Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:03 AM IST

झटपट लगाएं गोल टिक्‍की मेहंदी की ये 5 डिजाइंस

करवा चौथ के त्&zwj;योहार पर आसान और खूबसूरत मेहंदी डिजाइंस तलाश रही हैं, तो आपको एक बार यह आर्टिकल जरूर पढ़ना चाहिए। <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2022-08-25, 17:06 IST
gol designs of henna pics

Easy MehndiDesigns| बिना मेहंदी के महिलाओं के लिए हर तीज त्‍योहार अधूरा है। खासतौर पर करवा चौथ का त्‍योहार आते ही महिलाएं मेहंदी की नई डिजाइंस तलाशने लग जाती हैं। मगर कई बार घर के कामकाज और ऑफिस वर्क की वजह से महिलाएं हाथों में मेहंदी नहीं लगवा पाती हैं।

ऐसे में बिना मेहंदी के हाथ सूने से नजर आते हैं। यदि आपको भी मेहंदी लगाने का समय नहीं मिल पाता है, तो आप खुद से ही घर पर आसान गोल टिक्‍की मेहंदी डिजाइन अपने हाथों में लगा सकती हैं।

बेस्‍ट बात तो यह है कि इस तरह की मेहंदी डिजाइन बहुत जल्‍दी लग जाती है और इसे लगाने के लिए बहुत अधिक मेहनत भी नहीं करनी पड़ती है। तो चलिए आज हम आपको गोल टिक्‍की मेहंदी की कुछ लेटेस्‍ट डिजाइंस दिखाते हैं।

इसे जरूर पढ़ें- मोर वाली मेहंदी के ये डिजाइंस आपके हाथों पर भी खूब जंचेंगे

gol tikki mehndi henna designs

मंडला आर्ट गोल टिक्‍की मेहंदी

मंडला आर्ट को मेहंदी के जरिए हथेलियों पर उकेरा जा सकता है। आप गोल टिक्‍की मेहंदी लगाने के लिए भी मंडला आर्ट का सहारा ले सकती हैं। इस तरह की मेहंदी हाथों में भरी-भरी दर्शती हैं। आपको मंडला आर्ट में कई सारी आसान डिजाइंस मिल जाएंगी, जिन्‍हें आप मेहंदी के जरिए हाथों पर बना सकती हैं। इस तरह की मेहंदी लगाने में आपको 10 से 15 मिनट ही लगेंगे।

इसे जरूर पढ़ें- मेहंदी को गहरा रचाने के लिए अपनाएं ये उपाय

mehndi henna designs

गोल टिक्‍की मेहंदी बेल के साथ

बेल मेहंदी बहुत अधिक पॉपुलर है और इस तरह की मेहंदी लगाना आसान भी है और इस डिजाइन को गोल टिक्‍की मेहंदी डिजाइन के साथ क्‍लब कर सकती हैं। यह डिजाइन भी हाथों में बहुत खूबसूरत नजर आती है। आप इस तरह की डिजाइन को मेहंदी की कीप या फिर किसी महीन सींक की मदद से हाथों पर लगा सकती हैं। यदि आप मेहंदी लगाने में माहिर हैं, तो आपको इस मेहंदी डिजाइन को लगाने में मात्र 10 मिनट का ही समय लगेगा। वहीं आपको मेहंदी लगानी नहीं आती हैं तो आप 20 से 25 मिनट में इस मेहंदी डिजाइन को लगा लेंगी।

gol tikki mehndi style

चेक के साथ गोल टिक्‍की मेहंदी

चेक वाली मेहंदी या फिर जाल वाली मेहंदी महिलाओं के बीच काफी पसंद की जाती है। आप इसके साथ हाथों में गोल टिक्‍की मेहंदी भी लगा सकती हैं। इस तरह की मेहंदी लगाने में मेहनत के साथ-साथ समय भी कम ही लगता है और हाथ बहुत ज्‍यादा खूबसूरत भी लगते हैं। आप हाथों के फ्रंट और बैक दोनों में इस तरह की मेहंदी डिजाइन लगा सकती हैं।

karwa chauth gol tikki mehndi

सिंपल गोल टिक्‍की मेहंदी

सिंपल गोल टिक्‍की मेहंदी डिजाइन भी आपके हाथों को खूबसूरत बना सकती हैं। आपको इस तरह की मेहंदी डिजाइंस में कई वैरायटी मिल जाएंगी। आप यदि बहुत आसान मेहंदी डिजाइन का भी चुनाव करती हैं, तब भी आपके हाथों की शोभा बढ़ेगी और आप इस तरह की मेहंदी को झटपट हाथों पर लगा सकती हैं।

gol tikki back designs

बैक गोल टिक्‍की मेहंदी

हाथों की बैक पर भी गोल टिक्‍की मेहंदी लगाई जा सकती है। खासतौर पर अगर आपको बहुत ही लाइट मेहंदी डिजाइन की तलाश है, तो आप इस तरह की मेहंदी डिजाइन का चुनाव कर सकत हैं। आप कई महीन गोले बनाकर और उन्‍हें अलग-अलग डिजाइंस से भरकर मेहंदी को कंप्‍लीट कर सकती हैं ।

यह आर्टिकल आपको पसंद आया हो तो इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्‍स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।