herzindagi
simple mehndi designs for fingers of hand in hindi

हाथों की उंगलियों पर खूब जचेंगे मेहंदी के ये डिजाइंस

भरे हुए हाथों वाली से लेकर केवल सिंपल सी गोल टिक्की तक में आपको कई डिजाइन आसानी से मिल जाएंगे। इसके अलावा आपको इन डिजाइन को बनाने का तरीका भी आसानी से मिल जाएगा।
Editorial
Updated:- 2023-04-26, 13:55 IST

मेहंदी लगाना शुभ माना जाता है। यह बात तो हम अच्छी तरह से जानते हैं। वहीं इसके कई डिजाइन और उन डिजाइनों को बनाने का तरीका, ये सब आपको इंटरनेट पर आसानी से मिल जाएगा। वहीं अपने हाथों में लगी मेहंदी को यूनीक और खूबसूरत बनाने के लिए आपको नए-नए डिजाइन और स्टाइल की मेहँदी को लगाना चाहिए। 

भरे-भरे हाथों वाली मेहँदी तो लगभग सभी को पसंद आती है, लेकिन अगर आप अपने हाथों की शोभा में चार चांद लगाना चाहती हैं तो केवल हाथों की उंगलियों में मेहंदी भी लगा सकती हैं। तो आइये देखते हैं केवल हाथों की उंगलियों में मेहंदी लगाने के अलग-अलग डिजाइन और जानेंगे उनसे जुड़े कुछ खास टिप्स।

जाल स्टाइल 

jaal style mehndi

जाल मेहंदी सबसे आसान डिजाइनों में से एक है। इसे बनाने के लिए केवल आपको सही तरीके से लकीरे खींचनी आनी चाहिए। इसके लिए आप टूथपिक की मदद ले सकती हैं। साथ ही चाहे तो जाल के अंदर आप डॉट-डॉट डिजाइन भी बना सकती हैं।

 इसे भी पढ़ें : ब्रेसलेट मेहंदी डिजाइंस आपके हाथों को देंगी खूबसूरत लुक

रिंग डिजाइन 

ring mehndi design

वहीं कुछ अलग तरह की मेहंदी आप लगाना चाहती हैं तो इस तरह का मेहंदी डिजाइन आपके लिए परफेक्ट रहेगा। आप इस तरह की कई सारी रिंग स्टाइल अपने हाथों की उंगलियों पर बना सकती हैं और हाथों को आकर्षक लुक दे सकती हैं।

भरी उंगलियों के लिए 

full fingers mehndi

कई बार हम भरी-भरी उंगलियों वाले डिजाइन की मेहंदी को लगाना पसंद करते हैं। इसके लिए आप इस तरह का डिजाइन बना सकती हैं। हालांकि देखने में ये डिजाइन काफी मुश्किल लग रहा होगा, लेकिन इस तरह का डिजाइन सबसे आसान होता है। इसमें आपको केवल बारीकी के साथ डिजाइन को बनाना होगा।

  इसे भी पढ़ें : अरेबिक मेहंदी के डिजाइन जिन्हें आप कर सकती हैं फेस्टिवल पर ट्राई

फूल-पत्ती डिजाइन  

flower and leaf mehndi

फूल-पत्ती डिजाइन एवरग्रीन चलन में रहता है। इस तरह का डिजाइन बनाने के लिए आप स्टैंसिल का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। साथ ही टूथपिक की मदद से आप इसे आकर्षक लुक भी दे सकती हैं। फूल के अन्दर की तरफ आप शेडिंग कर सकती हैं। इसके अलावा मेहँदी के डिजाइन को खूबसूरत बनाने के लिए आप डार्क कलर वाली मेहंदी से आउटलाइन भी कर सकती हैं।

यह विडियो भी देखें

 

अगर आपको केवल हाथों की उंगलियों के लिए मेहंदी लगाने का आसान तरीका और उनसे जुड़े कुछ खास टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Image Credit : Instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।