइल मेहंदी (Tattoo Style Mehndi Design)

tattoo design for foot

मॉडर्न लुक वाली मेहंदी लगाना आप पसंद करती हैं तो आप टैटू के डिजाइन में भी मेहंदी लगा सकती हैं। वहीं टैटू में आपको फूल-पत्ती से लेकर हार्ट या तितली शेप में भी काफी डिजाइन आसानी से मिल जाएंगे। कम  से कम डिजाइन की मेहंदी लगाना पसंद करती हैं तो आप किसी भी डिजाइन की फूल-पत्ती बना सकती हैं।

पायल स्टाइल मेहंदी डिजाइन (Payal Style Mehndi Design)

payal design mehndi

वहीं आजकल पायल के डिजाइन में भी आपको मेहंदी के कई डिजाइन आसानी से मिल जाएंगे। बता दें कि इसमें आप पतली चैन स्टाइल से लेकर चौड़े स्टाइल की मेहंदी डिजाइन लगा सकती हैं।

यह विडियो भी देखें

गोल टिक्की डिजाइन (Gol Tikki Mehndi Design)

gol tikki foot mehndi

देखने में सबसे आकर्षक और बनाने में सबसे आसान होता है गोल टिक्की डिजाइन। इसे और भी ज्यादा खूबसूरत बनाने के लिए आप बॉर्डर भी बना सकती हैं। समय को बचाना चाहती हैं तो आप वट सावित्री के मौके पर झटपट मेहंदी के इस डिजाइन को बना सकती हैं।

इसे भी पढ़ें : अरेबिक मेहंदी के डिजाइन जिन्हें आप कर सकती हैं फेस्टिवल पर ट्राई

उंगलियों के लिए (Mehndi Design for Foot Fingers)

mehndi for foot fingers

वहीं अगर आप मिनिमल डिजाइन की मेहंदी लगाना पसंद करती हैं तो इस तरह से केवल पैरों की उंगलियों पर अपनी पसंद का कोई भी पैटर्न बना सकती हैं।

 

 

अगर आपको वत सावित्री की पूजा पर पैरों के लिए मेंहदी के ये डिजाइंस और लगाने का आसान तरीका पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

 

Image Credit : Instagram 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।