Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:30 AM IST

Front Hand Mehndi Designs : मेहंदी के ये आसान डिजाइंस बढ़ाएंगे आपके हाथों की शोभा

मेहंदी लगाना हम सभी को पसंद होता है और इसके कई डिजाइंस आपको इंटरनेट के जरिये आसानी से मिल जाएंगे। वहीं आप चाहे तो टैटू की तरह भी मेहंदी लगा सकती हैं।
Updated:- 2023-05-02, 15:12 IST
mehndi designs for front hand

हम सभी चाहते हैं कि हमारे हाथ खूबसूरत नजर आए और इसके लिए हम हाथों में मेहंदी भी लगाते हैं। वहीं इसमें आपको बेल से लेकर टैटू स्टाइल में कई डिजाइन भी ऑनलाइन मिल जाएंगे। मेहंदी लगाने के लिए आपको किसी तीज-त्यौहार के आने का इंतजार करना जरूरी नहीं होता है बल्कि आप बिना किसी मौके के मेहंदी लगा सकती हैं।

ज्यादातर हम फ्रंट हैण्ड में मेहंदी लगाना पसंद करते हैं। तो आइये देखते हैं फ्रंट हैण्ड मेहंदी के कुछ आकर्षक और आसान डिजाइंस जिसे आप आसानी से खुद घर पर लगा सकती हैं।

मंडाला आर्ट डिजाइन 

mandala design mehndi

मंडाला आर्ट देखने में काफी आकर्षक नजर आता है। वहीं मंडाला आर्ट मेहंदी लगाने के लिए आप स्टैंसिल की सहायता ले सकती हैं, लेकिन अगर आपको मेहंदी लगाना आता है तो ये आपके बाए हाथ का खेल है। इस तरह की मेहंदी लगाने के लिए आप काले रंग वाली मेहंदी का इस्तेमाल कर सकती हैं। साथ ही चाहे तो बेल स्टाइल डिजाइन में भी आप मंडाला आर्ट बना सकती हैं। आप चाहे तो कलाई पर भी बारीक डिजाइन बना सकती हैं।

 इसे भी पढ़ें : ब्रेसलेट मेहंदी डिजाइंस आपके हाथों को देंगी खूबसूरत लुक

पत्ती डिजाइन 

leaf designs

मेहंदी लगाने के लिए पत्ती डिजाइन एवरग्रीन रहता है। वहीं इसे मॉडर्न टच देने के लिए आप इस तरह से पैच या टैटू स्टाइल में भी फ्रंट हैण्ड मेहंदी लगा सकती हैं। आप चाहे तो पत्ती डिजाइन को बेल स्टाइल में भी बना सकती हैं। इसके अलावा आप इसमें फूल भी बना सकती हैं।

फूल और जाल डिजाइन

flower mehndi

जाल डिजाइन को आकर्षक लुक देने के लिए आप बॉर्डर में इस तरह से बड़े साइज के फूल बना सकती हैं। वहीं इस तरह की फूलों की बेल को आप उंगलियों पर भी लगा सकती हैं। अगर आप टैटू स्टाइल में मेहंदी लगा रही हैं तो जाल और फूल डिजाइन को आप थोड़ा कस्टमाइज करके भी बना सकती हैं। मेहंदी को और भी ज्यादा खूबसूरत बनाने के लिए आप फूलों की कलियों के अन्दर शेडिंग कर सकती हैं।

  इसे भी पढ़ें : हाथों की उंगलियों पर खूब जचेंगे मेहंदी के ये डिजाइंस

गोल टिक्की डिजाइन 

gol tikki design

वहीं सबसे आसान तरीके से मेहंदी लगाना चाहती हैं तो आप केवल गोल टिक्की मेहंदी डिजाइन को चुन सकती हैं। भरी उंगलियों वाले इस डिजाइन में जान डालने के लिए आप गोल टिक्की के आस-पास बॉर्डर बना सकती हैं। वहीं बॉर्डर के लिए आप पत्ती डिजाइन बना सकती हैं।

 

 

अगर आपको फ्रंट हैण्ड के लिए मेहंदी लगाने का आसान तरीका और डिजाइंस पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

 

Image Credit : Instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।