मेहंदी भारतीय शादियों में अपना विशेष स्थान रखती है। ऐसी मान्यता है कि, बुरी नजर से दुल्हन को बचाने के लिए हाथों में मेहंदी रचाई जाती है। हालांकि मेहंदी का गाढ़ा रंग दुल्हन के हाथों की सुंदरता को बढ़ाता है साथ ही इसकी खुशबू मन को शांत रखती है। राजा रानी मेहंदी डिजाइन हर दुल्हन को हाथों में बनवाना पसंद होता है इसलिए ये काफी लोकप्रिय भी होता है। चलिए जानते हैं कुछ और अच्छे मेहंदी डिजाइन के बारे में जिससे सजेंगे दुल्हन के हाथ।
राजा रानी स्टाइल में अगर आप मेहंदी लगवा रही हैं तो वरमाला डिजाइन (दुल्हन के हाथों की मेहंदी) भी इसमें बनवा सकती हैं। जिसमें दुल्हा दुल्हन वरमाला लेकर खड़े हुए होते हैं। इस तरह की मेहंदी रॉयल लुक देती है साथ ही आपके हाथों को और सुंदर बना देती है। ये इसे आप चाहे तो कलाई के ऊपरी हिस्से में बनवा सकती हैं वरना हथेली पर भी ये काफी अच्छा लगता है।
दुल्हन के हाथों को पूरा करने के लिए आप राजा रानी के डिजाइन के साथ शहनाई और ढोल बनवा सकती हैं। ये भी हाथों की शोभा बढ़ाती है साथ ही शादी के महत्व को दर्शाती है। इसी के साथ कई महिलाएं अपने हाथों पर स्वास्तिक, गणेश और कलश का डिजाइन भी बनवाती हैं। ऐसा कहा जाता है कि, ये सब पॉजिटिव एनर्जी को बनाए रखते हैं। जिससे दुल्हा दुल्हन का जीवन सुखमय रहे।
इसे भी पढ़ें: Bridal Mehndi Design: दुल्हनों के लिए बेहद खास हैं मेहंदी के ये डिजाइंस, देखें तस्वीरें
अगर आप हिस्ट्री का शौक रखती हैं तो रिवर्स फिल्ड मेहंदी डिजाइन आप अपने हाथों में लगवा सकती हैं। जिसमें एक हाथ पर राजा बनाया जाता है और दूसरे पर रानी जो एक दूसरे को देख रहे होते हैं। इसमें आप चाहे तो पुराने राजा महाराजा जैसा डिजाइन भी बनवा सकती हैं।
यह विडियो भी देखें
कई लड़कियां होती हैं जिन्हें कहानियों का काफी शौक होता है। जैसा वो बचपन में अपनी मां, नानी या दादी से सुना करती थी कि किस तरह राजा आता है और रानी के साथ शादी करके उसे लेकर जाता है। बस वेैसे ही डिजाइन भी आप अपने हाथों पर बनवा सकती हैं। पालकी में रानी और आगे घोड़े पर राजा जाता हुआ। इस तरह के डिजाइन मेहंदी पर काफी अच्छे लगते हैं खासकर तब जब इनका रंग आता है।
इसे भी पढ़ें: Henna Designs: त्योहार पर हाथों में लगाएं शगुन की मेहंदी, देखें कैरी डिजाइंस
ऐसे कई और डिजाइन है जिन्हें दुल्हन अपनी शादी के समय हाथों पर लगवा सकती हैं। इससे जुड़े आइडियाज आप हमारे साथ कमेंट सेक्शन पर शेयर कर सकती हैं।
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।