देखें पैरों के लिए आसान बेल मेहंदी डिजाइंस

आजकल बेल डिजाइन वाली मेहंदी पैरों के लिए काफी पसंद की जा रही है। 

foot bail mehndi designs in hindi

मेहंदी लगाना हम सभी को बेहद पसंद होता है। किसी भी तीज या त्यौहार के लिए मेहंदी को लगाना शुभ माना जाता है। हाथों के अलावा मेहंदी के कई डिजाइन आजकल पैरों के लिए इंटरनेट पर आपको देखने को नजर आ रहे होंगे। बता दें कि इन सभी में आजकल आजकल पैरों के लिए बेल डिजाइन को काफी पसंद किया जा रहा है। अगर आप भी अपने पैरों की खूबसूरती बढ़ाना चाहती हैं तो इन मॉडर्न और आसान बेल डिजाइन को चुन सकती हैं। तो आइये देखते हैं इन पैरों के लिए ये मेहंदी डिजाइंस।

अरेबिक मेहंदी डिजाइन

arabic style mehndi

देखने में बेहद खूबसूरत और बनाने के लिए बेहद आसान है ये मेहंदी डिजाइन। बता दें कि यह अरेबिक स्टाइल मेहंदी डिजाइन है। इसमें फूल की जगह आप केरी मेहंदी डिजाइन का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। साथ ही आप चाहे तो बेल को थोड़ा और लंबा बना सकती हैं।

केरी मेहंदी डिजाइन

keri mehndi design

इस तरह का डिजाइन तो एवरग्रीन रहता है। इसे और भी ज्यादा खूबसूरत बनाने के लिए आप चाहे तो फूलों की जगह पर मंडला आर्ट का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। साथ ही इस तरीके के डिजाइन को बनाने के बाद अंदर की और आप जाल डिजाइन की भी मदद ले सकती हैं। (गोल टिक्की मेहंदी के डिजाइन)

फूल-पत्ती साइड मेहंदी डिजाइन

jaal and flower mehndi

ऐसा डिजाइन देखने में काफी मॉडर्न नजर आता है। बता दें कि इस तरीके के डिजाइन को बनाने से पहले आप खूब अच्छी तरह से अभ्यास करें। ऐसा इसलिए क्योंकि यह डिजाइन काफी बारीकी से बनाया गया है और इसमें बने ये फूल बनाना शायद हमारे लिए मुश्किल साबित हो सकता है। इसे एक अलग और यूनीक लुक देने के लिए आप आउटलाइन के लिए डार्क कलर की मेहंदी का इस्तेमाल कर सकती हैं। (ब्राइडल मेहंदी के लेटेस्ट डिजाइंस)

इसे भी पढ़ें :त्योहार पर हाथों में लगाएं शगुन की मेहंदी, देखें कैरी डिजाइंस

उंगलियों के लिए मेहंदी डिजाइन

mehndi for foot toes

अगर आप उंगलियों को भरा-भरा पसंद करती हैं तो आप इस तरीके के मेहंदी डिजाइन को चुन सकती हैं। आप चाहे तो साइड के लिए केरी या जाल मेहंदी का इस्तेमाल कर सकती हैं। वहीं अगर आप प्लेन डिजाइन पसंद करती हैं तो आप सिंपल बेल बनाकर उंगलियों को भरा हुआ बन सकती हैं।

इसी के साथ अगर आपको हमारे दिखाए गए ये पैरों के लिए बेल मेहंदी के नए डिजाइन पसंद आए हो तो इस आर्टिकल को शेयर करना बिल्कुल भी न भूलें। साथ ही इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में कमेंट कर जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल को पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP