herzindagi
Arabic mehndi designs For wedding

Mehndi Designs: अरेबिक मेहंदी के डिजाइन जिन्हें आप कर सकती हैं फेस्टिवल पर ट्राई

अगर आपको मेहंदी लगाने का शौक है तो इन डिजाइन को आप किसी भी फेस्टिवल पर ट्राई कर सकती हैं, जो आपके हाथों की रौनक को बड़ा देगी।  
Editorial
Updated:- 2023-04-19, 17:42 IST

मेहंदी लगाना हर महिलाओं को पसंद होता है। अक्सर वो मेहंदी के डिजाइन ऑनलाइन सर्च करती हैं। जब भी शादी या फेस्टिवल आते हैं मेहंदी लगाने के लिए महिलाएं अलग-अलग दुकानों पर पहुंच जाती हैं। लेकिन अगर आपको बाहर से मेहंदी लगाने का मन नहीं है तो आप इन अरेबिक डिजाइन घर पर लगाकर ट्राई कर सकती हैं। यह डिजाइन आसानी से लग जाते हैं साथ ही रचने के बाद काफी अच्छे लगते हैं।

ज्योमेट्रिक फ्लोरल मोटिफ्स

Floral arabic mehndi design

ये अरेबिक मेहंदी डिजाइन हथेली के आगे और पीछे दोनों तरफ लगा सकती हैं। इसमें मेन थीम जोमैट्रिक फ्लोरल तरीके से बनाई जाती है उगलियों पर भी इस डिजाइन को बनाते हैं ताकि मेहंदी लगने के बाद हाथ भरे हुए दिखाई दें। ये काफी सिंपल होता है लेकिन लगने के बाद बहुत अच्छा लगता है। शादी के लिए इसे आप जरूर ट्राई कर सकती हैं।

फ्लोरल मोटिफ्स डिजाइन

Arabic floral bail design

अगर कोई फेस्टिवल नजदीक आ रहा है तो उसके लिए आप फ्लोरल मोटिफ्स के खूबसूरत अरेबिक डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। इसमें बड़े और छोटो दोनों तरह के फूल बनाए जाते हैं जिनमे शेड वर्क किया जाता है। अगर आप चाहती हैं तो खाली जगह पर डॉट्स या फिर आसापास पत्तियों का डिजाइन बना सकती हैं। इसको आप शेड करके हाइलाइट कर सकती हैं जो रचने के बाद काफी अच्छा लगेगा।

इसे भी पढ़ें: Mehndi Design : ब्रेसलेट मेहंदी डिजाइंस आपके हाथों को देंगी खूबसूरत लुक

हाफ फ्लोरल डिजाइन

half floral mehndi design

आप मेहंदी डिजाइन में हाफ फ्लोरल डिजाइन बना सकती हैं। यह अरेबिक डिजाइन काफी पॉपुलर है। इसमें एक हथेली आधा डिजाइन और दूसरी हथेली पर आधा डिजाइन बनाया जाएगा। इसके लिए आफ एब्स्ट्रैक्ट डिज़ाइन या पिकॉक डिज़ाइन ट्राई कर सकती हैं। ये काफी ट्रेंडी डिजाइन है आने वाले फेस्टिवल या शादी में आप इसे अपनी हथेली पर लगा सकती हैं।

पत्तियों वाला अरेबिक डिजाइन

पत्तियों वाले अरेबिक डिजाइन को आप अपने हाथ के पीछे वाले हिस्सा पर लगा सकती हैं। जिसमें आप लाइनों वाला पैटर्न या फिर जाली पैटर्न भी लगा सकती हैं। इस डिजाइन के लगने के बाद आपके हाथ भरे-भरे दिखाई देंगे। जब ये रचेगा तो और भी अच्छा लगेगा।

यह विडियो भी देखें

इसे भी पढ़ें:ईद के मौके पर हाथों की शोभा में चार चांद लगाएंगे बेल मेहंदी के ये डिजाइंस

कलाई पर अरेबिक मेहंदी डिजाइन

अगर आपको टैटू का शौक है लेकिन बनवाने में डर लगता है तो उसके लिए आप अरेबिक मेहंदी डिजाइन कलाई पर लगा सकती हैं। इसके ऑप्शन में आपको एलिगेंट और ग्रेसफुल पैटर्न वाली मेहंदी लगा सकती हैं। आप चाहे तो कलाई के चारों तरफ भी मेहंदी के डिजाइन को लगा सकती हैं। इसको लगवाने से आपको टैटू जैसा फील ही आएगा।

तो इस बार त्यौहारों के मौके पर आप भी इस तरीके के अरेबिक मेहंदी डिजाइन ट्राई कर सकती हैं।

इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।